Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 160

गरियाबंद में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

0

गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर तथा अटल चौक, गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी के जीवन, विचारों और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने अवलोकन किया जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू एव भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कर्तृत्व और राष्ट्र समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा और संस्कार से जोड़ा।उनकी सरलता, दूरदृष्टि और राष्ट्रीयता भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि रहा यही हमारी सबसे बड़ी सीख है।

– Advertisement –

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि संगठन के निर्माण में अटल जी की भूमिका ऐतिहासिक रही उनकी नीतियों ने गांव, गरीब और किसान को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की कहानी है।
उनका भाषण नहीं, बल्कि उनका व्यवहार ही सबसे बड़ी शिक्षा था।कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि सहकारिता, स्वावलंबन और समृद्ध भारत का विचार अटल जी की सोच में स्पष्ट दिखाई देता था। उनकी नीतियों ने विकास को जनआंदोलन बनाया।

हम सबको उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके मंडल अध्यक्ष सुमित पारख धनराज विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता घनश्याम सिन्हा बलदेव सिंह हुंडल अनूप भोसले नंदा स्वामी पद्मशाली मिलेश्वरी साहू बिंदु सिन्हा फ़ारूख़ चौधरी प्रहलाद ठाकुर विष्णु मरकाम सरला उइके रेणुका साहू अशोक राजपूत सागर मयानी प्रशांत मानिकपुरी अमित वखरिया भीम निषाद रिजवान मेमन पप्पू ठाकुर ताकेश्वरी साहू प्रतिभा हूमने प्राची कुटारे सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

राजिम में अटल परिसर का हुआ भव्य लोकार्पण, गूंजी विकास

0

राजिम :- छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को राजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनका लोकार्पण किया तथा लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकायों से वर्चुअली जुड़े। अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने तथा उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजिम नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का विधायक रोहित साहू की प्रमुख उपस्थिति में भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जहां नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा तथा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया एवं अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

– Advertisement –

विधायक रोहित साहू ने न केवल परिसर का उद्घाटन किया बल्कि अपनी जनसेवा के दो सफल वर्षों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल परिसर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप सुशासन का प्रतीक है। अटल जी की यह भव्य प्रतिमा हम जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष पेश करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में मेरा हर पल क्षेत्र की जनता की खुशहाली और विकास के लिए समर्पित रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए क्षेत्र की सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अनेक नए कार्यों की मंजूरी इन दो वर्षों में हुई है। किसानों को सिंचाई सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है,अनेक सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति इन दो वर्षों में हुई है जो कई दशकों से लंबित थी। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। अभी तो यह शुरुआत है, धीरे धीरे राजिम विधानसभा को सबसे विकसित और सबसे सुंदर विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में ख्यातिलब्ध करने की शुरुआत राजिमवासियों के आशीर्वाद से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि कैसे पिछले दो वर्षों में विकास की गति पूर्व के वर्षों की तुलना में दोगुनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल परिसर का यह लोकार्पण सरकार के संकल्पों की एक छोटी सी झलक है, आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बड़ी परियोजनाओं तथा बड़ी संस्थाओं के स्थापना के कार्य किए जाएंगे। मात्र दो वर्षों में राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपए का विकास कार्य होना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही है। विधायक रोहित साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विचार रखते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सुचिता का पर्याय है। अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। अटल जी ने राजनीति में रहते हुए भी शुचिता, मर्यादा और संवाद की परंपरा को जीवित रखा। आज हम जितने भी विकास कार्य छत्तीसगढ़ में देख रहे हैं वह अटल जी द्वारा रखी गई नींव का ही परिणाम है। विधायक साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति, विदेश नीति और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने राजिम की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित नगरपालिका परिषद के गठन की मांग पूरी होने पर नगरवासियों को बधाई दी और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री थे तब गांव गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बेहतर कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई।विदेशी दबाव के बाद भी पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे निर्णय उनकी देश के प्रति समर्पण का प्रतीक थी जो आज भी भारत की मजबूती की पहचान हैं। उन्होंने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विशेष रूप से विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना की तथा राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित साहू के प्रयासों से आज राजिम में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य फलीभूत हो रहे हैं। अटल जी ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी वह उद्देश्य अब सार्थक हो रहा है। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने भी संबोधित किया तथा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा और छत्तीसगढ़ राज्य अब काफी आगे बढ़ चुका है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। साथ ही साथ अटल जी के सपनों को भी साकार कर रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे राजिम में देखने को मिल रहा है। हर दिन विकास के नए संकल्पों के साथ नए नए कार्यों और उपलब्धियों को हासिल करना मामूली बात नहीं है। इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना पड़ता है और वो दृढ़ निश्चय का कार्य हमारे विधायक रोहित साहू ने के दिखाया है।

