Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 16

डॉग रेस्क्यू के नाम पर दहशत! 4

0

रायपुर — CRIME NEWS:  राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में मारपीट और धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव चौक में 4 माह की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने किरण घनश्याम आहूजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल ने शिकायत में बताया कि डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी किरण आहूजा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और किसी बात को लेकर विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की।

– Advertisement –

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन और उसका पालतू कुत्ता भी छीन लिया और संस्था का नाम लेकर उसे डराने-धमकाने लगे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर किरण घनश्याम आहूजा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ लोग संस्था का नाम लेकर आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और बाद में उसी संस्था का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी किरण आहूजा फरार बताई जा रही है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर आते ही मचा तूफान!

0

नई दिल्ली — Dhurandhar The Revenge:  बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर की न सिर्फ दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करण जौहर, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल और कई अन्य सेलेब्स ने ट्रेलर देखने के बाद अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। इससे साफ हो गया है कि रिलीज से पहले ही यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी है।

दरअसल, ‘धुरंधर’ के पहले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और पॉलिटिकल ड्रामा ने लोगों को बांधे रखा था। अब इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। ट्रेलर देखकर यह साफ झलकता है कि इस बार फिल्म पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इसमें दमदार एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। डायरेक्टर आदित्य धर ने ट्रेलर में कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन जितनी झलक दिखाई गई है, उससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें रणवीर सिंह का अंदाज पहले से ज्यादा तीखा और दमदार नजर आ रहा है। उनके किरदार में गुस्सा, बदला और ताकत तीनों का मिश्रण देखने को मिलता है। ट्रेलर में रणवीर का इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। कई जगहों पर उनका एक्शन अवतार ऐसा दिखाई देता है, जो फिल्म को पूरी तरह एक बड़े एक्शन ड्रामा के रूप में पेश करता है।

ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की। ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत शानदार… मार डाला।” उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि पहले भाग के समय ऋतिक ने फिल्म की पॉलिटिकल थीम पर कुछ सवाल भी उठाए थे, लेकिन अब दूसरे भाग का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने खुलकर तारीफ की है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेलर ने इंडस्ट्री के लोगों को भी काफी प्रभावित किया है।

वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “बीस्ट मोड ऑन… ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर जाता है।” आलिया की यह प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि जब इंडस्ट्री के बड़े सितारे खुद ट्रेलर की इतनी तारीफ कर रहे हैं, तो जाहिर है कि फिल्म में कुछ खास जरूर होगा।

करण जौहर ने भी अपने खास अंदाज में ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते हुए लिखा, “बाप रे!!! बाप कहना ही सबसे सही शब्द होगा!!! जग्गरनॉट लोड हो रहा है।” करण जौहर का यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इसके अलावा अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल और कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी ट्रेलर को शानदार बताया है। कई सेलेब्स ने कहा कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह ट्रेलर बहुत ही हाई लेवल का है और फिल्म देखने के लिए उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है। राम गोपाल वर्मा लंबे समय से ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की तारीफ करते आए हैं और अब दूसरे भाग को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

अगर ट्रेलर की कहानी की बात करें तो इसमें बदले की भावना और सत्ता की राजनीति की झलक दिखाई देती है। ट्रेलर के कई सीन बेहद दमदार और सिनेमाई नजर आते हैं। बड़े-बड़े सेट, हाई वोल्टेज एक्शन और तेज रफ्तार एडिटिंग इसे एक बड़े बजट की फिल्म का एहसास दिलाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी प्रभावशाली है, जो हर सीन को और ज्यादा रोमांचक बना देता है।

फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका किरदार इतना मजबूत था कि कई जगहों पर रणवीर सिंह का किरदार थोड़ा पीछे रह गया था। लेकिन अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर से यह साफ नजर आता है कि इस बार रणवीर सिंह पूरी तरह फिल्म के केंद्र में रहने वाले हैं। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी और स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली दिखाई देती है।

फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि इस बार रणवीर सिंह फिल्म में पूरी तरह छा सकते हैं। कई लोगों का कहना है कि रणवीर का यह किरदार उनके करियर के सबसे दमदार किरदारों में से एक साबित हो सकता है।

डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म को पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर बनाने की कोशिश की है। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। आदित्य धर इससे पहले भी अपनी फिल्मों में दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते रहे हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं, जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनाए गए लगते हैं। यही वजह है कि दर्शकों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

फिल्म की रिलीज डेट भी अब ज्यादा दूर नहीं है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसके लिए 18 मार्च को पेड प्रीव्यू का भी ऑप्शन रखा है। यानी दर्शक एक दिन पहले ही फिल्म देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि पेड प्रीव्यू के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से हो रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। ट्रेलर की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है।

रणवीर सिंह के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैन पेज लगातार ट्रेलर के क्लिप्स और डायलॉग शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने तो इसे साल का सबसे दमदार ट्रेलर भी बता दिया है।

फिलहाल इतना तो तय है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है। ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब सभी की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पता चलेगा कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले के समोदा गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज शाम सेक्टर-6 स्थित कोतवाली थाना परिसर में दुर्ग कलेक्टर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस,“आबकारी विभाग, एफएसएल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में अफीम के पौधे लगाए गए पाए गए। इन पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खेत में गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। मामले में पुलिस ने विनायक ताम्रकार (58) और विकास विश्नोई (27) को गिरफ्तार किया है। वहीं मामी ठाकुर और अटलराम जाट फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

– Advertisement –

 

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, मजदूरी

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम गढ़वट से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां योजना के तहत मिलने वाली मजदूरी राशि में गड़बड़ी और हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रोजगार सहायक ने करीब 153 हितग्राहियों की मजदूरी राशि में फर्जीवाड़ा किया है।आरोप है कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी मिलनी थी, उनकी राशि सीधे उनके खातों में नहीं भेजी गई। बल्कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के यह पैसा कुछ चहेते मनरेगा मजदूरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार यह गड़बड़ी पिछले तीन वर्षों से लगातार की जा रही थी।पीड़ित हितग्राहियों ने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से करते हुए बताया कि रोजगार सहायक राकेश सिदार इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल है। शुरुआती जांच में करीब 60 हितग्राहियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो प्रभावित लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी मजदूरी के बारे में सवाल किया तो रोजगार सहायक ने जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे मामले में करीब 8 से 10 लाख रुपये की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।हालांकि इस मामले में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल का कहना है कि शिकायत के बाद जांच कराई गई थी और जिन लोगों ने शिकायत की थी, उन्होंने लिखित में बताया है कि उन्हें राशि मिल चुकी है। अब इस मामले को लेकर गांव में चर्चा और सवाल लगातार उठ रहे हैं।

– Advertisement –

 

तिल्दा नेवरा की महिलाओं ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया

0

तिल्दा नेवरा। नगर की जनप्रतिनिधि गृहणी समाज सेवी महिलाओं से हमारे संवाद दाता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को लेकर अलग अलग चर्चा की है।

प्रस्तुत है खास खबर

– Advertisement –

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया
बधाई देते हुए कहा कि सभी महिला बधाई के पात्र है

पार्षद ओर महिला मोर्चा बीजेपी तिल्दा नेवरा मंडल की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज का विकास असंभव है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए लड़ने और समाज में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। रानी जैन ने छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान किया जाता है

– Advertisement –

Ad image

रानी सौरभ जैन ने महिला सशक्तिकरण के बारे में आम तौर पर कहा जाता है कि यह महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के बारे में है।

समाज सेवी निलम अग्रवाल ने कहा कि

शिक्षा: महिलाओं को शिक्षित करना उनके सशक्तिकरण के लिए बहुत जरूरी है।
आर्थिक स्वतंत्रता*: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने से उन्हें अपने निर्णय लेने की शक्ति मिलती है।
समान अवसर: महिलाओं को समाज में समान अवसर प्रदान करने से वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकती हैं।
आवाज उठाना: महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए

गृहणी मंजू शर्मा ने कहा कि आज महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और सम्मान की बात की जाती है

महिला दिवस के अवसर पर कई नेताओं और हस्तियों ने महिलाओं को बधाई दी है और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने का आश्वासन दिया है। में मातृशक्ति को फ्री दर्शन का मौका दिया जा रहा है, जो महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने का एक अच्छा प्रयास है

स्वाति वर्मा जिला पंचायत सदस्य सभापति रायपुर एव महिला मोर्चा जिला ग्रामीण बीजेपी महामंत्री ने महिला दिवस पर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि महिलाएं अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनकर ही अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।

– महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।
– आत्मनिर्भर बनने से महिलाएं अपने परिवार और समाज के लिए भी योगदान कर सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग से ममता सुनानी ने महिलाओं को महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! कहा – आप सभी महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और आपके बिना समाज का विकास असंभव है। आपके सपनों को पूरा करने और आपके अधिकारों की रक्षा करने के लिए हम हमेशा आपके साथ हैं।

आत्मनिर्भर बनें, सशक्त बनें! मनीषा वर्मा उपसरपंच तुलसी का की महिलाये – अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार न मानें।

– अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।
– समाज में अपनी भूमिका निभाएं और बदलाव लाएं।

आप सभी को महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई!

समाज सेवी अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की मीरा अग्रवाल ने कहा कि सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज का आधार है,” “शिक्षा ही शक्ति है, नारी की महिमा अपरंपार।

महिला दिवस पर महिलाओं के लिए आम तौर पर कहा जाता है कि वे समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज का विकास असंभव है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित ओर किया जाय।

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही है।

 

 

 

 

हीटवेव से निपटने स्वास्थ्य विभाग सतर्क,

0

रायपुर। CG NEWS : राज्य में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रखने की दिशा में आवश्यक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार जिला अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष सक्रिय रखे जाएंगे। इन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, आईवी फ्लूड, आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों तथा शीतलन संबंधी व्यवस्थाएँ उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। समुचित सुविधाओं से युक्त ऊष्मा आघात कक्ष रायपुर और दुर्ग जिला अस्पताल मे बनाये जा चुके हैं साथ hi अन्य सभी जिलों मे भी इस प्रकार के कक्ष बनाएं जाने निर्देश दिए गए हैं.

– Advertisement –

एम्बुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्यकम की राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्मृति देवांगन ने बताया की अत्यधिक तापमान के संपर्क में आने से शरीर में हीट स्ट्रेस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे हीट रैश, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर अवस्था में शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन जाती है, जो चिकित्सकीय आपातकाल मानी जाती है।

हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक है की गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनें तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखना, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करना शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है।

बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और खुले में काम करने वाले श्रमिकों को गर्मी से अधिक जोखिम माना गया है। ऐसे में इन वर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति में तेज बुखार, बेहोशी, भ्रम, अत्यधिक कमजोरी या पसीना आना बंद होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

गर्मी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर सावधानी और जागरूकता को सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम नागरिकों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

22 मार्च को होगा रानी दुर्गावती प्रतिमा

0

रायपुर। CG NEWS : बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव (गोंड) समाज तथा तुरतुरिया माता महासभा, लवण के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 22 मार्च को आयोजित आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और इतिहास की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और महान वीरांगनाओं के योगदान को देश और समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

– Advertisement –

इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नितिन अग्रवाल को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया, जिससे समारोह में समाज और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और अधिक सशक्त हो सके।

इस अवसर पर नाथूराम वर्मा, जनक राम वर्मा, राधेश्याम दीवान, पीतांबर, रमेश ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, रामकुमार ध्रुव, सेवक राम ध्रुव, महावीर ध्रुव, राहुल ध्रुव, ललित नेताम, अघनू राम ध्रुव, कुमार सिंह, राजकुमार ध्रुव, प्रेम सिंह ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, नेमीचंद, माही राम सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

