Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 104

फिर विवादों में सोशल मीडिया इन्फ्लु

0

रामानुजगंज: Akanksha Toppo FIR: रामानुजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल भी बन रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

– Advertisement –

आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी FIR

बता दें की इससे पहले भी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ा था। पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अफसर के सामने माफी भी मांग ली थी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के लिखित रिपोर्ट के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। इस दौरान आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अधिकारी के सामने हाजिर होने पर मांफी भी मांगी थी।

– Advertisement –

Ad image


जमानत के बाद आकांक्षा टोप्पो ने बनाया वीडियो

सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिल गई उसके बाद फिर से आकांक्षा टोप्पो ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में आकांक्षा ने अपनी मौत को लेकर आशंका जाहिर की थी, साथ ही उसने साफ शब्दों में कहा था कि वह सोशल मीडिया से अपना वह वीडियो नहीं हटाएगी जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं है आकांक्षा टोप्पो ने कहा था कि उसे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी भी तरीके से उसकी मौत भी हो सकती है। इ​सलिए उसे मौत से डर तो लग रहा है लेकिन वह न तो डर से वह वीडियो हटाएगी और न ही वह वीडियो बनाना बंद करेगी। आकांक्षा टोप्पो ने कल गिरफ्तार होने की बात की लेकर भी पूरी बातें बताई थी ।

 

 

23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

– Advertisement –

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

– Advertisement –

Ad image

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

 

 

 

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ

0

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

– Advertisement –

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

– Advertisement –

Ad image

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

गौ माता को भोजन हेतु किया गया थाली वितरण

0

तिल्दा नेवरा / राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश दास मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तिल्दा नेवरा के गौसेवक व युवा उद्योग पति घनश्याम अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महासचिव दास जी साहू के नेतृत्व में आज पुलिस ग्राउंड तिल्दा नेवरा में शिव मंदिर के प्रांगण में तिल्दा नेवरा के पार्षद रानी सौरभ जैन ,वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र शर्मा के उपस्थिति में सैकड़ों थाली का वितरण कर उपस्थित सभी आम लोगों को बताया गया कि इसी थाली से प्रतिदिन गौ माता जी को भोजन प्रसाद कराये , जूठा भोजन न कराये , गौमाता जी को भोजन कराने जमीन पर भोजन न डाले , सिर्फ और सिर्फ़ गौ माता जी को शुद्ध एवं ताजा भोजन हमारे संगठन के द्वारा वितरण किये जा रहे स्टील के थाल पर ही भोजन कराने का आग्रह , छत्तीसगढ़ प्रभारी , प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने किया

पेट्रोल पंप लूट का खेल खत्म, तीन शातिर गिरफ्तार

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : हथियारों के दम पर नेशनल हाईवे और पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने अंततः ‘प्रहार’ कर खात्मा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में दहशत का पर्याय बने तीन नकाबपोश लुटेरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार चाकू और लूटी गई नकदी बरामद की गई है। इस गिरोह ने न केवल बिलासपुर के रतनपुर बल्कि पड़ोसी जिले कोरबा के पाली और चैतमा इलाकों में भी लूट की कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की पहचान थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वेद प्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव को उसके साथियों के साथ बेलतरा के पास घेराबंदी कर दबोचा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 11 जनवरी को रतनपुर के जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को कट्टा दिखाकर 15 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा, उन्होंने 16 जनवरी को चैतमा के पेट्रोल पंप और 9 जनवरी को पाली में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ भी लूटपाट की बात स्वीकार की है।

– Advertisement –

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य सरगना वेद प्रकाश वैष्णव पहले भी दुपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथी अभिषेक प्रजापति और कपिल पटेल के साथ मिलकर हथियारबंद गिरोह बनाया और कम समय में अधिक पैसे कमाने के लिए लूट की राह चुनी। गिरोह ने लूट के लिए नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल का उपयोग किया था। रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; परिवारिक खुशी में जाने निकले थे, रास्ते में मिली मौत… बस हादसे ने छीनी 5 जिंदगियां

 

 

 

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 का

0

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है। इसी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3378(50) रन बनाए है।  मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम को 338 रनों का टारगेट मिला है। न्यूजीलैंड के डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट हासिल किए।

अगर मतदाता सूची से कट गया है आपका नाम

0

बिलासपुर। SIR News : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सूची से तकरीबन 3.60 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट गए हैं। ऐसे में अब नाम कटने के मामलों को लेकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 22 जनवरी तक दावा और आपत्तियां ली जा रही हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर पुन: नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों को तैनात किया गया है, जो मौके पर ही सुनवाई कर रहे हैं।

निर्वाचन विभाग द्वारा नाम जोड़ने के लिए मतदाताओं से पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसमें किसी परिजन के वर्ष 2003 की पुरानी मतदाता सूची, 8वीं या 10वीं कक्षा की मार्कशीट और आधार कार्ड की छायाप्रति शामिल है। कई मतदाता सुबह से ही अपने दस्तावेज लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं, ताकि समय रहते उनका नाम सूची में जुड़ सके।

