Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 13

विराट-बुमराह के क्लब में शामिल हुए Sanju Samson

0


विराट और बुमराह के बाद तीसरे भारतीय

संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतने वाले महज तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह गौरव केवल रन-मशीन विराट कोहली (2014, 2016) और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह (2024) को ही प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही संजू यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गए हैं।

321 रन और यादगार पारियां

पूरे टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा था। उन्होंने कुल 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के ‘करो या मरो’ वाले मैच में नाबाद 97 रन।सेमीफाइनल और फाइनल के दोनों ही बड़े मुकाबलों में 89-89 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

लगातार दूसरी बार भारत का कब्जा

2024 में जसप्रीत बुमराह के बाद, 2026 में संजू सैमसन ने इस अवॉर्ड को भारत के पास ही रखा।

T20 वर्ल्ड कप: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के विजेताओं की पूरी लिस्ट (2007–2026)

वर्ष खिलाड़ी प्रदर्शन
2007 शाहिद अफरीदी (पाक) 91 रन, 12 विकेट
2009 तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 317 रन
2010 केविन पीटरसन (इंग्लैंड) 248 रन
2012 शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) 249 रन, 11 विकेट
2014 विराट कोहली (भारत) 319 रन
2016 विराट कोहली (भारत) 273 रन, 1 विकेट
2021 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 289 रन
2022 सैम करन (इंग्लैंड) 13 विकेट
2024 जसप्रीत बुमराह (भारत) 15 विकेट
2026 संजू सैमसन (भारत) 321 रन

India vs New Zealand T20 Final: भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन! फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार जीता खिताब



Source link

पेट्रोल पंप में लूट की बड़ी वारदात 

0

महासमुंद। CG Breaking : जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेका में बीती रात लुटेरों ने नेशनल हाईवे 53 पर स्थित अमित अग्रवाल के HP पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

चाकू की नोक पर वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात तकरीबन 02:18 बजे की है। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने वहां तैनात सेल्समैन हेमन्त साहू और रोहन साहू को घेर लिया और उन पर चाकू अड़ा दिया।

 बदमाशों ने सेल्समैन के पास रखे 36 हजार 5 सौ रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुए लुटेरे

लूट की यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “महतारी सम्मान समारो

0

रायपुर (छत्तीसगढ़)। CG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर उत्कल गांड़ा महिला महामंच द्वारा दिनांक 9 मार्च 2026 को विमतारा भवन, न्यू शांति नगर, रायपुर में भव्य “महतारी सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और उनके उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करना है।

 

– Advertisement –

गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने बताया कि इस अवसर पर शहर की विभिन्न झुग्गी-बस्तियों सहित अनेक क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं एकत्रित होकर “विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर चर्चा करेंगी और महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी।

 

– Advertisement –

Ad image

सावित्री जगत ने कहा कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष कर आगे बढ़ने वाली 101 महिलाओं को “महतारी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो चित्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य किए हैं।

 

इस अवसर पर गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से भेंट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मीनल चौबे (महापौर रायपुर), श्रीमती वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग), अर्चना झा (डीसीपी रायपुर) सहित प्रेस से जुड़ी महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

 

सावित्री जगत ने आशा व्यक्त की कि माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने और सशक्त बनने की नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की एकता, आत्मसम्मान और सामाजिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

 

 

 

Lahore 1947:‘लाहौर 1947’ का बदला नाम!

0

 मुंबई — ENTERTAINMENT : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही सनी देओल और आमिर खान की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म के मेकर्स इसके टाइटल में बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं और इसे अब ‘बटवारा 1947’ नाम से रिलीज किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी पर आधारित है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म सिर्फ लाहौर शहर की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे विभाजन के दर्द और उस दौर की भावनाओं को दिखाती है। इसी वजह से इसे ज्यादा प्रभावशाली नाम देने का फैसला लिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि इस फैसले पर पिछले हफ्ते एक हाई-लेवल मीटिंग में चर्चा हुई, जहां आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म के टाइटल को बदलने पर सहमति जताई।

इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी कई साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और संतोषी लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के किरदार और कहानी दर्शकों के दिलों को जरूर छूएंगे।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नी’ से प्रेरित है। कहानी विभाजन के समय की संवेदनशील परिस्थितियों को दिखाती है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर जाता है और वहां एक ऐसी हवेली में रहता है जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर चला गया होता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि उस घर का एक सदस्य अभी भी वहां मौजूद है और अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है।

फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य

0

रायपुर —  CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

– Advertisement –

द्रोणिका का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसके प्रभाव से फिलहाल प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर का मौसम

रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 9 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्यार का झांसा, फिर धोखा… युवती

