Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 115

जादू-टोना बताकर महिला को फंसाया

0

 नवीन सोनी, कांकेर। CG News : जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में झाड़ फूंक के नाम पर दो सपेरों ने ग्रामीण महिला से डेढ़ लाख की ठगी कर दी, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

12 जनवरी को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, कि दो सपेरे उनके गांव बाबू साल्हेटोला आए हुए थे उसी दौरान उनकी बीमार बेटी को देखकर किसी के द्वारा जादू टोना किए जाने की बात कहकर 21 लीटर तेल के साथ पूजा सामग्री और बकरा बलि के लिए 5 हजार की राशि ली इसके अलावा 45 -45 हजार की राशि पूजा विधान के नाम पर तीन बार ली और फरार हो गए।

– Advertisement –

महिला को ठगी का आभास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, पुलिस ने दो आरोपियों शबीर खान और अफसर खान को गिरफ्तार किया है, एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी है, जिसमें एक के खिलाफ दूसरे थाना में भी कई अपराध दर्ज है, दोनों ही धरसींवा के रहने वाले है।

अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड !

0

डेस्क। Iran Mass Killing : ईरान में बगावत की आग धधक रही है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ सडक़ों पर उबाल जारी है। 28 दिसंबर को शुरू हुआ जनआंदोलन अब देश के शहर-शहर फैल चुका है। इसी बीच ईरान से जुड़े मामलों को कवर करने वाली ब्रिटिश वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने ईरान में 12 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या का दावा किया है और ये हत्याएं पिछले 17 दिनों में हुई हैं। वेबसाइट ने इसे ईरान के आधुनिक इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड बताया है। कहा जा रहा है कि सडक़ों पर लाशें बिछी हैं, भयावह मंजर दिख रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए हैं। वहीं ईरानी अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 2000 बताई है।

वेबसाइट का कहना है कि यह जानकारी कई सोर्सज पर आधारित है। इस डाटा की कई लेवल पर जांच की गई और सख्त प्रोफेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक पुष्टि के बाद ही इसे जारी किया गया। ज्यादातर मारे गए लोग 30 साल से कम उम्र के थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादातर हत्याएं रिवोल्यूशनरी गाड्र्स और बसीज फोर्स ने गोली मारकर की है और ये सब सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के आदेश पर हुआ। दावा किया गया है कि अधिकतर हत्याएं आठ और नौ जनवरी की रात को हुईं। सरकार इंटरनेट और कम्युनिकेशन को ठप कर अपने अपराध दुनिया से छिपा रही है।

– Advertisement –

सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें ईरानी प्रदर्शनकारी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रह लोगों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने की सलाह दी है। उन्होंने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के देशभक्त प्रदर्शन करते रहें और अपनी संस्थाओं को अपने कब्जे में लें। ट्रंप ने लोगों से प्रदर्शन जारी रखने अपील की और कहा कि मदद रास्ते में हैं। जो लोग प्रदर्शनकारियों की हत्या और उन पर अत्याचार कर रहे हैं, उनके नाम दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने ईरान के अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद नहीं होतीं, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

प्रतिबंधित गुटखा कारोबार पर बड़ा एक्शन, गुटखा किंग

0

दुर्ग। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित गुटखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने दुर्ग के कुख्यात गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ रुपये की भारी पेनल्टी और टैक्स निर्धारण किया है। विभाग ने यह कार्रवाई बीते पांच वर्षों के अवैध कारोबार का आकलन करने के बाद की है। गुरमुख जुमनानी पिछले कई सालों से “सितार” नाम का तंबाखू युक्त गुटखा पूरे राज्य में सप्लाई कर रहा था, जबकि यह उत्पाद पूरी तरह प्रतिबंधित है।

योजनाबद्ध तरीके से चलता रहा गुटखा का धंधा
जीएसटी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गुटखा कारोबार पूरी प्लानिंग के साथ संचालित किया जा रहा था। गोदामों के लिए गुरमुख के पिता अलग-अलग लोगों से रेंट एग्रीमेंट करते थे। इन्हीं स्थानों पर गुटखे की पैकिंग होती थी। पैकिंग के बाद गुटखा बोरों में भरकर दुकानों तक पहुंचाया जाता था। जांच के दौरान टीम को कई पुराने रेंट एग्रीमेंट और दस्तावेज भी मिले हैं, जो इस अवैध कारोबार की पुष्टि करते हैं।

