Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 159

युवक की इस हालत में मिली लाश, परिजनों के उड़े होश

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के नावागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महंत से एक गंभीर मामला सामने आया है। 23 वर्षीय ज्वाला किरण का शव उसके घर से लगे नीम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ग्राम महंत के स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाला किरण का “नहीं आते हो” कहकर एक वीडियो बनाया गया था। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा नावागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके चलते ज्वाला किरण को जेल भी जाना पड़ा था।

– Advertisement –

परिजनों का दावा

परिवार का आरोप है कि ज्वाला किरण की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई है। परिजनों का दावा है कि पहले उसे चार पहिया वाहन में घुमाया गया, फिर रस्सी से गला घोंटकर घर से लगे नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया गया। मृतक के बड़े पापा ने मांग की है कि जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

– Advertisement –

Ad image

CG Suicide : इस हालत में मिली धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

गांव में शोक का माहौल है

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में शोक का माहौल है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

CG Politics : भूपेश बघेल के बयान के समर्थन में उतरे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा, बोले- धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा

 

इस हालत में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की लाश 

0

CG Suicide : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली है। ख़ुदकुशी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रबंधक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

– Advertisement –

85 हजार खिलाड़ियों को मंच, खेल को

0

रायपुर। CG NEWS:  सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में 29 अगस्त से आयोजित रायपुर सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती “सुशासन दिवस” के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

– Advertisement –

Ad image

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया जी ने वर्चुअल माध्यम से आयोजन से जुड़कर खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों, युवाओं एवं उनके अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि, खिलाड़ियों के जोश, जज़्बे और उत्साह में उन्हें सशक्त भारत के दर्शन हो रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

आज देश के करोड़ों युवा आत्मविश्वास और विश्वास से भरे हुए हैं और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है, जो युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा है।

 

समापन समारोह में 13 खेलों कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इंडिविजुअल विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ₹2100 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं उपविजेताओं को मेडल, ₹1100 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
टीम इवेंट्स में विजेता टीमों को ₹11,000, तथा उपविजेता टीमों को ₹5,000 इसके साथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 29 अगस्त से प्रारंभ हुआ रायपुर सांसद खेल महोत्सव आज छत्तीसगढ़ के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल रायपुर बल्कि पूरे देश का अब तक का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनकर उभरा है।

 

इस ऐतिहासिक महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 13 खेल विधाओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया।अकेले रायपुर शहर से ही लगभग 22 हजार खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बने।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया। गेड़ी-दौड़ में वरिष्ठ महिलाओं की सहभागिता प्रेरणास्पद रही, वहीं पहली बार ट्रांसजेंडर साथियों ने रस्सा-कसी प्रतियोगिता में भाग लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि, यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उस सोच का प्रतिबिंब है, जिसमें वे खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर, फिट और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं। खेल आज केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर का सशक्त माध्यम बन चुका है।

 

उन्होंने कहा कि, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 8 विकासखंडों के 36 विभिन्न स्थलों पर हुए इस आयोजन में 542 पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपना परचम लहराकर अपने परिवार, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने कहा कि वे दिन अब बीत चुके हैं जब खेलों को गलत नजर से देखा जाता था। आज खेल युवाओं के आत्मविश्वास, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर सांसद खेल महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं गौरवपूर्ण आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस महोत्सव में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रदेश को कॉमनवेल्थ एवं ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए श्रेष्ठ खेल प्रतिभाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों और मंच उपलब्ध कराने से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर उभरेगा।

इस सफल आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 50 से अधिक सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों, लगभग 1500 कर्मचारियों, क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों, जि

ला प्रशासन, नगर निगम, खेल विभाग, शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बन सका।

समापन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  किरण सिंह देव, विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत , विधायक मोतीलाल साहू ,पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर,  विजय अग्रवाल,  अनंजय शुक्ला
जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यूरोप में ‘तारक मेहता’ की बबीता जी

0

मुंबई | Munmun Dutta: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता कृष्णा अय्यर के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता फेस्टिव सीजन में देश से बाहर यूरोप के बुडापेस्ट शहर में छुट्टियां मना रही हैं, जो उनकी बकेट लिस्ट में लंबे समय से शामिल था और अब यह ख्वाहिश पूरी हो चुकी है; सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में मुनमुन बेज कलर के लॉन्ग फॉक्स-फर कोट,

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

– Advertisement –

Ad image

लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक में बेहद एलिगेंट दिख रही हैं, खुले बाल, मफ्लर और क्रिसमस मार्केट की चमकती लाइट्स उनके लुक को और खास बना रही हैं, वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यूरोप में क्रिसमस मनाना बेहद खूबसूरत एहसास है,

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

– Advertisement –

Ad image

बुडापेस्ट उनके दिल के करीब रहा है और यहां की लाइट्स, मल्ड वाइन, मार्ज़ीपान्स व ठंडा मौसम सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देते हैं; फैंस भी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं—कोई “बहुत खूबसूरत” लिख रहा है तो कोई “जिंदगी जीनी हो तो आपसे सीखना चाहिए”,

