Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 117

उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी

0

रायपुर। CG Job News : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई थी। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संचालनालय में तेजी से किया जा रहा है।

– Advertisement –

अन्य पदों भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा, व्यापमं को उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गई है।और सभी आवेदन के डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रारूप एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व में ही व्यापमं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को समय-समय पर दी गई है। इसके आधार पर व्यापम द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएगी तथा विभाग द्वारा सूचना पटल व अन्य माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

 

 

कांग्रेस ने दिया चैलेंज कहा की,भाजपा के लिए

0

KERALA : कांग्रेस ने दावा किया कि केरल को जीतना भाजपा के लिए एक सपने जैसा है, जो ख्वाब पूरा नहीं होगा। अब इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता प्रकाश रेड्डी ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया है।  ।पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलावों और हाल ही में केरल के नगरपालिका चुनाव में मिली जीत का हवाला देते हुए, रेड्डी ने आने वाले विधानसभा चुनावों में अच्छे नतीजे देने का भरोसा जताया है। BJP नेता प्रकाश रेड्डी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया कि केरल में चुनाव जीतना BJP के लिए एक ‘दुःस्वप्न’ है, और जोर देकर कहा कि पार्टी केरल विधानसभा चुनावों में मजबूत चुनावी नतीजे देगी। उन्होंने BJP को हराने के लिए केरल में कांग्रेस और CPI(M) के बीच सहयोग की संभावना के बारे में भी बात की।केरल में बीजेपी के हालिया चुनावी प्रदर्शन पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक महत्वपूर्ण नगर निकाय में जीत हासिल करके पहले ही उम्मीदों को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम केरल में एक महत्वपूर्ण नगर पालिका जीतेंगे, लेकिन हमने सबको गलत साबित कर दिया।’ पिछले महीने, बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में इतिहास रच दिया। कॉर्पोरेशन पर कंट्रोल हासिल किया और LDF के 40 साल के शासन को खत्म कर दिया।

इसके अलावा, रेड्डी ने केरल में कांग्रेस और CPI(M) के बीच संभावित सहयोग के बारे में कहा, ‘आने वाले दिनों में, CPM और कांग्रेस बीजेपी को हराने के लिए केरल में एक साथ आ सकते हैं।

– Advertisement –

बॉयफ्रेंड ने बार में शराब की बोतल से

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आजाद चौक इलाके के एक बीयर बार में 21 दिसंबर को युवती पर हुए जानलेवा हमला हुआ था, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब 23 दिन तक मौत से लड़ने के बाद युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है और परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान वेदिका सागर के रूप में हुई है। आरोपी उसका बॉयफ्रेंड टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) है। दोनों के बीच अफेयर था। 21 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे दोनों आजाद चौक के जिलेट बीयर बार पहुंचे थे। टेबल पर खाना और शराब मंगवाई गई थी। CCTV फुटेज में दिखता है कि पहले किसी बात पर वेदिका नाराज हुई, उसने शराब की बोतल उठाई लेकिन वापस रख दी। इसके बाद शीनू अचानक भड़क गया।

– Advertisement –

बोतल से सिर पर हमला

– Advertisement –

Ad image

आंख और चेहरा फट गया, गुस्से में शीनू ने पहले वेदिका के सीने पर थप्पड़ मारा, फिर शराब की बोतल से लगातार तीन बार सिर पर हमला किया। तेज वार से वेदिका की आंख, होंठ और सिर फट गया, खून बहने लगा। जब वह दर्द से चीखती रही तो आरोपी ने उसे बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया।

गले भी लगाया

सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब, खून से लथपथ हालत में पड़ी वेदिका को आरोपी ने गले लगाया, कुछ देर वहीं खड़ा रहा और फिर बार से फरार हो गया। वारदात के वक्त बार में मौजूद एक अन्य युवक भी CCTV में दिख रहा है।

23 दिन बाद मौत

बार संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेदिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गंभीर हालत में 23 दिनों तक जिंदगी से लड़ती रही, लेकिन 12 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने की हत्या की धारा लगाने की मांग

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन आजाद चौक थाना पहुंचे और नारेबाजी कर आरोपी पर हत्या की धारा (302 IPC) लगाने की मांग की।

सीएसपी ईशू अग्रवाल ने कहा

“21 दिसंबर को बार में युवती पर हमला हुआ था। आरोपी पहले से जेल में है। युवती की मौत के बाद अब केस में धाराएं बढ़ाकर हत्या का अपराध जोड़ा जाएगा।”

 

RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर 55 साल के अधेड़ ने 5 दिनों तक किया गंदा काम

 

 

 

सांसद बृजमोहन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी को लेकर छिड़ा विवाद अब कानूनी गलियारों में गर्मा गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने इस मामले में राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाए जाने की प्रक्रिया को पूरी तरह असंवैधानिक बताया है। विवाद की जड़ में बालोद में आयोजित हो रही राष्ट्रीय जंबूरी है, जिसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। अग्रवाल ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों का हवाला देते हुए इस जंबूरी को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसे स्काउट-गाइड के राज्य आयुक्त ने भ्रामक करार दिया था।

– Advertisement –

विवादों के बीच बालोद में जंबूरी का आयोजन अपने समापन चरण पर है। पूर्व में इस भव्य आयोजन के लिए नया रायपुर का चयन किया गया था, लेकिन बाद में कार्यकारिणी की बैठक के बाद अचानक इसका स्थान बदलकर बालोद कर दिया गया, जिससे विवाद और गहरा गया। अब सभी की निगाहें 12 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहाँ शासन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

CG Crime : लापता पति को खोजने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, शादी का झांसा देकर कई बार किया दु*ष्कर्म 

– Advertisement –

Ad image

 

 

लापता पति को खोजने के बहाने महिला से बढ़ाई

0

CG Crime : बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर सरकण्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और राजकिशोरनगर निवासी आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव लाइव

0

रायपुर। Press Club Elections 2026 : रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकार सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, महादेव तिवारी सहित अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

– Advertisement –

इसके अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों के लिए भी कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है।

मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी और विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में करीब 787 मतदाता नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

 

ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : जिले के मड़वा प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच राखड़ लेकर पहुंची एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रहलाद केवट, उम्र 45 वर्ष, पिता हंसराज केवट, निवासी जर्वे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चालक प्लांट गेट तक गाड़ी लेकर पहुंचा था। गाड़ी से उतरने के बाद अचानक वाहन पीछे की ओर ढुलकने लगा। गाड़ी को रोकने के प्रयास में वह दौड़ा, लेकिन इसी दौरान ट्रक पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही परिजन प्लांट पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। नैला थाना प्रभारी भवानी एवं कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : छत्तीसगढ़ में सगे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

भाजपा जिला संगठन का विस्तार, नवनियुक्त पदाधि

0

कबीरधाम। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भाजपा जिला कबीरधाम (कवर्धा) के जिला संगठन का विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री–प्रभारी, प्रवक्ता, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल, प्रशिक्षण, अनुसंधान, कार्यक्रम सूचना, संवाद सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करेंगे।

 

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

सांसद संकुल विकास परियोजना से बदलेगी जनजातीय अंचलों

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परियोजना जनजातीय विकास को नई गति देगी और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर आदिवासी क्षेत्रों से होने वाले पलायन को प्रभावी रूप से रोकेगी;

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बनाकर विकास का एक ऐसा मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसका सीधा और स्थायी लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है, जहां स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग से कौशल विकास कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है;

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बताते हुए कहा कि राज्य में धान की कई किस्में हैं जिनके निर्यात की अपार संभावनाएं हैं, वहीं कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन, बकरी पालन, गौ-पालन और शूकर पालन से ग्रामीणों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जा सकती है, साथ ही जनजातीय समाज द्वारा पारंपरिक रूप से उत्पादित महुआ, इमली, चिरौंजी जैसे वनोपजों का वैल्यू एडिशन कर उन्हें बाजार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है;

मुख्यमंत्री साय ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य की नई उद्योग नीति में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं और सांसद संकुल विकास परियोजना से जुड़े जनप्रतिनिधियों व विकास सहयोगियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन क्षेत्रों को उद्योग नीति का पूरा लाभ मिले, इसके लिए परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी;

