Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 137

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा तिहार मनाया गया

0

रायपुर। तिल्दा नेवरा और आस पास के गावों में हर्षोल्लास पूर्वक छेरछेरा तिहार मनाया गया। आपको बता दे क्यों मनाया जाता है छेरछेरा महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि से वर्षभर के लिए कार्यक्रम बनाते हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है।

छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है. फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है. इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं। पौष पूर्णिमा धान के लिए प्रसिद्ध है। संपूर्ण भारतवर्ष में इस शुभदिन अन्न, दलहन-तिलहन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. यह सूर्य के उत्तरायण की प्रथम पूर्णिमा है। अत: इसका विशेष महत्व माना गया है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने टीएस सिंह देव को दी बड़ी जिम्मेदारी

0

Chhattisgarh : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, जहां उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी का स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर टीएस सिंह देव ने गर्व जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए मेरे लिए केंद्र के नेतृत्व करने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे खड़गे राहुल की तरफ से छत्तीसगढ़ के लिए एक पहचान और दिया है राष्ट्रीय स्तर में भागीदारी निभाना व्यक्तिगत मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है। वहां चुनौती सिर्फ जीतने का होगा जहां यह जिम्मेदारी मिली है हम पूरी तरह से जिम्मेदारी को निभाएंगे।

– Advertisement –

बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पार्वती नगर इलाके में बच्चा चोरी के शक के कारण लोगों ने एक महिला पर जमकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रही थी, जिसके चलते कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और महिला के साथ मारपीट शुरू हो गई।

– Advertisement –

Raipur Crime खम्हारडीह थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से चेतावनी दी है कि बिना पुष्ट जानकारी किसी पर शक कर हमला करना खतरनाक और गैरकानूनी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Suicide : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर इस हालत में मिली लाश 

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम, सरगुजा में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम

0

रायपुर। Raipur Suicide : राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर घटना हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि मृतक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गंज थाना क्षेत्र से संबंधित केस में जेल में बंद था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर सराहनीय पहल,

0

जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है।

डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

– Advertisement –

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा— पत्रकार साथी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और व्यस्त रहें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि पत्रकारों की मांग पर इस तरह का स्वास्थ्य शिविर हर छह माह में आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकार अपने परिजनों के साथ पहुंचे और जांच कराई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, 2D ईको, ब्लड टेस्ट, डेंटल और आई चेकअप सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई।

– Advertisement –

Ad image

संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि शिविर में 25 लोगों का आई चेकअप, 30 से अधिक लोगों का ईसीजी और करीब 65 लोगों की अन्य स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर को लेकर पत्रकारों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को स्वच्छ

0

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण की संयुक्त पहल “शबरी कार सेवा” का आज शुभारंभ किया गया। स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेनानी अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ की गई।अभियान में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल रावटे, नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिवरीनारायण एक पवित्र, ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है, जहाँ तीन नदियों का संगम इसकी विशिष्ट पहचान है। ऐसी नैसर्गिक एवं धार्मिक धरोहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शबरी कार सेवा केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।इस अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों के साथ शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में शुरुवात की गई।

– Advertisement –

कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को प्रतिदिन स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार पूरे शिवरीनारायण नगर को भी अपना घर मानकर स्वच्छ रखना होगा। कचरे का संग्रहण, उसका सेग्रीगेशन एवं शत-प्रतिशत निस्तारण हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्व-सहायता समूह, युवा, महिलाएँ, छात्र-छात्राएँ, पुजारीगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया —

“शिवरीनारायण हमारा है और इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”कलेक्टर ने नागरिकों को स्वच्छता सेनानी के रूप में जोड़ते हुए स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। शपथ में खुले में कचरा नहीं फैलाने, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, घर-घर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प शामिल रहा।

“स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, नागरिक आदत बने” — कलेक्टर

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या एक विभाग का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। शिवरीनारायण को आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है।

स्वच्छता मित्रों का सम्मान, योगदान को मिली पहचान

नगर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित किए जाने की बात कही गई। कलेक्टर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के योगदान के बिना स्वच्छ शिवरीनारायण की कल्पना संभव नहीं है।

100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष जोर

अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करते हुए 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, खुले में कचरा फेंकने पर रोक एवं निरंतर निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। डस्टबिन-फ्री बाजार की पहल से स्वच्छ एवं व्यवस्थित बाजार संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

स्वच्छता अभियान में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे महिलाओं को स्थायी रोजगार, नियमित आय एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त होंगे।

प्लास्टिक-मुक्त व्यवहार एवं पर्यटन विकास पर फोकस

नागरिकों से अपील की गई कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें। साथ ही घाटों के सौंदर्यीकरण, एक्सपीरियंस ज़ोन के विकास, नाव संचालन एवं नदी-तट प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यटन एवं पर्यावरण को एक साथ सशक्त किया जाएगा।

 

 

जशपुर में बड़ी वारदात टली, ATM उखाड़ने पहुंचे

0

जशपुर। CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी एटीएम लूट की वारदात होने से पहले ही नाकाम हो गई।