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

उल्लेखनीय है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से टीवी का सबसे लंबा चलने वाला फेवरेट शो है, जिसमें कई किरदार अमर हुए और उनमें बबीता जी का नाम भी शुमार है, भले ही समय-समय पर कई कलाकार शो को अलविदा कह चुके हों।

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

मुनमुन दत्ता (Photo: Instagram @mmoonstar)

धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल, कांकेर के बाद

0

धमतरी | CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और कांकेर के बाद अब धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के बोराई गांव में गुरुवार को नया मामला सामने आया है, जहां साहू समाज की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था और हाल ही में उनकी अचानक मौत हो गई,

इसके बाद परिजन महिला के शव को नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर-1 में दफनाने पहुंचे और गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दफनाने का विरोध शुरू कर दिया, सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे और बोराई क्षेत्र में शव दफनाने का विरोध किया, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई,

– Advertisement –

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया, फिलहाल मृत महिला के परिजनों ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही है, वहीं पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, ओडिशा

0

रायपुर | CG NEWS: ओडिशा के कंधमाल–गंजाम सीमावर्ती वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया-आधारित संयुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन का शीर्ष नेतृत्व शामिल गणेश उइके भी न्यूट्रलाइज हुआ है, इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में यह माओवादी तंत्र की रीढ़ पर सीधा प्रहार है और अब नक्सल हिंसा के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है,

उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक ठोस और निर्णायक कदम है, सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश पूरी ताकत,

– Advertisement –

स्पष्ट नीति और अटूट इच्छाशक्ति के साथ नक्सल-मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है, साथ ही सुरक्षा बलों के साहस को नमन करते हुए दो टूक संदेश दिया—हिंसा का रास्ता छोड़िए, मुख्यधारा से जुड़िए, अन्यथा कानून अपना काम करेगा, क्योंकि शांति, विकास और विश्वास ही नए भारत की पहचान है।

‘अभी नहीं तो कभी नहीं’, भिलाई से

0

भिलाई | CG NEWS: छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अगर अब भी हिंदू नहीं जागे तो भारत और छत्तीसगढ़ में भी बांग्लादेश जैसे हालात बन सकते हैं;

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या का जिक्र करते हुए इसे चेतावनी करार दिया और कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदू होना गुनाह बन गया है तो भारत में भी हालात बदलने में देर नहीं लगेगी, शास्त्री ने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ का नारा देते हुए हिंदू राष्ट्र की मांग दोहराई और कहा कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तब तक उनकी यात्रा जारी रहेगी,

– Advertisement –

उन्होंने साफ किया कि देश की तरक्की जातिवाद से नहीं बल्कि राष्ट्रवाद से होगी और धर्मांतरण के पीछे आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास को बड़ा कारण बताया, साथ ही यह ऐलान भी किया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही एक बड़ी पदयात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गरियाबंद में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

0

गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर तथा अटल चौक, गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी के जीवन, विचारों और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने अवलोकन किया जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू एव भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कर्तृत्व और राष्ट्र समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा और संस्कार से जोड़ा।उनकी सरलता, दूरदृष्टि और राष्ट्रीयता भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि रहा यही हमारी सबसे बड़ी सीख है।

– Advertisement –

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि संगठन के निर्माण में अटल जी की भूमिका ऐतिहासिक रही उनकी नीतियों ने गांव, गरीब और किसान को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की कहानी है।
उनका भाषण नहीं, बल्कि उनका व्यवहार ही सबसे बड़ी शिक्षा था।कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि सहकारिता, स्वावलंबन और समृद्ध भारत का विचार अटल जी की सोच में स्पष्ट दिखाई देता था। उनकी नीतियों ने विकास को जनआंदोलन बनाया।

हम सबको उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके मंडल अध्यक्ष सुमित पारख धनराज विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता घनश्याम सिन्हा बलदेव सिंह हुंडल अनूप भोसले नंदा स्वामी पद्मशाली मिलेश्वरी साहू बिंदु सिन्हा फ़ारूख़ चौधरी प्रहलाद ठाकुर विष्णु मरकाम सरला उइके रेणुका साहू अशोक राजपूत सागर मयानी प्रशांत मानिकपुरी अमित वखरिया भीम निषाद रिजवान मेमन पप्पू ठाकुर ताकेश्वरी साहू प्रतिभा हूमने प्राची कुटारे सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

राजिम में अटल परिसर का हुआ भव्य लोकार्पण, गूंजी विकास

0

राजिम :- छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को राजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनका लोकार्पण किया तथा लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकायों से वर्चुअली जुड़े। अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने तथा उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजिम नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का विधायक रोहित साहू की प्रमुख उपस्थिति में भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जहां नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा तथा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया एवं अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

– Advertisement –

विधायक रोहित साहू ने न केवल परिसर का उद्घाटन किया बल्कि अपनी जनसेवा के दो सफल वर्षों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल परिसर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप सुशासन का प्रतीक है। अटल जी की यह भव्य प्रतिमा हम जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष पेश करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में मेरा हर पल क्षेत्र की जनता की खुशहाली और विकास के लिए समर्पित रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए क्षेत्र की सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अनेक नए कार्यों की मंजूरी इन दो वर्षों में हुई है। किसानों को सिंचाई सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है,अनेक सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति इन दो वर्षों में हुई है जो कई दशकों से लंबित थी। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। अभी तो यह शुरुआत है, धीरे धीरे राजिम विधानसभा को सबसे विकसित और सबसे सुंदर विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में ख्यातिलब्ध करने की शुरुआत राजिमवासियों के आशीर्वाद से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि कैसे पिछले दो वर्षों में विकास की गति पूर्व के वर्षों की तुलना में दोगुनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल परिसर का यह लोकार्पण सरकार के संकल्पों की एक छोटी सी झलक है, आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बड़ी परियोजनाओं तथा बड़ी संस्थाओं के स्थापना के कार्य किए जाएंगे। मात्र दो वर्षों में राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपए का विकास कार्य होना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही है। विधायक रोहित साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विचार रखते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सुचिता का पर्याय है। अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। अटल जी ने राजनीति में रहते हुए भी शुचिता, मर्यादा और संवाद की परंपरा को जीवित रखा। आज हम जितने भी विकास कार्य छत्तीसगढ़ में देख रहे हैं वह अटल जी द्वारा रखी गई नींव का ही परिणाम है। विधायक साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति, विदेश नीति और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने राजिम की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित नगरपालिका परिषद के गठन की मांग पूरी होने पर नगरवासियों को बधाई दी और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री थे तब गांव गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बेहतर कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई।विदेशी दबाव के बाद भी पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे निर्णय उनकी देश के प्रति समर्पण का प्रतीक थी जो आज भी भारत की मजबूती की पहचान हैं। उन्होंने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विशेष रूप से विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना की तथा राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित साहू के प्रयासों से आज राजिम में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य फलीभूत हो रहे हैं। अटल जी ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी वह उद्देश्य अब सार्थक हो रहा है। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने भी संबोधित किया तथा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा और छत्तीसगढ़ राज्य अब काफी आगे बढ़ चुका है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। साथ ही साथ अटल जी के सपनों को भी साकार कर रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे राजिम में देखने को मिल रहा है। हर दिन विकास के नए संकल्पों के साथ नए नए कार्यों और उपलब्धियों को हासिल करना मामूली बात नहीं है। इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना पड़ता है और वो दृढ़ निश्चय का कार्य हमारे विधायक रोहित साहू ने के दिखाया है।

उपस्थित रहे गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद उत्तम निषाद, पार्षद तुषार कदम, अजय पटेल,जानकी पटेल,आकाश राजपूत, लाला साहू,मनोज देवांगन, छाया राही,मधु नत्थानी, शरद पारकर, भारत यादव,पुरन यादव, संजीव साहू, रामकुमार साहू,अभिषेक सोनकर, सोमनाथ पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और नगरवासियों की उपस्थिति रही।

 

 

‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिव्यू—ग्रेट नहीं, लेकिन

0

मुंबई | Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी देखने का मन बना रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी,

हालांकि यह कोई यादगार क्लासिक नहीं बनती; ट्रेलर से ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाती है—कार्तिक यहां फिर बॉय-नेक्स्ट-डोर, ज्यादा बोलने वाले रेहान उर्फ रे बने हैं और पहले 20 मिनट में वही पुराना कार्तिक वाला अंदाज दिखता है,

पढ़ें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का रिव्यू (Photo: x/@DharmaMovies)

वहीं अनन्या पांडे राइटर रूमी के किरदार में पहले से ज्यादा ठहरी हुई और मैच्योर नजर आती हैं, खूबसूरत विदेशी लोकेशंस, क्यूट मीट-क्यूट, अच्छे गाने और क्वर्की डायलॉग्स फिल्म को संभालते हैं, इंटरवल से पहले कहानी में इमोशनल कनफ्लिक्ट आता है जो पारंपरिक ‘लड़की के पिता बनाम प्यार’ वाला नहीं बल्कि अलग तरह का ट्विस्ट है,

सेकंड हाफ में शादी से जुड़ा 90s बॉलीवुड फील वाला सीक्वेंस फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरता है और यहीं फिल्म टुकड़ों-टुकड़ों में इम्प्रेस करती है, कुल मिलाकर ‘तू मेरी मैं तेरा…’ न तो बहुत ग्रेट है और न ही पूरी तरह याद रह जाने वाली,

लेकिन इसमें मौजूद जियोग्राफी से जुड़ा अनोखा ट्विस्ट, इमोशंस और रेट्रो बॉलीवुड वाइब इसे एक डिसेंट वन-टाइम वॉच बनाते हैं—खासकर उन दर्शकों के लिए जो लव स्टोरीज के क्यूट और ड्रीमी संसार में खो जाना पसंद करते हैं।