0

बिलासपुर —  CRIME NEWS: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ धोखाधड़ी और शोषण का मामला सामने आया है। युवती से दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मंगला क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी निवासी गौरव दुबे (21) से हुई। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे में गौरव को बताया तो उसने जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद भी आरोपी युवती का शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गौरव दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस दिन रिलीज होगा ‘भूत बंगला’ का टीजर, अक्षय कुमार के

0

मुंबई। Bhoot Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब खबर सामने आई है कि इस फिल्म का टीजर 9 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने यह तारीख खास वजह से चुनी है, जो खुद अक्षय कुमार के लिए भी बेहद खास मानी जाती है।

दरअसल, अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को आता है और फिल्म इंडस्ट्री में यह बात काफी मशहूर है कि अक्षय ‘9’ नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। उनकी कई गाड़ियों की नंबर प्लेट से लेकर कई बड़े फैसलों में इस अंक की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत के लिए 9 मार्च की तारीख चुनी है, ताकि अक्षय के इस लकी नंबर का साथ फिल्म को भी मिल सके।

– Advertisement –

Ad image

प्रियदर्शन के साथ फिर दिखेगी हिट जोड़ी

‘भूत बंगला’ खास इसलिए भी है क्योंकि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी कॉमेडी और हॉरर का शानदार मिश्रण लेकर आएगी।

इस महीने आ सकता है ट्रेलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर 9 मार्च को रिलीज होने के बाद इसका फुल ट्रेलर इसी महीने के अंत में जारी किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में भी दिखाया जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

25 साल बाद अक्षय और तब्बू साथ

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि अक्षय कुमार और तब्बू करीब 25 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों ‘हेरा फेरी’ और ‘तू चोर मैं सिपाही’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार बताई जा रही है। इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ दर्शकों के लिए हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त पैकेज साबित हो सकती है।

भारत की धमाकेदार बैटिंग, न्यूजीलैंड

0


डेस्क। IND vs NZ Final : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर शुरुआत करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अहम मुकाबले में बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। संजू सेमसन ने 89 रन बनाए है। ईशान ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की पारी खेली।

भारत एक समय 300 रन बनाती हुई दिख रही थी, लेकिन 16वें ओवर में नीशम ने तीन झटके दिए और इससे रन गति धीमी पड़ गई। भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए। इस ओवर में एक रन बना। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, आखिरी ओवर में शिवम दुबे का बल्ला चला और इसकी वजह से टीम 250 के पार पहुंच सकी। दुबे आठ गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी यानी 20वें ओवर में 24 रन बटोरे।

– Advertisement –

Ad image

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने फॉर्म में वापसी की और फाइनल में उनका बल्ला चला। उन्होंने 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। संजू के साथ अभिषेक ने 43 गेंद में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक को रचिन रवींद्र ने आउट किया। फिर संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, ईशान किशन ने भी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, 16वें ओवर में दोनों आउट हो गए। सैमसन फिर शतक से चूक गए। वह 46 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईशान ने 25 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।

अब न्यूजीलैंड की टीम 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर चुकी है। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक इस महामुकाबले का लुत्फ उठा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

अब इस बात पर टिकी हैं कि न्यूजीलैंड इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाता है या भारतीय गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब दिलाने में कामयाब होते हैं।



Source link

IND vs NZ World Cup Final Live : भारत बनाम न्यूजीलैंड का

0


डेस्क। IND vs NZ World Cup Final Live : आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष व हरिभूमि एवं INH News के प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi भी स्टेडियम में मौजूद है। डॉ. द्विवेदी इस महामुकाबले का साक्षी बनकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के साथ मैदान पर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के गुरुचरण सिंह होरा और अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ. द्विवेदी को फाइनल मैच में शामिल होने पर बधाई दी है।

अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि यह मुकाबला न केवल भारत के लिए खिताब जीतने का मौका है, बल्कि युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के लिए भी यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही मजबूत टीमें हैं, लेकिन भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और घरेलू मैदान पर खेल रही है, जिसका फायदा टीम को जरूर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को एक और विश्व कप की खुशी देगी।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि दर्शक एकतरफा मैच देखने नहीं, बल्कि रोमांचक मुकाबला देखने स्टेडियम आते हैं। ऐसे बड़े मुकाबले युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग तक के लिए जगह नहीं बची है। बड़ी संख्या में नियमित उड़ानों के साथ-साथ चार्टर्ड विमानों से भी लोग फाइनल देखने पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में दर्शक दोपहर तीन बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे।

– Advertisement –

Ad image

2023 Cricket World Cup Final की कड़वी यादों को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया के पास अपनी सरजमीं पर विश्व विजेता बनने का सुनहरा मौका है। Suryakumar Yadav की कप्तानी में युवा और जोश से भरी भारतीय टीम खिताब जीतने के साथ कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

मैच से ठीक पहले प्रसिद्ध गायक रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया और स्टेडियम में माहौल को उत्साह से भर दिया।

 

 



Source link

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित : महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 8 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है और राज्य सरकार का हर निर्णय महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला जनकल्याणकारी अभियान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 10 मार्च 2024 का वह दिन याद है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया था। उसी समय यह संकल्प लिया गया था कि प्रदेश की प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने निर्धारित तिथि पर एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। पिछले 25 महीनों से यह संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है और इस किश्त के साथ अब तक प्रत्येक हितग्राही महिला को 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 8 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि माताओं-बहनों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव ला रही है। महिलाएं इस सहायता का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों, बचत और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों में आर्थिक स्थिरता बढ़ रही है और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें केवल परिवार का संचालन ही नहीं करतीं, बल्कि वे उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधक भी होती हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का महिलाओं ने अत्यंत समझदारी से उपयोग किया है। किसी ने बेटियों के भविष्य के लिए बचत की, किसी ने स्वरोजगार शुरू किया, किसी ने परिवार के छोटे व्यवसाय को बढ़ाया, तो किसी ने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च कर घर की स्थिति को मजबूत बनाया। यह इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है कि महिलाओं ने इसे स्वयं और परिवार की उन्नति का माध्यम बनाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प तथा सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ अंचलों में शांति, विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार अनेक स्तरों पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 21 हजार 754 बेटियों के विवाह कराए गए हैं। महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 368 महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 137 महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ग्राम पंचायत स्तर पर इनका उपयोग महिलाओं की बैठकों, प्रशिक्षण, विपणन और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है और अब सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 10 लाख लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई नेतृत्वकारी शक्ति बनकर उभर रही हैं। इसी दिशा में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से रेडी टू ईट फूड निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया है और इसे चरणबद्ध रूप से प्रदेश के शेष जिलों में भी लागू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को व्यापक रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के संदर्भ में कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पुनः प्रारंभ की गई हैं, बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू कराया गया है, बिजली पहुंची है, मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं तथा स्वच्छ पेयजल और बेहतर सड़कों की सुविधा दूरस्थ बसाहटों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केवल सड़कों का निर्माण ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के माध्यम से बस्तर और सरगुजा अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा भी मजबूत की गई है, जिससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धमतरी की श्रीमती नीतू साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी, जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू तथा सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल से संवाद किया।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पति के निधन के बाद उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती थी। शासन से मिली सहायता राशि और महतारी वंदन योजना के संबल से उन्होंने ई-रिक्शा खरीदकर आजीविका का नया साधन शुरू किया, जिससे अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रही हैं।

धमतरी की श्रीमती नीतू साहू ने बताया कि मजदूरी से होने वाली सीमित आय के कारण बेटियों के भविष्य के लिए बचत करना कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाकर हर महीने बचत शुरू की है।

इसी तरह सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल ने महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बचाकर “निधि मेकओवर” नाम से ब्यूटी पार्लर शुरू किया, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू ने सिलाई का कार्य प्रारंभ कर “अनीता सिलाई सेंटर” स्थापित किया। जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट ने भी इस राशि को अपने परिवार के व्यवसाय में लगाकर आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अनुभव अत्यंत सुखद है कि महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के हाथों में पहुंचकर परिवारों की तरक्की का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें दूरदर्शिता, परिश्रम और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल हैं। जब महिलाओं को अवसर और संबल मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति बन जाती हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पुनर्वासित महिलाओं को जोड़ा गया है, जिन्हें कृषि महाविद्यालय के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये महिलाएं मिलेट आधारित खाद्य सामग्री तैयार कर उसका विक्रय करेंगी, जिससे उन्हें सतत आजीविका और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम, प्रसंस्करण और स्थानीय विपणन से जोड़कर विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में भी प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लागू करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया गया और उसी क्रम में महतारी वंदन योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की लगभग 70 लाख माताएं-बहनें लाभान्वित हो रही हैं। यह योजना महिलाओं को घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ महिला कोष तथा सक्षम योजना के माध्यम से भी महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग दे रही है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह नियमित रूप से सहायता राशि प्रदान किया जाना सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है।विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से माताएं-बहनें आज घर-परिवार को खुशहाल बनाने के साथ प्रदेश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फलों की टोकरी तथा धुरवा तुवाल भेंटकर योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम आटामी, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय, राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बस्तर के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।