Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 149

बीजापुर मुठभेड़ बड़ा अपडेट: 6

0

बीजापुर। CG NEWS:छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां शनिवार 18 जनवरी 2026 को चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं;

– Advertisement –

Ad image

मारे गए नक्सलियों के पास से एक INSAS राइफल और एक .303 राइफल जब्त की गई है, जिसके साथ ही इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं;

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन और .303 राइफल सहित कुल 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं, जो माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने की पुष्टि करते हैं; पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि 17 जनवरी 2026 से DRG, COBRA और STF की संयुक्त टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है, इसी दौरान अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर मुठभेड़ की स्थिति बनी;

पहचान की प्रक्रिया में मृत माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात नक्सली DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM लक्खी मड़काम और पार्टी मेंबर राधा मेट्टा शामिल पाए गए हैं, जबकि दो अन्य माओवादियों की पहचान की कार्रवाई अभी जारी है;

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रहे हैं और सशस्त्र माओवादियों के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, वहीं आसपास के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग लगातार तेज कर दी गई है।

CRIME NEWS: रास्ता रोककर गाली-गलौज,

0

गोबरा, नवापारा,अभनपुर । CRIME NEWS: पुलिस ने रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज,मारपीट और चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आपको बता दे कि ग्राम कुर्रा में आरोपियों ने एक युवक के साथ उसका रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुवे मारपीट किया तथा उसके साथ चाकूबाजी की घटना को भी अंजाम दिया, जिस पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी सुभाष साहू और अजय यादव को उनके ग्राम कुर्रा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

– Advertisement –

वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी तेज, मंत्री टंक

0

तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: नगर में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने नेवरा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

– Advertisement –

Ad image

बैठक के दौरान आगामी श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु नगरवासियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला डाक्टर खुमान वर्मा,अनिल अग्रवाल,नरेंद्र शर्मा,रानी सौरभ जैन, नरसिंह वर्मा,पार्षदगण,भाजपा कार्यकर्ता भरी संख्या में उपस्थित रहे

रायपुर DEO कार्यालय में भीषण आग से सब कुछ

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई थी, घटना के बाद से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था, वहीं अब डीपीआई (DPI) ने आज तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

बता दें कि डीईओ कार्यालय में घटना के दौरान आग स्टोर रूम में फैल गई और देखते ही देखते कई फाइलें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि यह एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। कार्यालय कर्मचारियों ने धुआं उठता देख तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

– Advertisement –

घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित रिकॉर्ड, पत्राचार, पुरानी फाइलें और अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इससे विभागीय कामकाज पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है।

तीन सदस्यीय समिति का गठन

– Advertisement –

Ad image

DPI ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, संभागीय संयुक्त संचालक, होंगे। समिति को पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट DPI को सौंपनी है। जांच का मकसद आग लगने के कारणों, नुकसान और विभागीय लापरवाही का पता लगाना और सुरक्षा में सुधार के लिए सिफारिशें देना है।

जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग स्टोर रूम में लगी थी, जहां कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे हुए थे। इस गंभीर घटना के मद्देनजर डीपीआई (DPI) ने आज तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 

 

फिर विवादों में सोशल मीडिया इन्फ्लु

0

रामानुजगंज: Akanksha Toppo FIR: रामानुजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल भी बन रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

– Advertisement –

आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी FIR

बता दें की इससे पहले भी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ा था। पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अफसर के सामने माफी भी मांग ली थी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के लिखित रिपोर्ट के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। इस दौरान आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अधिकारी के सामने हाजिर होने पर मांफी भी मांगी थी।

– Advertisement –

Ad image


जमानत के बाद आकांक्षा टोप्पो ने बनाया वीडियो

सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिल गई उसके बाद फिर से आकांक्षा टोप्पो ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में आकांक्षा ने अपनी मौत को लेकर आशंका जाहिर की थी, साथ ही उसने साफ शब्दों में कहा था कि वह सोशल मीडिया से अपना वह वीडियो नहीं हटाएगी जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं है आकांक्षा टोप्पो ने कहा था कि उसे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी भी तरीके से उसकी मौत भी हो सकती है। इ​सलिए उसे मौत से डर तो लग रहा है लेकिन वह न तो डर से वह वीडियो हटाएगी और न ही वह वीडियो बनाना बंद करेगी। आकांक्षा टोप्पो ने कल गिरफ्तार होने की बात की लेकर भी पूरी बातें बताई थी ।

 

 

23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

– Advertisement –

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

– Advertisement –

Ad image

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

 

 

 

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ

0

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

– Advertisement –

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

– Advertisement –

Ad image

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

गौ माता को भोजन हेतु किया गया थाली वितरण

0

तिल्दा नेवरा / राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश दास मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तिल्दा नेवरा के गौसेवक व युवा उद्योग पति घनश्याम अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महासचिव दास जी साहू के नेतृत्व में आज पुलिस ग्राउंड तिल्दा नेवरा में शिव मंदिर के प्रांगण में तिल्दा नेवरा के पार्षद रानी सौरभ जैन ,वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र शर्मा के उपस्थिति में सैकड़ों थाली का वितरण कर उपस्थित सभी आम लोगों को बताया गया कि इसी थाली से प्रतिदिन गौ माता जी को भोजन प्रसाद कराये , जूठा भोजन न कराये , गौमाता जी को भोजन कराने जमीन पर भोजन न डाले , सिर्फ और सिर्फ़ गौ माता जी को शुद्ध एवं ताजा भोजन हमारे संगठन के द्वारा वितरण किये जा रहे स्टील के थाल पर ही भोजन कराने का आग्रह , छत्तीसगढ़ प्रभारी , प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने किया

पेट्रोल पंप लूट का खेल खत्म, तीन शातिर गिरफ्तार

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : हथियारों के दम पर नेशनल हाईवे और पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने अंततः ‘प्रहार’ कर खात्मा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में दहशत का पर्याय बने तीन नकाबपोश लुटेरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार चाकू और लूटी गई नकदी बरामद की गई है। इस गिरोह ने न केवल बिलासपुर के रतनपुर बल्कि पड़ोसी जिले कोरबा के पाली और चैतमा इलाकों में भी लूट की कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की पहचान थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वेद प्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव को उसके साथियों के साथ बेलतरा के पास घेराबंदी कर दबोचा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 11 जनवरी को रतनपुर के जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को कट्टा दिखाकर 15 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा, उन्होंने 16 जनवरी को चैतमा के पेट्रोल पंप और 9 जनवरी को पाली में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ भी लूटपाट की बात स्वीकार की है।

– Advertisement –

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य सरगना वेद प्रकाश वैष्णव पहले भी दुपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथी अभिषेक प्रजापति और कपिल पटेल के साथ मिलकर हथियारबंद गिरोह बनाया और कम समय में अधिक पैसे कमाने के लिए लूट की राह चुनी। गिरोह ने लूट के लिए नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल का उपयोग किया था। रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; परिवारिक खुशी में जाने निकले थे, रास्ते में मिली मौत… बस हादसे ने छीनी 5 जिंदगियां

 

 

 

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 का

0

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है। इसी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3378(50) रन बनाए है।  मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम को 338 रनों का टारगेट मिला है। न्यूजीलैंड के डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट हासिल किए।