Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 158

छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर, 24 घंटे के

0

डेस्क। CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद दर्दनाक साबित हुए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए पांच अलग-अलग हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और सड़क पर अव्यवस्थाएं इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार-ट्रक की भीषण टक्कर

– Advertisement –

सबसे पहला और भयावह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों भटगांव से बिलाईगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर धान से लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन का शव ड्राइवर सीट पर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

– Advertisement –

Ad image

अंबिकापुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक

अंबिकापुर में 25 दिसंबर की रात नमनाकला रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेल प्रकाश तिर्की (26) और बृजेश लकड़ा (25) के रूप में हुई है। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।

बलरामपुर-रामानुजगंज में ट्रैक्टर से टकराई बाइक

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल इलाके में 25 दिसंबर की दोपहर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। सड़क के दोनों किनारों पर रेत और धान का पुआल पड़े होने से सड़क संकरी हो गई थी, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।


रायगढ़ में दो ट्रेलरों की टक्कर

रायगढ़ जिले के रानीसागर के पास 25 दिसंबर की रात दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री (31) की मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।


दुर्ग में काम पर जा रही महिला की मौत

दुर्ग के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह काम पर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान उत्तरा (50) के रूप में हुई है, जो केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी थीं।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था, नशे में ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

CG Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

 

 

CG Suicide : इस हालत में मिली धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

 

 

Akanksha Toppo Arrested : छत्तीसगढ़ के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन टैक्स

0

CG Breaking : रायपुर. 26 दिसम्बर 2025. स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही लाइन लगने की। वे अपनी सुविधा से किसी भी समय इसे जमा कर सकते हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लोगों को घर बैठे संपत्ति कर जमा करने की सुविधा प्रदान करने इस साल अगस्त में 46 नए नगरीय निकायों में यह सुविधा प्रारंभ की है। पहले केवल राज्य के सात नगर निगमों रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में ही ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा थी। अगस्त-2025 में तीन और नगर निगमों बीरगांव, भिलाई-चरोदा एवं धमतरी के साथ ही 43 नगर पालिकाओं में भी इस सुविधा को लॉन्च किया गया है। जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के जरिए अब प्रदेशभर के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा किए जा सकते हैं।

– Advertisement –

इन नगर पालिकाओं में है ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस साल 12 अगस्त को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम’ में 43 नगर पालिकाओं में जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया था। अगस्त-2025 से तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, अकलतरा, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में नागरिकों को ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है।

– Advertisement –

Ad image

“छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। अब लोगों को कर जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

हमें प्रसन्नता है कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी डिजिटल सुविधाएँ पहुँच रही हैं और लोग घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं। यह स्थानीय स्वशासन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हमारा लक्ष्य है कि शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और नागरिक-केंद्रित बनाया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत—तीनों का लाभ मिल सके।”-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

“नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा से शहरों के लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। यह व्यवस्था पारदर्शी शासन, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा सुधार है। अब कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जैसे दूरस्थ नगर पालिकाओं के लोग भी घर बैठे आसानी से टैक्स जमा कर पा रहे हैं। इससे नागरिकों का समय बचेगा, भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी और स्थानीय स्वशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी। हमारी सरकार शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, सरल एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Akanksha Toppo Arrested : छत्तीसगढ़ के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी,

0

रायपुर। CG NEWS: अगर आप भी ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में RTO की फर्जी (Clone) वेबसाइट के जरिए बड़ा e-Challan Scam सामने आया है,

जिसमें ठग भ्रामक मैसेज भेजकर लोगों को नकली लिंक (.apk फाइल या व्यक्तिगत नंबर से आए लिंक जैसे https://lnk.ink/dgeg2) पर क्लिक करवा रहे हैं और उनकी निजी जानकारी व बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं; परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और चालान की सही जानकारी व भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें,

– Advertisement –

जहां Pay Online विकल्प चुनकर कैप्चा भरने, GET DETAIL पर क्लिक करने और मोबाइल OTP डालने के बाद ही चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है, साथ ही विभाग ने बताया कि वास्तविक e-Challan से जुड़ा टेक्स्ट मैसेज भी केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या मैसेज से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

धान खरीदी केन्द्रों में अवैध वसूली

0

CG Purchased Paddy : राजनांदगांव जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्दों में किसानों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में आज जिला किसान संघ के द्वारा शहर के जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। यहां आयोजित किसान सभा में पहुंचे किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद की और एक रैली का आयोजन करते हुए विपणन संघ, एसडीएम एवं सहकारी बैंक को ज्ञापन सौंपा।

 

– Advertisement –

चाय-पानी के नाम पर अवैध वसूली 

धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की उपज बेचने आने वाले किसानों से ट्रैक्टर से उनका धान उतारने के एवज में रुपए लिए जाते हैं। फिर इस धान को खरीदी होने वाली सरकारी बोरे में पलटने के लिए रुपए मांगे जाते हैं। इसके बाद किसानों से उनका धान तौलने के लिए भी रूपयों की मांग होती है और अंत में जब धान की बिक्री हो जाती है तो कुछ समिति प्रबंधकों के द्वारा भी किसानों से चाय-पानी के नाम पर रूपयों की अवैध वसूली की जाती है।

– Advertisement –

Ad image

 

25 रुपये अनलोडिंग और तौलाई के नाम

प्रदर्शन में पहुंचे किसानों ने बताया कि धान उतरने से लेकर तौलने तक लगभग 14 प्रति बोरा देना पड़ता है। किसानों ने बताया कि अंजोरा सोसाइटी में एक क्विंटल धान बेचने के पीछे किसानों से 25 रुपये अनलोडिंग और तौलाई के नाम पर लिया जाता है। वहीं कन्हारपुरी सोसाइटी में 7 रुपए प्रति बोरा, रानी तराई और सुरगी सोसाइटी में 8 रुपये प्रति बोरा, गठुला सोसाइटी में 11 प्रति बोरा लिया जा रहा है।

प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि अपनी 12 सूत्रीय मांगों के तहत पहले ही, शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है । उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन की प्रमुख मांग है कि धान खरीदी केन्द्रों में अनलोडिंग और पलटी के नाम से अवैध वसूली हो रही है । जिसे रोका नहीं जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से किसानों से अवैध वसूली जारी है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri रिव्यू: फंस बोले- ये क्या बना दिया, शादी और हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा

0

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri : कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की लेटेस्ट रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे हल्की-फुल्की, फैमिली-फ्रेंडली मनोरंजन के रूप में पेश किया गया है।

रिव्यू के अनुसार, फिल्म में क्रोएशिया की खूबसूरत लोकेशन्स दिखाई गई हैं और मुख्य अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक को प्रमोट करने के लिए प्रोडक्ट प्लेसमेंट भी किया गया है। फिल्म का टोन गर्मजोशी और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाला है, लेकिन यह एक तरह से पर्यटन और शादी/हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri : कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को मज़ा देना है, लेकिन कुछ आलोचकों के अनुसार, कहानी जल्दी ही अपनी असली मंशा खोल देती है और रोमांटिक कॉमेडी का ग्लैमरस पैकेज कुछ फीका पड़ जाता है। कुल मिलाकर, फिल्म मनोरंजन देती है, लेकिन कहानी और भावनात्मक गहराई की कमी महसूस होती है।

Nora Fatehi Accident : कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? जानिए हेल्थ अपडेट

The post Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri रिव्यू: फंस बोले- ये क्या बना दिया, शादी और हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा appeared first on Grand News.

राशन वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं; दुकान

0

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025 : Chhattisgarh : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण कर राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। हितग्राही अपने राशन प्राप्त करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन कर सामग्री का उठाव करते हैं, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होती है। इस व्यवस्था के माध्यम से वास्तविक पात्रों तक ही खाद्यान्न की आपूर्ति पहुँचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। इन टीमों द्वारा विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण एवं जांच कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान वितरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा आधार प्रमाणीकरण की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया गया।

– Advertisement –

जांच के दौरान कुछ उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध नियंत्रक प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई है। शासन की मंशा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त न करने की है।

खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर ने आईडी क्रमांक 441001314 “मां भगवती खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति, बैरन बाजार” तथा आईडी क्रमांक 441001256 “जय शीतला काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, बढ़ईपारा” से दुकान संचालन का अधिकार समाप्त कर उन्हें अन्य उचित मूल्य दुकानों में संलग्न किया गया है। इसके अतिरिक्त आईडी क्रमांक 441001148 “दूधाधारी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-62” को अनियमितता पाए जाने पर ₹7000 का अर्थदंड अधिरोपित कर कड़ी चेतावनी दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य की किसी भी उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती है। राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं लाभार्थी-केंद्रित खाद्यान्न वितरण प्रणाली के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

National Children’s Award : छग की योगिता मंडावी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई

 

छग की योगिता मंडावी को

0

रायपुर। 26 दिसंबर 2025 : National Children’s Award : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

उल्लेखनीय है कि योगिता मंडावी ने कम उम्र में ही जूडो खेल में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने राज्य की श्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर अपनी निरंतर प्रगति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगिता मंडावी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है। योगिता की उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बालिका गृह एवं बाल कल्याण संस्थाओं में रह रहे बच्चों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है। उन्होंने यह साबित किया है कि संसाधनों की सीमाएँ नहीं, बल्कि सपनों के प्रति लगन और परिश्रम ही सफलता का वास्तविक आधार है।

– Advertisement –

Ad image

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं

0

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025. CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

– Advertisement –

इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित बच्चों के अध्ययन हेतु सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है। इसके साथ ही गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा गौ के पर्यावरणीय महत्व को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सुलझा, 2 दिन बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

 

Vaibhav Suryavanshi प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

0

Vaibhav Suryavanshi : देश और दुनिया में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बना चुके युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार ( Prime Minister’s National Child Award) से सम्मानित किया है। इस सम्मान के चलते वैभव बिहार की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी का एक मुकाबला नहीं खेल सके।

आईपीएल 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

– Advertisement –

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इसके बाद मणिपुर के खिलाफ होने वाले मैच में वे नहीं उतर सके, क्योंकि उन्हें पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी भारतीय-ए और भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। आईपीएल में वे राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं और टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में खेले गए 7 मैचों में उन्होंने 252 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

– Advertisement –

Ad image

सम्मान समारोह में राष्ट्रपति का संदेश
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बच्चों ने खेल, विज्ञान, नवाचार, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वीर बाल दिवस’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

 

Vijay Hazare Trophy 2025 में विराट-रोहित का जलवा, दोनों ने जड़े शतक

 

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: अंडर-19 एशिया कप की चैम्पियन बनी पकिस्तान, भारत को 191 रन से हराया 

युवक की इस हालत में मिली लाश, परिजनों के उड़े होश

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के नावागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महंत से एक गंभीर मामला सामने आया है। 23 वर्षीय ज्वाला किरण का शव उसके घर से लगे नीम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ग्राम महंत के स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाला किरण का “नहीं आते हो” कहकर एक वीडियो बनाया गया था। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा नावागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके चलते ज्वाला किरण को जेल भी जाना पड़ा था।

– Advertisement –

परिजनों का दावा

परिवार का आरोप है कि ज्वाला किरण की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई है। परिजनों का दावा है कि पहले उसे चार पहिया वाहन में घुमाया गया, फिर रस्सी से गला घोंटकर घर से लगे नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया गया। मृतक के बड़े पापा ने मांग की है कि जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

– Advertisement –

Ad image

CG Suicide : इस हालत में मिली धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

गांव में शोक का माहौल है

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में शोक का माहौल है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

CG Politics : भूपेश बघेल के बयान के समर्थन में उतरे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा, बोले- धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा