Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 12

मेडिकल कॉलेज परिसर में लगी भीषण आग

0

कोरबा। CG Big News : कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के बाहरी हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। काले धुएं का गुबार देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के बाहरी परिसर में भारी मात्रा में सूखे पत्ते जमा थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत या जलती हुई वस्तु फेंकने के कारण इन पत्तों ने आग पकड़ ली। गर्मी और हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और अस्पताल की मुख्य इमारतों की ओर बढ़ने लगी।

– Advertisement –

अस्पताल प्रबंधन ने बिना देरी किए फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि आग अस्पताल के वार्डों तक नहीं पहुंची, वरना भारी जन-धन की हानि हो सकती थी।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह किसी बाहरी व्यक्ति या शरारती तत्व की हरकत है। उन्होंने बताया कि सूखे पत्तों के कारण आग ने तेजी पकड़ी थी।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

 

 

 

कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब

0

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

महिला के गुप्तांग में डंडा डालकर हत्या,

0

जशपुर। CG CRIME NEWS : जिले में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जादू-टोना के शक में कुछ लोगों ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुआ का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने थाना सन्ना में दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

– Advertisement –

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले। साथ ही मृतका के गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतका की मौत कठोर और भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण (Homicidal) होना बताया गया। इसके बाद थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी फुला बाई, जो मृतका की सौतन है, उसने बताया कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में उसका और गोईदी बाई का विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद वह और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए, जहां सुनील राम (23 वर्ष) और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई (22 वर्ष) एक झोपड़ी में बैठे थे। कुछ समय बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए उसी दिशा में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ठूपन राम उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया, जहां चारों ने मिलकर हड़िया पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा जादू-टोना करना कारण है।

– Advertisement –

Ad image

इसी शक के चलते सुनील राम ने मृतका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। वहीं सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा मृतका के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल ढंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने ठूपन राम (45 वर्ष), फुला बाई (48 वर्ष), सुनील राम (23 वर्ष) और सुरन्ती बाई (22 वर्ष) निवासी ग्राम गट्टी महुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

रायपुर में TVS XL100 में चार सवारी बैठाकर

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : दिनांक 08.03.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक के पास एक TVS XL100 वाहन क्रमांक CG04FA-1660 का चालक अपने वाहन में तीन छोटे बच्चों को बैठाकर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त कृत्य से न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ, बल्कि मानव जीवन को भी गंभीर संकट में डालने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को स्वतः संज्ञान में लेकर वाहन चालक की पतासाजी की गई। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान भोजराज ताण्डी, पिता राजेश ताण्डी, निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई।

– Advertisement –

उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना खमतराई में अप क्र 157/26 धारा 281 बीएनएस तथा एम वी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा

0

US-Israel vs Iran War : ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से पश्चिम एशिया में अफरा-तफरी है. अब ईरान न केवल इजरायली शहरों बल्कि खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर भी मिसाइलें दाग रहा है. ईरान ने हवाई अड्डों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है.

इस बीच जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.

– Advertisement –

इजरायली रक्षा बल (आईडीएएफ) ने दावा क‍िया है कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में कई बड़े हमले किए गए. इस दौरान मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियों, हथियार भंडारण केंद्रों और अन्य सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया. आईडीएफ के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान इजराइली वायुसेना अब तक सैकड़ों स्ट्राइक मिशन पूरा कर चुकी है.

ईरान की राहत संस्था ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतें नष्ट हो गई हैं.

– Advertisement –

Ad image

संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं. संस्था की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 7,943 रेसिडेंशियल और 1,617 कमर्शियल बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है.

ईरान में अब तक 1,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन करमानपुर के मुताबिक, इजरायल-अमेरिका के हमलों में ईरान में अब तक 1,200 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं. 10,000 से ज्यादा घायल हुए हैं. मारे गए लोगों में 12 साल से कम उम्र के करीब 200 बच्चे और 200 महिलाएं शामिल हैं. 1,400 महिलाएं घायल भी हुई हैं.

इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया है. हमले से पहले चेतानी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि इजरायल हिज़्बुल्लाह से जुड़ी एक फाइनेंशियल फर्म की ब्रांच को निशाना बनाएगा.

भारत की एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि मौजूदा संकट के बीच आज वेस्ट एशिया से भारत के लिए करीब 50 उड़ानों की योजना है. बयान में कहा गया है कि एयरलाइंस यात्रियों की सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशन को सही तरीके से चलाने के लिए मौजूदा हालात को देखते हुए ज़रूरी ऑपरेशनल बदलाव कर रही हैं.

ईरान विदेश में रहने वाले अपने उन नागरिकों पर जुर्माना लगाएगा और उनकी संपत्ति ज़ब्त करेगा जो अमेरिका और इजरायल का सहयोग करते हैं.

लोकसभा में ईरान युद्ध पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वह एनर्जी मार्केट की उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखे. हमारे लिए भारतीय ग्राहक का हित ही हमेशा सबसे ऊपर रहेगा.”

इजरायल की सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उसने सेंट्रल ईरान में इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर और मिसाइल लॉन्च साइट्स समेत कई ठिकानों पर हमला किया है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, एक पुलिस हेडक्वार्टर, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और पैरामिलिट्री बासिज फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं.

अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. ईरान के बढ़ते हमलों को देखते हुए ये फैसला किया गया है.

बहरीन की राजधानी मनामा के दक्षिण में सित्रा इलाके में ईरानी ड्रोन हमले में बच्चों समेत कम से कम 32 नागरिक घायल हो गए हैं.

इराक के बगदाद एयरपोर्ट के पास ईरान ने ड्रोन हमला किया है. इराकी एयर डिफेंस ने आज सुबह एक ड्रोन को मार गिराया. ड्रोन बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर US द्वारा चलाया जाने वाले मिलिट्री कंपाउंड विक्टोरिया बेस के पास पहुंचा था.

ईरान के हमलों में घायल होकर एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है. इस तरह युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या सात हो गई है. यह जानकारी अमेरिकी सेना ने दी है. अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बताया कि सऊदी अरब में 1 मार्च को अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बाद में मृत्यु हो गई. मृतक के परिजनों को सूचित किए जाने तक सैनिक की पहचान गुप्त रखी गई है.

यूएई ने एक ईरानी मिसाइल को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है. लेकिन, इसका मलबा दुबई मरीना में टावर पर जाकर गिरा जिससे बिल्डिंग के सामने के हिस्से से धुआं उठने लगा. संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन खतरों का सक्रिय रूप से जवाब दे रहे हैं. मंत्रालय के अनुसार, देश की ओर आ रहे 121 ड्रोन को भी ट्रैक किया गया और टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया.

इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.उधर, ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह युद्धविराम नहीं चाहता है. इससे यह तय हो गया है कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा के नेतृत्व में भी युद्ध रुकने वाला नहीं है.

 

 

बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को

0

बालोद / बेमेतरा। CG BREAKING : बालोद जिले के सत्र न्यायालय भवन और बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। धमकी भरा मेल सत्र न्यायालय की आधिकारिक साइट पर आया।

मेल मिलने के बाद तुरंत बेमेतरा जिला न्यायालय और तहसील कार्यालय खाली करा दिए गए। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अभी जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

– Advertisement –

बालोद में धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। जयस्तंभ चौक को चारों तरफ से सील कर दिया गया और चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

नहाने के दौरान तालाब में डूबा भाई, बचाने गई बहन

0

जशपुर। CG NEWS : जिले में रविवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, यहां तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया।

बताया जा रहा है कि कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे, विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष), जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बहन योगिता तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए और दोनों की जान चले गई।

– Advertisement –

पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

मन में गहरा दर्द छिपा कर देश के लिए खेल रहे थे ईशान किशन,

0


अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन की मुस्कान के पीछे एक गहरा दर्द छिपा था। रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को एक भीषण कार हादसे में ईशान के चचेरे बहन और जीजा का निधन हो गया था। इस व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद, ईशान ने देश के कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

घर में मातम, मैदान पर डटे रहे ईशान

– Advertisement –

Ad image

हादसे की खबर मिलते ही ईशान का परिवार गहरे सदमे में डूब गया था। ईशान के पिता प्रणव पांडे ने दुख व्यक्त करते हुए बताया, ‘अनर्थ हो गया, हम बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। ईशान हमारे पास आना चाहता था, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की जिम्मेदारी के कारण वह नहीं लौट सका। वह पूरी तरह टूट चुका है।’ इसी त्रासदी के कारण ईशान के पिता भी फाइनल देखने अहमदाबाद नहीं पहुंच सके।

अभ्यास सत्र में दिखा गमगीन चेहरा

– Advertisement –

Ad image

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान के व्यवहार में वह चिर-परिचित ऊर्जा और मस्ती गायब थी। उन्होंने बहुत कम देर तक बल्लेबाजी की और काफी शांत नजर आए। टीम इंडिया के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी इस मुश्किल घड़ी में ईशान का साथ दिया और अभ्यास के दौरान उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया।

आसमान की ओर बल्ला उठा कर दी श्रद्धांजलि

तमाम मानसिक दबाव और दुख के बावजूद, जब ईशान नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके खेल में वही निडरता दिखी जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ईशान ने अपना बल्ला आसमान की तरफ उठाया, जो स्पष्ट रूप से अपने दिवंगत परिजनों को एक भावुक श्रद्धांजलि थी।

फील्डिंग में भी ईशान ने किया कमाल

बल्लेबाजी के अलावा ईशान ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और रचिन रवींद्र व टिम सेफर्ट के दो अविश्वसनीय कैच पकड़े। ईशान किशन इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे। उन्होंने 9 पारियों में 317 रन बनाए और टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।



Source link

कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

0

CG Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरो​पी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज छात्रा और आरोपी गौरव दुबे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देखकर कई बार उसकी शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युव​ती गर्भवती भी हो गई थी, तो आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात कराया गया। जब युवती ने शादी करने को कहा, तब आरोपी बात से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

– Advertisement –

CG Crime : कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; गर्भपात कराने का भी आरोप

अब पुलिस ने धारा 69, 89 BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

– Advertisement –

Ad image

CG News : छत्तीसगढ़ में फूड पाइजनिंग का कहर; कार्यक्रम का खाना खाते ही बिगड़ी 40 की तबीयत, मची अफरा-तफरी

 

CG Breaking : शहर में बेखौफ लुटेरे, NH-53 पर स्थित पेट्रोल पंप में लूट की बड़ी वारदात 

 

 

नवरंग पब्लिक स्कूल में मनाया गया

0

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवरंग पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रियंवदा लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य पांडे सर एवं कोषाध्यक्ष शशि प्रभा पांडे मैम द्वारा संचालित नवरंग पब्लिक स्कूल और ड्रीम इंडिया स्कूल की प्राचार्य संगिता सिन्हा मैम, प्रभा तिवारी मैम, नेहा तोलवानी मैम सहित सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

कार्यक्रम के दौरान पुरुष शिक्षकों द्वारा एक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही नवरंग पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने भारत के विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों ने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया।