Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 15

Badshah Tetri Song Controversy : बादशाह के ‘टेटरी’गाने पर

0

चंडीगढ़/पंचकूला। Badshah Tetri Song Controversy : मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर विवादों के भंवर में फंस गए हैं। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए उनके हरियाणवी स्टाइल हिप-हॉप गाने ‘टेटरी’ को लेकर हरियाणा में जन-आक्रोश फूट पड़ा है। गाने के बोल और वीडियो में स्कूली बच्चों के फिल्मांकन को लेकर सवाल उठाते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग  ने कड़ा रुख अपनाया है और रैपर को नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है।

विवाद की जड़

– Advertisement –

Ad image

गाने की एक विशिष्ट लाइन— “आया बादशाह टोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…” —पर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई जा रही है। सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस तरह की शब्दावली महिलाओं और बच्चों के प्रति अपमानजनक और फूहड़ता को बढ़ावा देने वाली है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की भाषा को स्वीकार किया जा सकता है?

वीडियो के दृश्यों पर भी उठे सवाल

– Advertisement –

Ad image

विवाद सिर्फ बोल तक सीमित नहीं है, बल्कि वीडियो के विजुअल्स पर भी तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीडियो में हरियाणा के स्कूल के बच्चों को बैग फेंकते हुए और हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते दिखाया गया है। गाने की शुरुआत पारंपरिक हरियाणवी लोक शैली से होती है, लेकिन आगे बढ़ते ही यह हिप-हॉप और आपत्तिजनक जेस्चर्स में बदल जाता है। आलोचकों का कहना है कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के नाम पर यह कैसा संदेश दिया जा रहा है?

महिला आयोग सख्त

मामला तब और गंभीर हो गया जब कई सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा और बच्चों की मर्यादा का उल्लंघन मानते हुए बादशाह को नोटिस थमाया है। वहीं, पंचकूला में पुलिस ने अश्लीलता और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बादशाह ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद और कानूनी शिकंजे को देखते हुए रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है।

मेरा इरादा किसी महिला या बच्चे का अपमान करने का नहीं था। मैं खुद को हरियाणा का बेटा मानता हूं और अगर मेरे गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।

अभी भी शांत नहीं हुआ गुस्सा

हालांकि बादशाह ने माफी मांग ली है और गाना हटा दिया है, लेकिन हरियाणा में विरोध पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।

प्रदेश में नशे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

0

CG NEWS : गरियाबंद में प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नगर के तिरंगा चौक पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में Durg जिले के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के भीतर करीब 10 एकड़ जमीन में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि यह खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा करवाई जा रही थी।

– Advertisement –

बेसरा ने बताया कि विनायक ताम्रकार भाजपा के दुर्ग जिले में किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं और वे पार्टी के सक्रिय व स्थापित नेता माने जाते हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan, केंद्रीय मंत्री Tokhan Sahu, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री Vijay Sharma, कृषि मंत्री Ramvichar Netam, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav, सांसद Vijay Baghel और भाजपा के राष्ट्रीय नेता Ajay Jamwal सहित कई नेताओं के साथ ताम्रकार की तस्वीरें सार्वजनिक हैं। ऐसे में बिना राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होना संभव नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

बेसरा ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में जुआ, सट्टा, शराब तस्करी और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शहरों के आउटर इलाकों में खुल रहे कैफे युवाओं को नशा परोसने के केंद्र बनते जा रहे हैं और पुलिस इसे रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान वर्षों से चल रहे हुक्का बार बंद कराए गए थे और सूखे नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर से नशे का कारोबार बढ़ गया है। उनका आरोप है कि सरकार नशे के कारोबार पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

बेसरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में नशे के बढ़ते नेटवर्क और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में सुखचंद बेसरा, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर, सन्नी मेमन, राजेश साहू, मेघनाथ बघेल, चमन साहू, जुनैद खान, चंद्रभूषण चौहान, अमित मिरी, सुरेश मानिकपुरी, रमेश मेश्राम, पंचराम, भूपेंद्र साहू, गणेश राम नेताम, सुभाष, अब्दुल कादर हिंगोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raipur News : पूर्व DGP विश्वरंजन को पुलिस लाइन में दी

0

Raipur News : राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में आज रिटायर्ड डीजीपी विश्वरंजन के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रिटायर्ड डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने विश्व रंजन जी के ऐतिहासिक कार्यों और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्व रंजन के आकस्मिक निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद राज्य के कई पूर्व और वर्तमान पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस जगत के एक युग का अंत: पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, शोक की लहर

कार्यक्रम में रिटायर्ड डीजीपी एस.के. पासवान, जी.एस. माथुर, गिरधारी नायक, जी.एस. बामरा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए और डीजीपी विश्व रंजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने साहस और सूझबूझ के साथ काम किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोगों को बेहतर तरीके से संभाला और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाया। उपस्थित अधिकारियों और उनके परिजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार

0

कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि गरीबों के हक का 26 क्विंटल चावल और तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी कर लिया।

आधी रात को वारदात

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर राशन दुकान का ताला चटकाया और अंदर रखे 53 कट्टा चावल (लगभग 26 क्विंटल) लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान तितर-बितर पड़ा था।

75 हजार से अधिक की चोरी

– Advertisement –

Ad image

संचालक ने बताया कि दुकान से गायब हुए 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की कुल कीमत 75,000 रुपये से अधिक है। इसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

 बानो गांव में हुई इस चोरी ने गरीबों के सामने राशन का संकट खड़ा कर दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।

सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फाइनल में नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा,

0

अहमदाबाद। T20 World Cup Final: साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दिन आ गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होनी है। लेकिन मैच से पहले करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल है क्या सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फाइनल की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे?

अभिषेक शर्मा की फॉर्म बनी चिंता 

इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनिंग जोड़ी की फॉर्म ने मैनेजमेंट की नींद उड़ा रखी है। विशेष रूप से अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 परियों में उनके बल्ले से मात्र 89 रन निकले है।

फाइनल से होंगे बाहर? 

अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन के बावजूद, टीम मैनेजमेंट की ओर से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराने के बाद संजू सैमसन के बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया है। सैमसन ने कहा कि कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर को अभिषेक की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

मैनेजमेंट खिलाड़ियों को बैक कर रहा है। गौतम भाई और सूर्या को पता है कि अभिषेक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।- संजू सैमसन

विपक्षी टीमों ने निकाला ‘तोड़’

अभिषेक शर्मा के लिए राह आसान नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड के पास बेहतरीन ऑफ-स्पिनर्स और वेरिएशन वाले गेंदबाज हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वे एक ही तरह से आउट हुए। शरीर पर आती गेंदों के खिलाफ उन्हें असहज देखा गया है। सेमीफाइनल में भी वे स्लोअर गेंद को पढ़ने में चूक गए थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन

0

कार्डियक अरेस्ट के बाद ली अंतिम सांस

सूत्रों के अनुसार, विश्वरंजन को पिछले महीने कार्डियक संबंधी दिक्कतों के कारण पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी और डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

छत्तीसगढ़ के छठे DGP के रूप में दी सेवाएं

विश्वरंजन छत्तीसगढ़ राज्य के छठे पुलिस महानिदेशक थे। साल 2007 में तत्कालीन DGP ओपी राठौर के आकस्मिक निधन के बाद, तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने उन्हें राज्य पुलिस की कमान सौंपी थी।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में रहा लंबा अनुभव

1973 बैच के अधिकारी विश्वरंजन की पहचान एक बेहद सुलझे हुए और ‘इंटेलिजेंस एक्सपर्ट’ के रूप में थी। वे अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा केंद्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में रहे। IB में वे एडिशनल डायरेक्टर के पद तक पहुंचे थे।

2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या

0

CG Breaking : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार दरमियान मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे ग्राम कलचा के होली मेले में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। नगरनार थाना से मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों और नाबालिग ने मिलकर धारदार हथियारों से 2 युवकों की निर्मम हत्या कर दी।

इस घटना में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास है और मुख्यमंत्री के प्रवास से पूर्व इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

– Advertisement –

मकान किराये पर लेकर चला रहा था देह

0

धमतरी। CG NEWS: धमतरी शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने टिकरापारा वार्ड में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 7 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय जिला अस्पताल के पीछे टिकरापारा वार्ड स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

– Advertisement –

.
सूचना की तस्दीक के बाद सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने गवाहों और पांईटर के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक धमतरी तथा लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, मोबाइल फोन, दवाइयां (जैगोर-100, मैनफोर्स), कंडोम और फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की सामग्री जब्त की है।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसों का लालच देकर तथा उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

होली के बाद भी अभनपुर पुलिस सख्त!

0

अभनपुर/रायपुर। CG NEWS:  होली के त्योहार के बाद भी अभनपुर पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अटल आवास और दीनदयाल कॉलोनी में किरायेदारों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटा रही है और सत्यापन की प्रक्रिया कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं देर रात पुलिस द्वारा कंबिंग गश्त भी की जा रही है, ताकि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में फरार एक वारंटी और लूट के मामले में फरार दूसरे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस बल लगातार देर रात तक इलाके में गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मासूम के साथ हैवानियत से दहला कांकेर

0

कांकेर। CRIME NEWS: उत्तर बस्तर कांकेर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंभीर आपराधिक घटना की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी, तभी देर रात दो युवक कथित रूप से महुआ चोरी करने के इरादे से वहां पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर सो रही बच्ची पर पड़ी और वे उसे उठाकर अपने साथ ले गए।

– Advertisement –

कुछ समय बाद परिजनों को बच्ची के घर में नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान बच्ची घर से करीब 300 मीटर दूर एक खेत में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य की पुष्टि होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मासूम बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।