Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 157

Virat Kohli के लिए फैन ने बनवाया 15 लाख रुपये का सोने

0


डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। बुधवार (14 जनवरी) को मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला दावा सामने आया, जिसमें बताया गया कि एक फैन विराट कोहली (Virat Kohli) को 15 लाख रुपये की कीमत वाला iPhone का कवर गिफ्ट करना चाहता है।

सोशल मीडिया पर दावे के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैन ने मोबाइल पर एक कवर लगा रखा है। कवर पर विराट कोहली की तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर के नीचे ‘विराट कोहली’ लिखा हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

iPhone का सबसे महंगा मॉडल 2 लाख 30 हजार का
गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में iPhone का सबसे महंगा मॉडल करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का है। यह iPhone का 17 Pro max 2TB वाला वेरिएंट है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सबसे महंगा मोबाइल ही 2 लाख 30 हजार का है, तो फैन के मोबाइल की कीमत 15 लाख कैसे है?

हालांकि इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कैसे फैन के iPhone की कीमत 15 लाख तक पहुंची। ये हो सकता है कि उसके मोबाइल में गोल्ड या डायमंड का इस्तेमाल हो सकता है।

– Advertisement –

Ad image

पिछले मैच में शतक से चूके थे विराट (Virat Kohli)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 11 जनवरी को खेला गया था। इस मैच में किंग कोहली अपने शतक से चूक गए थे। वह 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में फैंस अब दूसरे वनडे में कोहली से शतक की उम्मीद करेंगे।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग पर (Virat Kohli)

गौरतलब है कि राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज करने का फैसला किया है।



Source link

अंगूठा लगवाया, चावल नहीं मिला, PDS व्यवस्था

0

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : जिले के ग्राम पंचायत डोकराभाठा के आश्रित ग्राम खैरबना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों को दिसंबर माह का चावल अब तक नहीं मिला है, जबकि जनवरी माह का वितरण भी नहीं किया गया। आरोप है कि दिसंबर में सभी राशन कार्डधारियों से अंगूठे के निशान ले लिए गए, इसके बावजूद चावल नहीं दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, डोकराभाठा मुख्य ग्राम में जनवरी माह का राशन वितरित कर दिया गया, लेकिन खैरबना के नागरिक दिसंबर के राशन से भी वंचित हैं। इससे वितरण व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चावल विक्रेता रामेश्वर जोशी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे गांव में रोष है।

– Advertisement –

खैरबना के नागरिकों ने खाद्य विभाग से मांग की है कि गांव का राशन गांव में ही वितरित किया जाए, दिसंबर और जनवरी का लंबित राशन तत्काल दिया जाए तथा वितरण में अनियमितता व दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, खाद्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल्द चांवल वितरित होने का आश्वासन दिया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : एक रूपये में एक्स-रे सुविधा का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ, विधायक कार्यालय से मिलेगा टोकन

 

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026

0

  • दो दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

रायपुर, 14 जनवरी 2026। Arang News : धर्म नगरी आरंग की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक वैभवशाली राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ शाम 4:00 बजे बाबा बागेश्वर नाथ की पूजा अर्चना के साथ इंदौर स्टेडियम आरंग में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध भूमि आरंग को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की चरण-रज से पावन माना जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम के चरण आरंग की धरती पर पड़े, वहीं द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का आगमन भी इस क्षेत्र में हुआ। आरंग स्थित कौशल्या धाम को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

– Advertisement –

राजा मोरध्वज की भूमि आरंग

इसी पावन अंचल से जुड़ी है छत्तीसगढ़ के रतनपुर के महान दानवीर और परम भक्त राजा मोरध्वज (मयूरध्वज) की अमर कथा। यह कथा महाभारत काल के पश्चात की मानी जाती है, जब अर्जुन को यह अभिमान हो गया था कि श्रीकृष्ण का उनसे बड़ा कोई भक्त नहीं है। अर्जुन के इस अहंकार को तोड़ने और सच्ची भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने लीला रची।

– Advertisement –

Ad image

श्रीकृष्ण ब्राह्मण वेश में अर्जुन के साथ राजा मोरध्वज के पास पहुंचे और बताया कि उनका साथ चल रहा शेर भूखा है तथा उसे भोजन चाहिए। जब राजा ने शेर के भोजन की व्यवस्था पूछी तो श्रीकृष्ण ने परीक्षा लेते हुए कहा कि शेर को राजा के इकलौते पुत्र ताम्रध्वज (धीरध्वज) का मांस चाहिए और शर्त यह रखी कि इस दौरान राजा या रानी की आंख से एक भी आंसू नहीं गिरना चाहिए।

राजा मोरध्वज और रानी ने अद्वितीय त्याग और भक्ति का परिचय देते हुए बिना किसी शोक या आंसू के अपने पुत्र का सिर आरी से काटकर शेर को अर्पित कर दिया। उनकी इस निष्काम भक्ति और दानशीलता से भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने विराट रूप के दर्शन कराए और पुत्र ताम्रध्वज को पुनर्जीवित कर दिया। इस प्रकार न तो पुत्र की स्थायी मृत्यु हुई और न ही परिवार को शोक सहना पड़ा, बल्कि भगवान की कृपा से सभी को मोक्ष की प्राप्ति हुई।

यह कथा राजा मोरध्वज की अगाध भक्ति, अद्वितीय दानशीलता और निस्वार्थ सेवा-भाव का प्रतीक है। छत्तीसगढ़, विशेषकर रतनपुर और आरंग क्षेत्र में यह कथा आज भी लोकआस्था का केंद्र है। इससे जुड़े मेले, उत्सव और धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं और नई पीढ़ी को त्याग, भक्ति और मानव मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।

विधायक बालेश्वर साहू को जमानत

0

भरत सिंह चौहान , जांजगीर–चांपा। MLA Baleshwar Sahu arrested : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को अदालत से जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें जिला जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल के बाहर समर्थकों की भीड़

– Advertisement –

जमानत की खबर मिलते ही जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। विधायक की रिहाई पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें : CG Politics : जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले भूपेश बघेल, कार्रवाई को लेकर क्या कहा? जानिए

– Advertisement –

Ad image

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत

विधायक के बाहर आते ही समर्थकों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

संविधान और अंबेडकर की तस्वीर के साथ निकले

जेल से बाहर निकलते समय विधायक बालेश्वर साहू बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लिए नजर आए। इसके बाद वे कार में संविधान की पुस्तक के साथ रवाना हुए।

विधायक ने क्या कहा?

रिहाई के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने कहा, सत्यमेव जयते। मुझे एक किसान बनकर फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव बनाकर किसान राजकुमार शर्मा ने साजिश रची। उन्होंने आगे कहा कि अब वे जेल से बाहर आकर जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे। जिसे जो करना था उसने कर लिया, अब मुझे अपना काम आगे बढ़ाना है।

CG Crop Insurance Registration : किसानों के लिए आखिरी मौका?

0

रायपुर, 14 जनवरी 2026 : CG Crop Insurance Registration : राज्य सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में उगाई जाने वाली उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीकरण की तिथि वृद्धि की है, अब उद्यानिकी फसलों के लिए किसान 15 जनवरी तक बीमा पंजीयन करा सकते है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीमित कृषकों को वर्षा, तापमान, वायुगति, आर्द्रता आदि से संबंधित विपरित मौसमीय परिस्थितियों से होने वाली अप्रत्याषित फसल क्षति से होने वाले वित्तीय नुकसान को कम करने के उद्देश्य से यह योजना किसानों के हित में लागू की गई है। योजना में अधिक वर्षा, कम वर्षा, बेमौसम वर्षा, अधिक तापमान, कम तापमान, बीमारी अनुकुल मौसम, वायुगति, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती हवाएं मुख्य जोखिम के रूप में शामिल किया गया हैं।

– Advertisement –

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में रबी मौसम अंतर्गत 6 अधिसूचित उद्यानिकी फसल जैसे- टमाटर, बैंगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू हैं। राज्य में उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु “एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी” (AIC) अधिकृत है। स्वचालिम मौसम केन्द्र से प्राप्त होने वाले वास्तविक मौसमीय आंकड़ों का बीमा टर्मशीट में उल्लेखित मानक ट्रिगर से तुलना के आधार पर बीमा दावा राशि की गणना की जाती है।

बीमा हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार नंबर, भू अभिलेखों के आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य, फसल बुआई प्रमाण पत्र, फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र शामिल है, अधिक जानकारी हेतु किसान अपने नजदीकी उद्यानिकी कार्यालय अथवा बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 1800-209-5959 पर संपर्क कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि राज्य में योजना प्रारम्भ वर्ष 2016 रबी मौसम से वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के 1,75,211 कृषकों द्वारा 1,28,666 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया था, जिसमें से 1,28,103 कृषकों को राशि रूपये 1247.26 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2025-26 में अद्यतन 5003 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया है।

एक रूपये में एक्स-रे सुविधा का विधायक रिकेश सेन

0

भिलाई नगर। CG NEWS : आज मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, यह हमें जीवन के हर पहलू का आनंद लेने और हर चुनौती का सामना करने की शक्ति देती है। इसलिए वेंटिलेटर एम्बुलेंस, फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा सहित लगातार सहजता से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वो प्रयास कर रहे हैं।

विधायक कार्यालय श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर में आज से फ्री ब्लड टेस्ट के साथ 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का भी जरूरतमंद लाभ ले सकेंगे।

– Advertisement –

विधायक रिकेश सेन ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि विधायक कार्यालय में हेलमेट, कंबल बैंक, फिल्टर्ड वाटर, श्री राम रसोई, फ्री ब्लड टेस्ट के बाद आज से वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए 1 रूपये में एक्स-रे की सुविधा भी प्रारंभ हो गई है। जरूरतमंद लोग विधायक कार्यालय में सम्पर्क कर यहां से एक रूपये के टोकन से एक्स-रे करवा सकेंगे। इस सुविधा के लिए हमने विधानसभा अंतर्गत सभी पैथोलॉजी और कई निजी हॉस्पिटल्स के साथ अनुबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, जिससे हम तनाव-मुक्त, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन जी पाते हैं, बीमारियों से बचते हैं, और जीवन के हर काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं। यह हमें लंबी उम्र, बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ देता है और दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा कम करता है, जिससे हम अपने जीवन का पूरा आनंद ले पाते हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड के सामने 285 का

0


IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए है। इस मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड टीम को 285 रन बनाने होंगे। 

भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। राहुल ने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके लगाए।  कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली।

– Advertisement –

Ad image

भारत को 70 के स्कोर पर पहला झटका लगा था और इसके बाद भारत ने 118 के स्कोर पर रोहित  शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके साथ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। जडेजा 27 रन बनाकर लौटे। फिर राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 57 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 पार पहुंचाया।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

CG BREAKING : सीएम के ऐलान के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। जिसके बाद अब वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि कर्मचारियों को एरियर्स की राशि नहीं मिलेगी। 1 जनवरी से सातवें वेतनमान में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। वहीं छठवें वेतनमान मे 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता की बढोत्तरी हुई है। अब छठवें वेतनमान में 252 से बढ़कर 257 प्रतिशत डीए दी जायेगी।

देखें आदेश

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी? सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

The post CG BREAKING : सीएम के ऐलान के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी appeared first on Grand News.

मौसम विभाग का अनुमान, 15 जनवरी से

0

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है, जिसके कारण अगले करीब तीन दिनों तक तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में ठंड और गर्मी दोनों ही लगभग स्थिर रहेंगी, लेकिन इसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होते ही तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा अंचल में सर्दी ने लोगों को खासा परेशान किया है। बीते 24 घंटों में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्रों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, मध्य छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंडी हवाओं से कुछ राहत बनी हुई है।

– Advertisement –

तापमान की बात करें तो राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 15 जनवरी से प्रदेशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने के साथ कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG News : धान खरीदी केंद्रों में किसानों से खुली लूट, हर बोरी में अतिरिक्त वसूली

ईरान की नाजुक स्थिति पर भारत सरकार ने जारी की सुरक्षा

0

डेस्क। ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों, छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को कमर्शियल फ्लाइट्स सहित उपलब्ध सुरक्षित साधनों से देश छोड़ने की सलाह दी है।

भारत सरकार के आधिकारिक हैंडल India in Iran ने भारतीय नागरिकों और PIO (पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन) से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिक किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें, भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में बने रहें और स्थानीय घटनाक्रम पर लगातार नज़र रखें।

– Advertisement –

इसके साथ ही नागरिकों को यात्रा से जुड़े दस्तावेज़ और पहचान पत्र हर समय तैयार रखने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

भारत ने अपने नागरिकों को कमर्शियल फ्लाइट्स समेत उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के साधनों से #ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

अपनी एडवाइजरी में, India_in_Iran ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359।

दूतावास से [email protected] पर ईमेल के ज़रिए भी संपर्क किया जा सकता है।

MEAIndia ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा से बचने की कड़ी सलाह दी है।