Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 148

साल की आखिरी साय कैबिनेट

0

रायपुर। CG CABINET MEETING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 31 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम कैबिनेट बैठक है। ऐसे में सरकार 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों पर निर्णय ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से अटके प्रशासनिक और विकास से जुड़े प्रस्तावों को इस बैठक में हरी झंडी मिलने की संभावना है, ताकि नए साल में योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा सके।

– Advertisement –

बैठक में धर्मांतरण संशोधन विधेयक को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि आम जनता को राहत देने वाले फैसले सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे।

आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक युवक घायल

0

भिलाई। CRIME NEWS: भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले हुए विवाद के बाद देर रात तीन लोग घायल युवक के पास पहुंचे और आपसी कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोनपैरी गांव में आज विराट हिंदू सम्मेलन, मोहन

0

अभनपुर। CG NEWS:  आज अभनपुर के सोनपैरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग और युवा वर्ग शामिल होंगे।

सम्मेलन को लेकर गांव में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन के लिए विशाल डोम तैयार किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे RSS प्रमुख मोहन भागवत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत असंग देव भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

– Advertisement –

आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं सम्मेलन में सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आई संसदीय राजभाषा समिति,

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ अध्ययन दौरे पर रायपुर पहुँची संसदीय राजभाषा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सांसद एवं वरिष्ठ

 

– Advertisement –

भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में समिति उपाध्यक्ष सांसद भर्तृहरि महताब, समिति संयोजक सांसद

– Advertisement –

Ad image

 

(प्रयागराज) उज्जवल रमन सिंह जी, सदस्य सांसद (मेहसाणा)  हरिभाई पटेल जी, सांसद (इंदौर)  शंकर लालवानी जी, सांसद (गंगानगर)

कुलदीप इंदौरा जी, सांसद (संभल, उत्तर प्रदेश) जियाउर रहमान जी एवं राज्यसभा सांसद (महाराष्ट्र) अनिल सुखदेव राव बौंडे भी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सरलता एवं राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

 

 

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और शतकवीर

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रायपुर जिला भाजपा द्वारा एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के साथ शामिल हुए।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव रखी। सम्मानित वरिष्ठजनों में सचिनानंद उपासने , सुभाष राव जी, मोहन चौपड़ा , छगन मुंदड़ा एवं श्रीचंद सुंदरानी शामिल रहे।

 

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही जिला रायपुर की चारों विधानसभाओं में 100 से अधिक नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले “शतकवीरों” का भी सम्मान कर संगठन की मजबूती, विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का उत्सव मनाया गया।

 

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये सम्मान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, संघर्षों और संगठन निर्माण के प्रति उनके समर्पण को समर्पित है, क्योंकि जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और शतकवीरों को आज सम्मानित किया गया है, उन्होंने अटल जी की नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि सपनों, संभावनाओं और आत्मसम्मान के रूप में किया। उनका सपना था कि यह राज्य गरीब, किसान, आदिवासी और गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास का मॉडल बने।”

 

उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का गठन क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने, प्रशासन को जनता के नजदीक लाने और संसाधनों का न्यायपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की ऐतिहासिक पहल थी। अटल जी की अंत्योदय सोच ने गरीबों के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को नीति के केंद्र में रखा।

 

अग्रवाल ने कहा कि “ग्रामीण विकास, सड़क कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान और किसानों के हित में लिए गए निर्णय आज भी देश को दिशा दे रहे हैं। अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद की राजनीति का जीवंत उदाहरण है।”

 

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “अटल जी के विचार, उनके आदर्श और उनका राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।

 

उनके सपनों के छत्तीसगढ़ को और सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

 

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, महामंत्री अमित साहू , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्युत लोको शेड में भीषण आग, दमकल की टीम

0

भिलाई ब्रेकिंग। CG NEWS:  भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग मालगाड़ी से निकलने वाले वेस्टेज में लगी, जिसे बाद में नीलामी के लिए रखा जाता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

यह मामला चरोदा रेलवे चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के जान के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं आगजनी से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

– Advertisement –

45वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

0

रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर में आयोजित 45वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के इंडियन राउंड में देश के विभिन्न राज्यों के युवा तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की मेडल टैली में उत्तर प्रदेश सबसे सफल राज्य बनकर उभरा, जबकि झारखंड, असम और राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी कई पदक अपने नाम किए।

– Advertisement –

Ad image

पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश का दबदबा
पुरुष इंडियन राउंड की 30 और 40 मीटर स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार निरंतरता दिखाई।
40 मीटर पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के शुभम ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि असम के श्याम कानू राभा को सिल्वर और उत्तर प्रदेश के मनीष को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
30 मीटर पुरुष वर्ग में भी शुभम (उत्तर प्रदेश) ने गोल्ड जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सिल्वर रणविजय यादव (उत्तर प्रदेश) और ब्रॉन्ज चंदरमोहन सोरेन (झारखंड) के खाते में गया।

पुरुष इंडिविजुअल एलिमिनेशन राउंड में असम के श्याम कानू राभा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। छत्तीसगढ़ के विक्रम राज को सिल्वर और झारखंड के कुलदीप महतो को ब्रॉन्ज मेडल मिला, जो मेज़बान राज्य के लिए भी गर्व का क्षण रहा।

– Advertisement –

Ad image

महिला वर्ग में झारखंड और राजस्थान का शानदार प्रदर्शन
महिला वर्ग में झारखंड और राजस्थान की तीरंदाजों ने मजबूत दावेदारी पेश की।
40 मीटर महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की वेदाक्षी तोमर ने गोल्ड जीता, जबकि झारखंड की बेबी कुमारी को सिल्वर और लक्ष्मी कुमारी (झारखंड) को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

30 मीटर महिला वर्ग में राजस्थान की प्रतिभा कंडारा ने गोल्ड पर निशाना साधा। असम की हिमानी बसुमतारी को सिल्वर और झारखंड की बेबी कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ।

महिला इंडिविजुअल एलिमिनेशन राउंड में भी राजस्थान की प्रतिभा कंडारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हरियाणा की पायल को सिल्वर और झारखंड की बेबी कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

टीम और मिक्स्ड टीम में भी कड़ा मुकाबला

टीम और मिक्स्ड टीम इंडियन राउंड मुकाबलों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, तेलंगाना और राजस्थान की टीमों ने दमदार खेल दिखाया। कई मुकाबले बेहद करीबी रहे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा।
कुल मिलाकर ये राज्य रहे सबसे आगे
इंडियन राउंड की मेडल टैली पर नजर डालें तो—
उत्तर प्रदेश – सर्वाधिक गोल्ड और कुल पदकों के साथ शीर्ष पर
झारखंड – महिला और टीम इवेंट्स में मजबूत प्रदर्शन
असम और राजस्थान – व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रभावशाली मौजूदगी
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में युवा तीरंदाजों के प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि भारतीय तीरंदाजी का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हाथों में है। अंत में समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत उपस्थित अन्य अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और भारतीय तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विस्फोटक सप्लाई केस में NIA की बड़ी कार्रवाई

0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में विस्फोटकों की सप्लाई से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 फरार आरोपियों सहित कुल 5 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) से जुड़ा हुआ है।

NIA द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजेंसी ने यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत में दाखिल की है। आरोपियों पर विस्फोटकों की अवैध खरीद, भंडारण और माओवादियों तक आपूर्ति करने का आरोप है, जिनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमलों की साजिश में किया जाना था।

– Advertisement –

चार्जशीट में जिन आरोपियों के नाम शामिल हैं, उनमें चार आरोपी फरार बताए गए हैं, जबकि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि आरोपी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को विस्फोटक सामग्री पहुंचाने में शामिल थे।

NIA के मुताबिक, आरोपियों के पास से जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट, एल्युमिनियम पाउडर, नक्सली साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे। इन सामग्रियों का इस्तेमाल IED तैयार करने में किया जाना था।

– Advertisement –

Ad image

यह मामला पहले स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में NIA ने अपने हाथ में ले लिया। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और माओवादी नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।

CG BREAKING : बड़ा खुलासा : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने खुदपर किया था चाकू से हमला, इस वजह से थी परेशान

साय कैबिनेट की इस साल की आखिरी बैठक

0

रायपुर। CG CABINET MEETING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 31 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

यह बैठक साल के अंतिम दिन आयोजित की जा रही है, जो साल की अंतिम बैठक है, बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

– Advertisement –

 

ALSO READ : CG BREAKING : बड़ा खुलासा : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने खुदपर किया था चाकू से हमला, इस वजह से थी परेशान

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: आधा महाराजबंध तालाब साफ,

0

रायपुर। CG NEWS:  30 दिसंबर 2025 महाराजबंध तालाब को स्वच्छ एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से चल रहे ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के तालाब सफाई अभियान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस अभियान के 20 दिन पूर्ण हो चुके हैं और अब तक तालाब के लगभग आधे हिस्से की सफाई पूरी कर ली गई है।

– Advertisement –

Ad image

अभियान के दौरान तालाब से लगभग 50 ट्रक कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं गाद बाहर निकाली जा चुकी है। साथ ही विसर्जन के बाद तालाब में पड़े 30 से अधिक झांकियों के अवशेष भी हटाए गए हैं, जिससे तालाब की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

ग्रीन आर्मी के सदस्य निरंतर श्रमदान के माध्यम से इस ऐतिहासिक तालाब को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं। यह अभियान अब केवल सफाई कार्य नहीं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का जनआंदोलन बन चुका है। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा—

– Advertisement –

Ad image

“ग्रीन आर्मी का यह अभियान शहर की जलधरोहर को बचाने का संकल्प है। 20 दिनों में आधा महाराजबंध तालाब साफ होना और 50 ट्रक कचरा बाहर निकलना हमारे योद्धाओं की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है। ग्रीन आर्मी का लक्ष्य केवल सफाई नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना जगाना है, ताकि महाराजबंध हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।”
ग्रीन आर्मी ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे तालाब को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, गंदगी न फैलाएँ और इस अभियान से जुड़कर रायपुर की अमूल्य जलधरोहर को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएँ महाराजबंध तालाब की सफाई जनसहयोग से संभव हो रही है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।