बैठक में वी सतीश ने परियोजना की परिकल्पना, उद्देश्य और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे जनजातीय बहुल राज्यों में आमजन, एनजीओ, जनप्रतिनिधियों और सरकार के समन्वित प्रयासों से समग्र विकास किया जा रहा है;

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी संकुल से जुड़े गांवों के विकास में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएं ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार कौशल विकास कर स्थायी रोजगार सृजित किया जा सके;

बैठक में रायगढ़ के लैलूंगा, सरगुजा के परशुरामपुर, बस्तर के बकावंड, बलरामपुर के माता राजमोहिनी देवी और केशकाल के धनोरा संकुल में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई, जबकि इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, राधेश्याम राठिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रेणुका सिंह, गोमती साय, प्रसाद इंडेप, कपिल सहस्त्रबुद्धे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मीडिया के सभी माध्यमों का प्रयोग कर जनसंपर्क अधिकारी अपने कार्य को बना सकते हैं प्रभावशाली: आयुक्त डॉ. रवि मित्तल

रायपुर, 12 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय पर जनसम्पर्क अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला में उक्त बाते कहीं।

आयुक्त डॉ. मित्तल ने कहा कि वर्तमान दौरे में जनसंपर्क में सूचना एवं जनसंपर्क का माध्यम बदल रहे हैं। नए-नए तकनीक आ रहे हैं, जनसंपर्क अधिकारियों को भी उन तकनीकों का उपयोग कर अपने कार्य को प्रमाणिक, बेहतर और समय सीमा में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया का बखूबी उपयोग करना है, ताकि शासन की फैसलों को जनता तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए अधिकारियों को नए टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना होगा। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारिता स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को भी जनसंपर्क विभाग में इंटरशीप का अवसर देने पर बल दिया।

उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों में अपर संचालक श्री जवाहरलाल दरियो, श्री संजीव तिवारी, श्री उमेश मिश्रा, श्री आलोक देव ने जनसेवा में स्पष्ट, सरल और समयबद्ध संवाद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंपर्क के लिए प्रभावी संवाद सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रतिभागियों को दो दिनों तक चलने वाले सत्रों की रूपरेखा और अपेक्षाओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य समाचार लेखन, टेलीविजन सहभागिता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से जनसंपर्क को अधिक सशक्त, आधुनिक, संवेदनशील और उन्मुखी बनाना है।

कार्यशाला के प्रथम दिवस की शुरुआत पाठक-अनुकूल लेखन सरकारी समाचार को आकर्षक बनाना विषयक सत्र से हुई, जिसमें दैनिक भास्कर के संपादक श्री शिव दुबे ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सरकारी आदेशों और सूचनाओं से जनता से जुड़ी मुख्य बात को पहचानने, सरल और सुबोध भाषा के प्रयोग, प्रभावी हेडलाइन एवं लीड पैराग्राफ लिखने की जानकारी दी। साथ ही, प्रेस विज्ञप्ति की संरचना, उपयुक्त उद्धरणों के प्रयोग तथा संकट के समय मीडिया से संतुलित और समयबद्ध संवाद की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।

द्वितीय सत्र में आकाशवाणी के समाचार संपादक श्री विकल्प शुक्ला ने टेलीविजन मीडिया की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को विजुअल स्टोरी के रूप में प्रस्तुत करने, टीवी कवरेज के लिए आवश्यक तत्वों, कैमरे पर संक्षिप्त बाइट लेने और फैक्ट शीट के महत्व की जानकारी दी।तीसरे सत्र में सोशल मीडिया और एआई टूल्स के उपयोग पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और एआई विशेषज्ञ श्री राकेश साहू ने एआई डिजिटल टूल्स का उपयुक्त उपयोग कर फोटो, वीडियो एडिटिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया।

आज के अंतिम सत्र में जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल के सेवानिवृत्त संचालक श्री लाजपत आहूजा ने पीआर टूल बॉक्स, स्टेकहोल्डर प्रबंधन तथा आपातकालीन संचार (क्राइसिस कम्युनिकेशन) से जुड़े तुरंत उपयोग योग्य उपकरणों की जानकारी दी। कार्यशाला में राज्यभर से आए जनसंपर्क अधिकारियों ने हिस्सा लिया।