उपस्थित रहे गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद उत्तम निषाद, पार्षद तुषार कदम, अजय पटेल,जानकी पटेल,आकाश राजपूत, लाला साहू,मनोज देवांगन, छाया राही,मधु नत्थानी, शरद पारकर, भारत यादव,पुरन यादव, संजीव साहू, रामकुमार साहू,अभिषेक सोनकर, सोमनाथ पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और नगरवासियों की उपस्थिति रही।

 

 

‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिव्यू—ग्रेट नहीं, लेकिन

0

मुंबई | Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी देखने का मन बना रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी,

हालांकि यह कोई यादगार क्लासिक नहीं बनती; ट्रेलर से ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाती है—कार्तिक यहां फिर बॉय-नेक्स्ट-डोर, ज्यादा बोलने वाले रेहान उर्फ रे बने हैं और पहले 20 मिनट में वही पुराना कार्तिक वाला अंदाज दिखता है,

पढ़ें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का रिव्यू (Photo: x/@DharmaMovies)

वहीं अनन्या पांडे राइटर रूमी के किरदार में पहले से ज्यादा ठहरी हुई और मैच्योर नजर आती हैं, खूबसूरत विदेशी लोकेशंस, क्यूट मीट-क्यूट, अच्छे गाने और क्वर्की डायलॉग्स फिल्म को संभालते हैं, इंटरवल से पहले कहानी में इमोशनल कनफ्लिक्ट आता है जो पारंपरिक ‘लड़की के पिता बनाम प्यार’ वाला नहीं बल्कि अलग तरह का ट्विस्ट है,

सेकंड हाफ में शादी से जुड़ा 90s बॉलीवुड फील वाला सीक्वेंस फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरता है और यहीं फिल्म टुकड़ों-टुकड़ों में इम्प्रेस करती है, कुल मिलाकर ‘तू मेरी मैं तेरा…’ न तो बहुत ग्रेट है और न ही पूरी तरह याद रह जाने वाली,

लेकिन इसमें मौजूद जियोग्राफी से जुड़ा अनोखा ट्विस्ट, इमोशंस और रेट्रो बॉलीवुड वाइब इसे एक डिसेंट वन-टाइम वॉच बनाते हैं—खासकर उन दर्शकों के लिए जो लव स्टोरीज के क्यूट और ड्रीमी संसार में खो जाना पसंद करते हैं।

डीएमएफ स्वीकृति को लेकर उबाल, सरपंचों

0

 

दिनेश नथानी / भानुप्रतापपुर। CG NEWS : दुर्गूकोंदल खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से माइंस प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को दुर्गूकोंदल मुख्य चौक में सरपंच संघ और ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहा। आंदोलनरत सरपंचों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत व्यवस्था पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।

– Advertisement –

सरपंचों का कहना है कि दलाल और बिचौलिए ठेकेदार बनकर पंचायत प्रस्ताव उठाते हैं और सप्ताह भर में स्वीकृति आदेश हासिल कर लेते हैं, जबकि दुर्गूकोंदल विकासखंड के निर्वाचित सरपंच पिछले छह माह से जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने को मजबूर हैं। केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई विकास कार्य स्वीकृत नहीं हो रहा। धरना स्थल पर आरोप लगाया गया कि “टेबल के नीचे” लेन-देन के जरिए स्वीकृतियां बांटी जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे न सिर्फ पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमा आहत हो रही है, बल्कि ग्रामीण विकास भी बाधित हो रहा है। सरपंचों ने बताया कि क्षेत्र से खनन के जरिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की रॉयल्टी डीएमएफ में जमा होती है, लेकिन माइंस प्रभावित पंचायतों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। सड़क, पेयजल, नाली और भवन निर्माण जैसे मूलभूत कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक डीएमएफ से विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं दी जाती और दलाल प्रथा पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने की बात कही गई है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कोटा थाना प्रभारी लाइन अटैच

0

CG News : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में निरीक्षण के चार दिन बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से लंबित चोरी के मामलों के खुलासे में विफलता और अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर की गई है। एसएसपी के हालिया निरीक्षण के दौरान इन खामियों पर गंभीर नाराजगी जाहिर की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें : CG News : हाथी के हमले में अधेड़ की दर्दनाक मौत, मवेशी चराने गया था जंगल, क्षेत्र में दहशत

– Advertisement –

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अब नरेश कुमार चौहान को कोटा थाना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने नए थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और अवैध शराब व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन का यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG News : हाथी के हमले में अधेड़ की दर्दनाक मौत, मवेशी चराने गया था जंगल, क्षेत्र में दहशत

बिजली बिल की वसूली में गयी CSPDCL की

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : बिजली बिल की वसूली में गयी इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड स्थित एक चाय दुकान पर बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंची टीम को विरोध, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का सामना करना पड़ा। इस घटना में महिला जूनियर इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। रायपुर में शासकीय कार्य कर रही CSPDCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) की टीम के साथ बदसलूकी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, CSPDCL रावणभाठा जोन की टीम उपभोक्ता गोपाल तांडी के विद्युत कनेक्शन पर लंबित ₹4950 की बकाया राशि की वसूली के लिए मौके पर पहुंची थी। यह कनेक्शन संतोषी नगर मेन रोड पर स्थित “मंत्री जी की चाय दुकान” से जुड़ा बताया जा रहा है। टीम में महिला जूनियर इंजीनियर भावनी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक सीएसईबी की टीम ने बकाया राशि जमा करने के लिए कहे जाने पर उपभोक्ता ने भुगतान से इनकार कर दिया। इसके बाद जब CSPDCL के कर्मचारियों ने नियमानुसार बिजली कनेक्शन विच्छेदन (डिस्कनेक्शन) की प्रक्रिया शुरू की, तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि उपभोक्ता और उसके परिजनों ने शासकीय कार्य में बाधा डाली और कर्मचारियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी।

शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान आशीष तांडी नामक युवक ने राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए कर्मचारियों को धमकाया। उसने गाली-गलौज की, आवश्यक दस्तावेज छीनने की कोशिश की और महिला जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद महिला जूनियर इंजीनियर भावनी तिवारी ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी, गाली-गलौज और महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। टिकरापारा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की निष्पक्षता से पड़ताल की जाएगी।

इस घटना के बाद CSPDCL कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली और बिजली व्यवस्था सुचारू रखने का कार्य करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ती हैं। खासतौर पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी को लेकर चिंता जताई जा रही है।

 

राजिम में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, विकास की

0

राजिम। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को राजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था।

– Advertisement –

Ad image

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनका लोकार्पण किया तथा लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकायों से वर्चुअली जुड़े। अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने तथा उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

इसी क्रम में राजिम नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का विधायक रोहित साहू की प्रमुख उपस्थिति में भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जहां नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा तथा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया एवं अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक रोहित साहू ने न केवल परिसर का उद्घाटन किया बल्कि अपनी जनसेवा के दो सफल वर्षों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल परिसर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप सुशासन का प्रतीक है। अटल जी की यह भव्य प्रतिमा हम जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देगा।

उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष पेश करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में मेरा हर पल क्षेत्र की जनता की खुशहाली और विकास के लिए समर्पित रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए क्षेत्र की सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अनेक नए कार्यों की मंजूरी इन दो वर्षों में हुई है।

किसानों को सिंचाई सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है,अनेक सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति इन दो वर्षों में हुई है जो कई दशकों से लंबित थी। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।

अभी तो यह शुरुआत है, धीरे धीरे राजिम विधानसभा को सबसे विकसित और सबसे सुंदर विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में ख्यातिलब्ध करने की शुरुआत राजिमवासियों के आशीर्वाद से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि कैसे पिछले दो वर्षों में विकास की गति पूर्व के वर्षों की तुलना में दोगुनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल परिसर का यह लोकार्पण सरकार के संकल्पों की एक छोटी सी झलक है, आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बड़ी परियोजनाओं तथा बड़ी संस्थाओं के स्थापना के कार्य किए जाएंगे।

मात्र दो वर्षों में राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपए का विकास कार्य होना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही है। विधायक रोहित साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विचार रखते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सुचिता का पर्याय है।

अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। अटल जी ने राजनीति में रहते हुए भी शुचिता, मर्यादा और संवाद की परंपरा को जीवित रखा।

आज हम जितने भी विकास कार्य छत्तीसगढ़ में देख रहे हैं वह अटल जी द्वारा रखी गई नींव का ही परिणाम है। विधायक साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति, विदेश नीति और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

उन्होंने राजिम की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित नगरपालिका परिषद के गठन की मांग पूरी होने पर नगरवासियों को बधाई दी और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री थे तब गांव गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बेहतर कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई।

विदेशी दबाव के बाद भी पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे निर्णय उनकी देश के प्रति समर्पण का प्रतीक थी जो आज भी भारत की मजबूती की पहचान हैं। उन्होंने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विशेष रूप से विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना की तथा राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित साहू के प्रयासों से आज राजिम में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य फलीभूत हो रहे हैं। अटल जी ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी वह उद्देश्य अब सार्थक हो रहा है।

कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने भी संबोधित किया तथा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा और छत्तीसगढ़ राज्य अब काफी आगे बढ़ चुका है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

साथ ही साथ अटल जी के सपनों को भी साकार कर रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे राजिम में देखने को मिल रहा है। हर दिन विकास के नए संकल्पों के साथ नए नए कार्यों और उपलब्धियों को हासिल करना मामूली बात नहीं है। इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना पड़ता है और वो दृढ़ निश्चय का कार्य हमारे विधायक रोहित साहू ने के दिखाया है।

उपस्थित रहे गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद उत्तम निषाद, पार्षद तुषार कदम, अजय पटेल,जानकी पटेल,आकाश राजपूत, लाला साहू,मनोज देवांगन, छाया राही,मधु नत्थानी, शरद पारकर, भारत यादव,पुरन यादव, संजीव साहू, रामकुमार साहू,अभिषेक सोनकर, सोमनाथ पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और नगरवासियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 187 करोड़ के 23 कार्यों का

0

 

रायपुर. 25 दिसम्बर 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 49 लाख रुपए के छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ, 49 लाख रुपए से अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर विकसित अटल परिसर और कोर्ट परिसर के पास बनाए गए वनभैंसा के साथ ही आईएसबीटी, मोवा ब्रिज और विधानसभा ब्रिज के नीचे बनाए गए बॉक्स क्रिकेट पिच का लोकार्पण किया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने पंडरी बस स्टैंड के पीछे 14 करोड़ 71 लाख रुपए तथा नरैया तालाब के पास 14 करोड़ 66 लाख रुपए के कामकाजी महिला छात्रावास का भूमिपूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत तेलीबांधा चौक के पास 39 करोड़ 31 लाख रुपए के टेक्नीकल टॉवर और खम्हारडीह में 20 करोड़ 93 लाख रुपए के 2500 किलोलीटर क्षमता के नवीन जलागार का भी भूमिपूजन किया। साय ने दलदल सिवनी अम्युजमेंट पार्क के पास 11 करोड़ 42 लाख रुपए के नालंदा परिसर, पचपेड़ी नाका से सीएसईबी चौक तक 13 करोड़ 39 लाख रुपए के गौरवपथ तथा 11 करोड़ 17 लाख रुपए के पीएम ई-बस डिपो एवं दो करोड़ 79 लाख रुपए के पीएम ई-बस डिपो के लिए इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन का भूमिपूजन किया। उन्होंने लाभांडी और फुंडहर में 35 करोड़ 73 लाख रुपए के राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्युशन पाइपलाइन, विधायक कॉलोनी से अविनाश वन होते हुए एनएच-53 तक एक करोड़ 94 लाख रुपए के नाला पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन करोड़ 23 लाख रुपए के सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा श्रीराम मंदिर के पास एक करोड़ 98 लाख रुपए के आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने रायपुर-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए के मुख्य मार्गों के सुदृढ़ीकरण, बीटी रिनिवल, ड्रेन एवं अन्य कार्यों, रायपुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए के मुख्य मार्गों के सुदृढ़ीकरण, बीटी रिनिवल, ड्रेन एवं अन्य कार्यों, रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ 99 लाख रुपए के दतरेंगा मोड़ से चन्द्रा टाउन, महादेव घाट रोड तक सड़क सुदृढ़ीकरण, दो करोड़ 52 लाख रुपए से शहर के विभिन्न स्थानों में सड़क मरम्मत एवं बीटी टॉपिंग कार्य तथा दो करोड़ 71 लाख रुपए से शहर के विभिन्न मार्गों में बीटी टॉपिंग एवं पैच रिपेयर कार्य का भूमिपूजन किया।

– Advertisement –

Ad image

हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और चेक वितरित किए

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पांच हितग्राहियों कांती ढीढ़ी, अजय शर्मा, योगेश साहू, पवन साहू और काशीराम वर्मा को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र वितरित किए। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के पांच हितग्राहियों उमा जोशी, फूलबाई गिरी, निशा द्विवेदी, रामप्यारी और भगवती यादव को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

MP Sports Festival : सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित

0

  • खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय

MP Sports Festival : रायपुर, 25 दिसम्बर 2025. सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ जैसे आयोजन युवा पीढ़ी में खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने इस व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को विशेष बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में केवल पहला, दूसरा या तीसरा स्थान ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अनुशासन, टीम-स्पिरिट, समर्पण और सतत अभ्यास के गुण ही किसी को महान खिलाड़ी बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महोत्सव से अनेक खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह पुनः प्रारंभ किया गया है। ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी के चयन पर 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और जनवरी माह में यहां पुनः बड़े मैचों का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया के कार्यालय विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर नई खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और यह आयोजन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद भी जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसी के माध्यम से बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस महोत्सव में 542 गांवों से सहभागिता रही और 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड भागीदारी है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गेड़ी प्रतियोगिता में 70 वर्ष की महिलाओं की सहभागिता, कबड्डी, फुगड़ी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों द्वारा रस्साकशी में भागीदारी—सभी ने सामाजिक समरसता और समावेशन का सशक्त संदेश दिया। स्कूल छोड़ चुके युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला तथा अनुभवी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में लगभग 1,500 खेल अधिकारियों, विद्यालयीन शिक्षकों और सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सांसद खेल महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित, व्यापक और प्रभावी रूप दिया जाएगा।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समूह खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये तथा एकल खेलों में प्रथम स्थान पर 3,100 रुपये और द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, विधायक किरण सिंह देव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिस्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे।

CG NEWS: NH-130A पर सड़क निर्माण को 64.80 करोड़ की मंजूरी, तखतपुर से पंडरिया मार्ग होगा विकसित

0

बिलासपुर। CG NEWS:  राज्य शासन ने बिलासपुर-पंडरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए के अंतर्गत रिहायशी क्षेत्रों में स्थित चार सड़क खंडों में सड़क और नाली निर्माण के लिए 64 करोड़ 80 लाख रुपये की निविदा को मंजूरी दे दी है।

CG VIDEO : नशे में धुत युवक – युवती का सड़क पर हंगामा, थप्पड़ और ड्रामा, कार के सामने कूदकर मरने का नाटक, वीडियो वायरल

– Advertisement –

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा निविदा स्वीकृति पत्र राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर के मुख्य अभियंता को जारी किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इन सड़क खंडों के निर्माण की मांग की जा रही थी।

स्वीकृत निविदा के अनुसार तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया और पोंडी में कुल 15 किलोमीटर से अधिक लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। जिसमें तखतपुर में 5.52 किमी, मुंगेली में 3.57 किमी, पंडरिया में 4.55 किमी तथा पोंडी में 1.59 किमी लंबाई के आबादी वाले क्षेत्रों में सीसी रोड, नालियां और डामरीकृत सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे यातायात सुविधा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचे का लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image