Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 155

धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में

0

बीजापुर। CG NEWS : जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले खुद नक्सली था मृतक

– Advertisement –

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार संदेह कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

नक्सलियों ने तड़के सुबह उतारा मौत के घाट

– Advertisement –

Ad image

बताया जाता है कि देर रात नक्सली गांव में पहुंचे और बुदरा को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आत्मसमर्पण नक्सलियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को अवगत कराया गया। पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम होने के कारण पुलिस की त्वरित पहुंच में कठिनाइयों की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पित नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

BATTLE OF GALWAN TEASER: सलमान खान की ‘बैटल

0

BATTLE OF GALWAN: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह भारतीय सेना के अफसर के दमदार और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में ऊंचाई पर लड़ी गई जंग की सच्चाई, जवानों का साहस और बलिदान प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सलमान की आवाज में डायलॉग “जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना” दर्शकों को झकझोर देता है। हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और स्टेबिन बेन की भावुक आवाज टीजर को और प्रभावी बनाती है।

                                                       2020 के गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म
‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म भारत और चीन के बीच साल 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. ये वही ऐतिहासिक घटना है, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों के बीच बिना बंदूक के, डंडों और पत्थरों से भीषण झड़प हुई थी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. ये रोल न सिर्फ चुनौतीपूर्ण है, बल्कि देशभक्ति से भरपूर भी है.

– Advertisement –

Ad image

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और

0

धरसीवा। CG NEWS: मुख्यालय धरसीवा के ग्राम पंचायत चरौदा में पिछले साल की तरह इस साल भी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमे आस पास के क्रिकेट प्रेमियों की टीम ने बड़ चडकर हिस्सा लिया।इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों व आस पास के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट को लेकर सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने कहा

– Advertisement –

आजकल के युवा खेल के प्रति उदासीन होते जा रहे,मोबाइल के इस युग में उनकी प्रतिभा मोबाइल के गेम्स तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए,समय समय पर ऐसे खेल आयोजन होते रहने चाहिए जिससे यूवाओ का जीवन अनुशासन योग्य होने के साथ साथ खेलो के प्रति उत्साह बना रहे।

थाना धरसीवां वर्सेस पत्रकार संघ धरसीवां के बीच मैच रहा आकर्षण का केंद्र

– Advertisement –

Ad image

इस आयोजन में पोलिस और पत्रकारों के बीच हुवा मैत्री मैच मुख्य आकर्षण का विषय रहा,जिसमे पोलिस जवानों की टीम ने 8 ओवर के इस मैच में जीत हासिल करते हुए विजेता के रूप में ट्राफी अपने नाम की वही पत्रकारों की टीम उपविजेता रही।आयोजन कर्ता चरौदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव एवम मुक्तेश्वर क्रिकेट क्लब चरौदा ने सभी टीमों को शुभकामना देते हुए नववर्ष की बधाई भी दी।

मारपीट के डर से बिल्डिंग की छत से नीचे कूदा

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में दिनांक 22.12.2025 को थाना मंदिर हसौदक्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर 16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग से नीचे गिरकर कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र विदेशी नागरिक सैमपुर जुदे की मृत्यु हो गई थी, जिस पर थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा था।

जांच में पाया गया कि मृतक सैमपुर जुदे दिनांक 22.12.2025 के शाम 07.10 बजे उक्त बिल्डिंग के पास खडे होकर अपने एक साथी के साथ बातचीत कर रहा था, उसी समय कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन आकर मृतक को नोउई कुर माजाक के महिला साथी के साथ बत्तमीजी किया है कहकर वाद विवाद कर मारपीट करने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर मृतक मारपीट के डर से भयभीत होकर बचने के लिए अपने किराये के उक्त बिल्डिंग के सीढी से छत की ओर भागा तो उक्त तीनों भी मृतक के पीछे-पीछे छत में चले गये। मृतक मारपीट के डर से बिल्डिंग के छत से नीचे कूद गया, नीचे क्रांकिट रोड होने पर गिरने से मृतक के सिर, मुंह एवं दाहिने हाथ मे गंभीर चोट आने से उसके साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर डॉ. द्वारा चेक करने पर सैमपुर जुदे की मृत्यु होना बताया गया।

– Advertisement –

जिस पर थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा आरोपी नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने कर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 धारा 105, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

– Advertisement –

Ad image

01. नोउई कुर माजाक पिता कुर माजाक उम्र 23 साल निवासी हाल पता – सेक्टर 16 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर। स्थायी पता – मुनकी 107 जुबा दक्षिण सुडान।

02. सबरी पालीनो उर्फ टोनी पिता पालीनो लुकुडू उम्र 22 साल निवासी हाल पता – एचआईजी 02/23 सेक्टर 29 थाना राखी रायपुर। स्थायी पता – जुबा सिटी दक्षिण सुडान।

03. मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन पिता ओमर हसन उम्र 22 साल निवासी सेक्टर 29 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर। स्थायी पता – डीबी 383 दक्षिण सुडान।

बॉयफ्रेंड से तंग आकर युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

0

CG News : कोरबा जिले में हुए एक युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने करीब एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के व्यवहार से परेशान थी। आरोपी प्रेमी युवती के चरित्र पर लगातार संदेह करता था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