– Advertisement –

2 रुपये में बिकता था ‘सितार’ गुटखा
जांच में सामने आया कि गुरमुख के “सितार” गुटखे की बाजार कीमत सिर्फ 2 रुपये थी। गुटखा बनाने वाले दीपक पांडे ने पूछताछ में बताया कि मशीन से एक मिनट में करीब 250 गुटखे के पैकेट तैयार होते थे। रोजाना लगभग 50 बोरा गुटखा बाजार में खपाया जाता था। महीने में सिर्फ 18 दिन मजदूर काम करते थे, फिर भी मुनाफा करोड़ों में था।

जुलाई 2025 में फैक्ट्रियों पर पड़ा था छापा
जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में जीएसटी विभाग ने गुरमुख की जोरातराई और गनियारी स्थित फैक्ट्रियों पर छापा मारा था। यहां सिर्फ गुटखे की पैकिंग होती पाई गई। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गुटखे का कच्चा माल गुरमुख के बेटे सागर की राजनांदगांव स्थित ‘कोमल फूड’ फैक्ट्री में तैयार होता था। यह फैक्ट्री सरकारी रिकॉर्ड में मीठी सुपारी बनाने के लिए रजिस्टर्ड है।

– Advertisement –

Ad image

मजदूर, रात की शिफ्ट और छिपा नेटवर्क
गुटखा बनाने का काम रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक होता था। मजदूरों की सप्लाई छिंदवाड़ा का लेबर कॉन्ट्रेक्टर बबलू करता था। हैरानी की बात यह रही कि जो मजदूर गनियारी और जोरातराई में मिले, वही कोमल फूड फैक्ट्री में भी काम करते पाए गए। वर्ष 2021 से 2025 के बीच रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग में किराए के गोदाम लेकर यह अवैध कारोबार चलाया गया।

सील शेड तोड़कर निकाली मशीनें
जीएसटी कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को बाहर से सील कर दिया था, लेकिन बाद में गुटखा किंग ने टीन शेड तोड़कर मशीन और सामान बाहर निकाल लिया। सूत्रों के मुताबिक, गुरमुख दो पार्टनरों के साथ मिलकर दुर्ग में शराब का बॉटलिंग प्लांट शुरू करने की तैयारी भी कर रहा था।

जेल में बंद गुरमुख, जमानत पर टली सुनवाई
वर्ष 2023 में मोहन नगर पुलिस ने गुरमुख और उसके रिश्तेदार जगदीश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। फिलहाल गुरमुख पिछले सौ दिनों से जेल में बंद है। सेशन कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो चुकी है। हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई फरवरी तक टल गई है। अधिकारियों का कहना है कि छापे के बाद गुरमुख फरार हो गया था और उसे पकड़ने में करीब दो महीने लगे।

उदयपुर नव संकल्प घोषणा के अनुरूप संगठन विस्तार

0

CG Breaking : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं, AICC पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा और उदयपुर नव संकल्प घोषणा को ध्यान में रखते हुए, संलग्न सूची में दिए गए व्यक्तियों को संबंधित ब्लॉकों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

CG BCC Notification dt 14 January 2026 (1)

– Advertisement –

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, अंबेडकर हॉस्टल के

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में घटिया खाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अंबेडकर छात्रावास के 50 से अधिक छात्रों ने कच्ची सब्जी और बासी रोटी परोसे जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। हॉस्टल में प्रदर्शन के बाद नाराज छात्र कुलपति बंगले और प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कुलपति के बाहर होने की जानकारी मिलने पर छात्रों ने हाय-हाय के नारे लगाए और वार्डन को हटाने की मांग की। हालात को देखते हुए कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

छात्रों का कहना है कि लंबे समय से हॉस्टल मेस में बेहद खराब और अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खराब खाने से छात्रों की सेहत, पढ़ाई और दिनचर्या पर सीधा असर पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान चीफ वार्डन और विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात छात्र शांत हुए।

– Advertisement –

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी खाने को लेकर विवाद के दौरान मेस प्रभारी द्वारा छात्र को धमकाने का आरोप लगा था, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।एबीवीपी और एनएसयूआई ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए मेस टेंडर बदलने की मांग की है। छात्रों ने साफ कहा है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन की ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

– Advertisement –

Ad image

रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने का संकल्प

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर शहर के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है और इसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की आधुनिक व सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य संभव हो सकेगा।

– Advertisement –

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते यातायात, आवास, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर व्यावहारिक योजनाएं बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रायपुर का समग्र विकास तभी संभव है जब नगर निगम, रेलवे और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में ड्रेनेज सिस्टम, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण, निगम के व्यवसायिक परिसरों में खाली दुकानों के पुनर्विक्रय, स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, मेकाहारा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के उन्नयन, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल शोधन संयंत्र, सीवरेज नेटवर्क, खेल मैदानों के संरक्षण और झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें, नए सड़क मार्ग, फ्लाईओवर, सार्वजनिक भवन और स्टेडियम निर्माण जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने और बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि रायपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल राजधानी के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडई मेले की खुशियां मातम में बदलीं,

0

खैरागढ़। CG NEWS: ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मेले की रौनक उस समय मातम में बदल गई जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंडई मेले में मंगलवार शाम के समय किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ग्राम पिपलाकछार निवासी मोरध्वज पटेल (26 वर्ष), पिता समयलाल पटेल, पर चाकू से पेट में कई वार कर दिए। हमले इतना घातक था कि युवक की आंतें बाहर आ गईं और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

– Advertisement –

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मोरध्वज पटेल को तत्काल गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाने की जानकारी मिल रही है। उनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

मंडई जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजन में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026

0

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 संपन्न हो गए है। आज मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मोहन तिवारी बने है।

उपाध्यक्ष –
महासचिव –
कोषाध्यक्ष – दिनेश यदु 192 वोट (संगवारी पैनल)
दो सहसचिव – भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू

– Advertisement –

उल्लेखनीय है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक रहा है, क्योंकि 6 अलग-अलग पैनल मैदान में हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनावी मैदान में संगवारी, संकल्प, प्रतिष्ठा, क्रांतिकारी, परिवर्तन और सर्व एकता पैनल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आए।

अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित 4 को हाईकोर्ट

0

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं शराब घोटाला मामले में दो आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी जमानत मिली है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला 140 करोड़ रुपए से अधिक का है। आरोप है कि 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली की गई है। इसमें अफसर से लेकर मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल हैं।

– Advertisement –

अलग-अलग राइस मिलर्स के द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में कस्टम मिलिंग का चावल जमा किया जाता रहा। इस घोटाले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को अरोपी बनाए गए हैं और दोनों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था। इसके बाद दोनों को जेल दाखिल किया गया था। अब हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई है।

20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली

– Advertisement –

Ad image

EOW ने बताया था कि फरवरी 2025 में रोशन चंद्राकर और मनोज सोनी के खिलाफ ईओडब्ल्यू द्वारा कस्टम मिलिंग घोटाले में पहला चालान प्रस्तुत किया गया था। अनिल टुटेजा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ शुरू से आपराधिक षड्यंत्र होता रहा। कस्टम मिलिंग में राइस मिलों से अवैध वसूली की गई थी। इस अवैध वसूली से कम से कम 20 करोड़ रुपए प्राप्त किए गए। राइस मिलरों से अवैध वसूली करने के लिए मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारियों पर दबाव बनाकर राइस मिलों का बिल लंबित रखा जाता था, जिससे राइस मिलर दबाव में आकर 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध राशि देते थे।

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की

0

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 10 जनवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी करते हुए मामले से जुड़े प्रमुख आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया है।

ईडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता की कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

– Advertisement –

अटैच की गई संपत्तियों में 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 20.46 करोड़ रुपये बताया गया है।

ईडी के अनुसार अब तक इस मामले में करीब 2,621 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटालों में से एक माने जा रहे महादेव ऑनलाइन बुक केस में जांच एजेंसियों की लगातार सख्ती को दर्शाती है।

– Advertisement –

Ad image

महादेव सट्टा कांड में लगातार हो रही कुर्की से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों पर आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।