धमतरी में मखाना खेती से बदलेगी ग्रामीण

0

रायपुर। CG NEWS : मखाना एक ऐसा पौधा है जो तालाबों, दलदलों और आर्द्रभूमि जैसे स्थिर जल निकायों में उगाया जाता है। इसका प्रसार बीजों द्वारा होता है और अंकुरण के लिए पूर्णतः परिपक्व बीजों की आवश्यकता होती है। मखाना की खेती में न्यूनतम खर्च आता है क्योंकि पिछले फसल से बचे हुए बीजों से नए पौधे आसानी से अंकुरित हो जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने और नकदी फसल के रूप में किसानों की आय को दोगुना करने की अपार क्षमता को देखते मिलता है। मखाना खेती से धमतरी की ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर बदलेगी ।  छोटी छोटी डबरी से समृद्धि तक धमतरी की महिलाओं को मखाना खेती में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह दिखायी दे रही है । शासकीय प्रयासों का प्रतिफल है कि मखाना खेती से धमतरी में आर्थिक सशक्तिकरण होगा ।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिले को मखाना बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन द्वारा मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

– Advertisement –

धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन की दिशा में एक नई पहल के तहत मखाना खेती की तैयारी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रारंभ की गई है। जिले में कुल 100 एकड़ भूमि मखाना उत्पादन के लिए चिन्हांकित की गई है। प्रारंभिक चरण में संकरा क्षेत्र में 25 एकड़ रकबे में मखाना की खेती की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार नगरी क्षेत्र की जलवायु, पर्याप्त जल उपलब्धता एवं प्राकृतिक वातावरण मखाना उत्पादन के लिए अनुकूल है। इससे स्थानीय किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। इस पहल से वनांचल क्षेत्र में कृषि विविधीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर धमतरी बीते दिनों संकरा पहुंचकर मखाना खेती की तैयारियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मखाना खेती नगरी वनांचल क्षेत्र के लिए आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बन सकती है। स्व-सहायता समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं विपणन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हमारा प्रयास है कि धमतरी जिला प्रदेश में मखाना उत्पादन का मॉडल विकसित करे।”

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग समन्वय बनाकर किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करें तथा जल प्रबंधन एवं फसल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। आने वाले समय में चरणबद्ध रूप से रकबे का विस्तार कर अधिक से अधिक समूहों को इस पहल से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से नगरी वनांचल क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण की नई संभावनाएं साकार होती दिखाई दे रही हैं।

 

 

बिना अनुमति चक्काजाम पर पुलिस सख्त

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति चक्काजाम करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामला दर्ज किया है। सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास मुख्य मार्ग जाम कर वाहनों की आवाजाही रोकने के मामले में तीन नामजद सहित 10 से 15 लोगों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार 6 मार्च को ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास सराईपाली–गेरवानी मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति चक्काजाम कर दिया गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम घरघोड़ा, थाना प्रभारी तमनार, नायब तहसीलदार और पूंजीपथरा व तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कराई। इसी दौरान स्थानीय प्लांट के एक बस चालक ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सराईपाली निवासी पंकज प्रधान, ईश्वर किसान, संदीप भोय उर्फ पप्पू और अन्य लोगों ने सड़क जाम कर बस समेत अन्य वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बिना अनुमति धरना, रैली या चक्काजाम कर आमजन को परेशानी में डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया यह कांड

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के बजाय पंचायत का फरमान

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के बजाय गांव की पंचायत ने 12 साल तक समाज से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता इस समय गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बाद गांव में बैठक कर सरपंच ने पीड़िता और उसके परिवार को ही दोषी ठहराते हुए सामाजिक दंड दे दिया।

– Advertisement –

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत SDOP कार्यालय में कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 

– Advertisement –

Ad image