– Advertisement –

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और करीब एक महीने बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिलराज मरकाम के रूप में हुई है, जो पाली गांव, कोरबी चौकी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG VIDEO : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात

– Advertisement –

Ad image

 

Raipur Breaking : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध जारी

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर

0

 

रायगढ़। जिले में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन शनिवार को उग्र हो गया। तमनार क्षेत्र के मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर हुई कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को भी तमनार के मनार सीएचपी चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी था। इसी दौरान आंदोलन को समाप्त कराने पहुंची पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और टीआई कमला पुसाम पर हमला कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

 

नगर निगम के कर्मचारियों को महीनों से सैलरी 

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। नगर निगम में शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ठेका कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि मेहनतकश कर्मचारी आज भूखमरी के कगार पर खड़े हैं।

ये भी पढ़ें : Mahasamund : शराब दुकान परिसर में शख्स की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप 

– Advertisement –

शासन का साफ आदेश है कि नियमित कर्मचारियों को हर महीने की 5 तारीख तक और दैनिक, टास्क व ठेका श्रमिकों को 7 तारीख तक वेतन या पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। लेकिन बिलासपुर नगर निगम में इस आदेश की खुलेआम अनदेखी हो रही है। ठेका कर्मचारियों को तीन-तीन और चार-चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि तत्कालीन निगम आयुक्त यह स्वीकार कर चुके हैं कि ठेकेदारों को हर महीने बिल का भुगतान किया जा रहा है।

मेयर भी ठेकेदारों को हड़काने की बात कह चुकी हैं। इसके बावजूद सवाल यह है कि जब ठेकेदारों को पैसा मिल रहा है, तो फिर गरीब ठेका श्रमिकों तक उनका हक क्यों नहीं पहुंच रहा? महज 8 से 9 हजार रुपए मासिक कमाने वाले ये कर्मचारी अपने परिवार का पेट पालने, मकान का किराया देने, बच्चों की स्कूल फीस और इलाज के खर्च के लिए वेतन का इंतजार कर रहे हैं। स्वायत्त सासी कर्मचारी संघ लगातार इस मुद्दे को लेकर शासन और प्रशासन से पत्राचार कर रहा है।

– Advertisement –

Ad image

आरोप है कि निगम में अफसरों की मनमानी के चलते कर्मचारियों को एक जोन से दूसरे जोन भेज दिया गया, जिससे कईकर्मचारियों का वेतन अटक गया। कुछ के नाम तो काम देने के नाम पर सूची से ही काट दिए गए। मजबूर कर्मचारी रोज जोन कार्यालय और निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यही है।क्या नगर निगम प्रशासन इन कर्मचारियों को उनका हक दिलाएगा, या फिर ठेका श्रमिकों की यह पीड़ा यूं ही अनसुनी रह जाएगी?

 

Raipur Breaking : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध जारी

 

 

दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

0

जशपुर। CG NEWS : जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है, कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

Mahasamund : शराब दुकान परिसर में शख्स की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप 

 

CG NEWS : युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर बेरहमी से हत्या, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

 

CG News : तेज आवाज वाले साइलेंसर बने मुसीबत, पुलिस ने कसी नकेल

 

 

 

CG News : धूप सेंकते वक्त हादसा; 4 साल के मासूम की मौत, मजदूरी पर गए थे माता-पिता

 

 

 

Salman Khan Celebrates 60th Birthday with

0

Bollywood superstar Salman Khan turned 60 on December 27 and celebrated the milestone at his Panvel farmhouse with close friends and family. While the celebrations were mostly private, he took a moment to interact with the media gathered outside the venue.

Before the main celebrations, he cut a red-and-white birthday cake with the photographers singing the birthday song. Dressed casually in a T-shirt and blue jeans, he sported a clean-shaven look. The actor also offered cake slices to the paparazzi and posed for pictures. A special moment that drew applause was when he greeted a woman with a side hug.

– Advertisement –

Ad image

The birthday celebration showcased his warm interaction with fans and the media, adding a personal touch to the otherwise private event.

Professional Update
On the work front, the actor will next be seen in Battle of Galwan, directed by Apoorva Lakhia. The movie is based on the 2020 Galwan Valley clash between Indian and Chinese troops, which resulted in 20 Indian soldiers losing their lives, along with heavy casualties on the Chinese side. The incident heightened India-China tensions, prompting the Indian Army to deploy additional formations near the Line of Actual Control (LAC) in Ladakh and take measures to strengthen border security.

– Advertisement –

Ad image

Salman Khan Cuts Cake Video : सलमान खान ने 60वें जन्मदिन पर काटा केक, फैंस और पपराज़ी के साथ की सेलिब्रेशन

 

मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार

0

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : RAIPUR VIDEO : छत्तीसगढ़ बंद का असर : रायपुर में बवाल, मैग्नेटो मॉल में जमकर तोड़फोड़, यहां मारपीट भी, देखें वीडियो

– Advertisement –

घटना 24 दिसंबर की है, जब कुछ युवकों ने मॉल में की गई क्रिसमस सजावट पर आपत्ति जताते हुए तोड़फोड़ की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तेलीबांधा थाना पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने सिविल लाइन थाना जाकर सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। थाना परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं, कांकेर जिले में कथित मतांतरण के विरोध में माहौल तनावपूर्ण है। सर्व समाज की ओर से बंद का आवाहन किया गया, जिससे कई जगह दुकानें बंद रही और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।