कुनकुरी के नेशनल हाइवे-43 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पिकअप वाहन की मदद से एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उन पर ब्लैक स्प्रे कर दिया गया था, तभी गश्त पर निकली पुलिस टीम अचानक मौके पर पहुंच गई।

– Advertisement –

पुलिस को देखते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे, इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, हालांकि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

पुलिस की तत्परता के चलते बदमाश एटीएम से कोई भी रकम ले जाने में सफल नहीं हो सके और पिकअप वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी गई है।

देखें वीडियो

कांगेर घाटी में मिली अनोखी “ग्रीन गुफा”,

0

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन गुफा के पर्यटन मानचित्र में शामिल होने से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति प्राप्त होगी और शीघ्र ही पर्यटक इस अद्भुत गुफा की प्राकृतिक खूबसूरती का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। वन विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण किए जाने के बाद शीघ्र ही इस गुफा को पर्यटकों के लिए खोले जाने की योजना है।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि यह ग्रीन गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है। गुफा की दीवारों और छत से लटकती चूने की आकृतियों (स्टैलेक्टाइट्स) पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी परतें पाई जाती हैं, जिसके कारण इसे “ग्रीन केव” नाम दिया गया है। चूना पत्थर और शैल से निर्मित यह गुफा कांगेर घाटी की दुर्लभ और विशिष्ट गुफाओं में से एक मानी जा रही है।

ग्रीन गुफा तक पहुंचने का मार्ग बड़े-बड़े पत्थरों से होकर गुजरता है। गुफा में प्रवेश करते ही सूक्ष्मजीवी जमाव से ढकी हरी दीवारें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। आगे बढ़ने पर एक विशाल कक्ष दिखाई देता है, जहां से भीतर की ओर चमकदार और विशाल स्टैलेक्टाइट्स तथा फ्लो-स्टोन (बहते पानी से बनी पत्थर की परतें) देखने को मिलती हैं, जो गुफा की प्राकृतिक भव्यता को और भी बढ़ा देती हैं।

घने जंगलों के मध्य स्थित यह गुफा अपनी अनोखी संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रही है। वन विभाग द्वारा गुफा की सुरक्षा एवं नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, पैदल पथ तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्य प्रगति पर है। वन विभाग द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवासन तथा प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरुण पांडे का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर रायपुर

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी और युवा एक ही समय पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

– Advertisement –

सेना दिवस के अवसर पर दोपहर 12:55 बजे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल और कॉलेजों में एक साथ वंदे मातरम् का गान होगा, जबकि सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 20 हजार युवा हिस्सा लेंगे, जहां हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन के अनुसार रायपुर देश का पहला लोकसभा क्षेत्र होगा, जहां एक साथ और एक ही समय पर 5 लाख युवाओं द्वारा वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में वंदे मातरम् गीत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर विद्यार्थियों द्वारा वाचन किया जाएगा और गीत के हिंदी अर्थ की प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

बैठक में सांसद ने कहा कि रायपुर का यह आयोजन न केवल इतिहास रचेगा, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित शिक्षा, नगर निगम, विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

2025 में 15,885 एफआईआर, हत्या के 90 मामले

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ष 2025 की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर रायपुर पुलिस ने विस्तृत आंकड़े जारी किए, जिन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रस्तुत किया।

आंकड़ों के मुताबिक 2025 में कुल 15,885 एफआईआर दर्ज हुईं, जो 2024 की 17,703 के मुकाबले कम हैं, यानी कुल अपराधों में गिरावट आई है। हालांकि हत्या के 90 मामले दर्ज हुए, जिनमें 85 का खुलासा कर 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं हत्या के प्रयास के 97 मामलों में 213 गिरफ्तारियां हुईं—औसतन हर 4 दिन में एक हत्या जैसी स्थिति चिंता बढ़ाती है।

– Advertisement –

डकैती के 7, लूट के 71 और चोरी के 1,442 मामले सामने आए, जिनमें पिछले साल की तुलना में कमी दिखी; नकबजनी भी 526 से घटकर 473 रही। नशे के खिलाफ कार्रवाई में एनडीपीएस के 271 प्रकरणों में 445 आरोपी पकड़े गए और करीब 2.78 करोड़ का मादक पदार्थ व सामग्री जब्त हुई।

साइबर ठगी की 8,680 शिकायतों पर कार्रवाई कर 11 करोड़ से ज्यादा रकम होल्ड कराई गई और 90 लाख से अधिक पीड़ितों को वापस दिलाई गई; सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े 95+ पोस्ट हटवाए गए। सड़क दुर्घटनाएं संख्या में थोड़ी घटीं, लेकिन मौतें 594 से बढ़कर 618 हो गईं, यानी करीब 4% वृद्धि।

– Advertisement –

Ad image

ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 1,44,050 चालान काटकर 14.32 करोड़ का जुर्माना वसूला गया; ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 1,537 मामले दर्ज हुए। आर्म्स एक्ट में 561 मामलों में 566 आरोपी, सट्टा में 73 मामलों में 88 आरोपी और आबकारी एक्ट में 4,577 मामलों में 4,650 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती, नागरिकों की सुरक्षा और नशा-साइबर अपराध-सड़क हादसों पर रोक के लिए अभियान और तेज किए जाएंगे।