– Advertisement –

मतदान अधिकार छिन जाने का डर
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोग दावा-आपत्ति दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। कुछ मतदाताओं का कहना है कि बिना किसी सूचना के उनके नाम सूची से कट गए, जिससे उन्हें मतदान अधिकार छिन जाने का डर सता रहा है। वहीं निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और पात्र मतदाताओं का नाम जरूर जोड़ा जाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, मेला में हुई थी मुलाकात

 

Vaibhav Suryavanshi का धमाका, विराट कोहली को पछाड़ा 

0

Vaibhav Suryavanshi : टीम इंडिया को एक नया सितारा मिल गया है। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने 67 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

इस पारी के दौरान वैभव के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

– Advertisement –

विराट कोहली से आगे निकले वैभव

वैभव सूर्यवंशी अब यूथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली से आगे निकल चुके हैं। वैभव ने अब तक 20 पारियों में 1,047 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने यूथ वनडे करियर में 25 पारियों में 978 रन बनाए थे।

– Advertisement –

Ad image

यूथ ODI में भारत के टॉप रन स्कोरर

भारत के लिए यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम है।

  • विजय जोल – 1404 रन
  • यशस्वी जायसवाल – 1386 रन
  • तनमय श्रीवास्तव – 1316 रन
  • शुभमन गिल – 1149 रन
  • उन्मुक्त चंद – 1149 रन
  • सरफराज खान – 1080 रन
  • वैभव सूर्यवंशी – 1047 रन
  • विराट कोहली – 978 रन

वैभव इस सूची में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।

हर फॉर्मेट में दिख रहा वैभव का जलवा

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने दुनियाभर में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।

टी20 क्रिकेट: 18 मैच, 701 रन, 204.37 का स्ट्राइक रेट
लिस्ट-A: 8 मैचों में 353 रन
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 8 मैचों में 207 रन

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score : न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, 30 बनाकर विल यंग आउट, जडेजा ने लिया शानदार कैच

बिलासपुर की ‘नन्हीं परी’ ने जयपुर में बिखेरी चमक

0

पिंटू दुबे, CG News : बिलासपुर की धरती ने एक बार फिर देश के मानचित्र पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। न्यायधानी की होनहार सुपुत्री आद्या श्रीवास्तव ने राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘जूनियर मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराया है। पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में सजे इस भव्य राष्ट्रीय मंच पर आद्या ने न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने असाधारण आत्मविश्वास से ‘मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही आद्या ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पूरे देश के सामने गौरवान्वित किया है।

– Advertisement –

Ad image

जयपुर की चकाचौंध भरी शाम उस वक्त बिलासपुर के नाम हो गई, जब नन्हीं आद्या श्रीवास्तव ने देश के 25 प्रमुख शहरों से आए करीब 180 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीत का ताज पहना। डीपीएस बिलासपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा आद्या ने तीन दिनों तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपने वाक्-कौशल, शालीनता और रैंप वॉक से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रीवा अरोड़ा और दिग्गज निर्माता मनीष सिंह जैसे जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

आद्या की इस जीत की सबसे खास बात उनकी सांस्कृतिक जड़ें रहीं। रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना वासंती वैष्णव की शिष्या आद्या ने टैलेंट राउंड में जब कत्थक की भाव-भंगिमाएं पेश कीं, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी इस कलात्मक यात्रा को धार देने में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स नयोनिता लोध का विशेष प्रशिक्षण और नामी डिजाइनर रीमा माखीजा की पोशाकों का बड़ा योगदान रहा।

पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में CMPDI के विभागाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और आँचल श्रीवास्तव की पुत्री आद्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादा-दादी और नाना-नानी के आशीर्वाद को दिया है। आद्या की यह उड़ान यहीं रुकने वाली नहीं है, उन्होंने अभी से भविष्य में ‘सीनियर मिस इंडिया’ बनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य तय कर लिया है। आद्या की इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने बिलासपुर के खेल, कला और फैशन जगत में उत्साह का संचार कर दिया है।

 

 

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score : न्यूजीलैंड का तीसरा

0


नई दिल्ली। India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुरुआती विकेट दिलाए। अर्शदीप ने पहले ओवर में हेनरी निकोल्स को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके अगले ओवर में हर्षित राणा ने ओपनर डेवोन कॉनवे को 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।  भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 के स्कोर पर तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है, जो 30 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने। हर्षित का ये इस मैच में दूसरा विकेट है। वहीं अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वनडे सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल एंड कंपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh Comes IN, Prasidh Krishna OUT) को प्लेइंग-11 में मौका मिला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को बेंच पर बिठाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम आखिरी वनडे मैच में प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया था। अब होलकर स्टेडियम में उनकी नजरें होगी कि वह 37 सालों से चली आ रही भारत की बादशाहत को तोड़े और इतिहास रचे। बता दें कि भारत में न्यूजीलैंड की टीम कभी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज का मुकाबला ‘करो या मरो’ ही नहीं, इतिहास बदलने वाला भी है।

18 Jan 2026
2:41 PM

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा – विल यंग OUT भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 के स्कोर पर तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है, जो 30 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने। हर्षित का ये इस मैच में दूसरा विकेट है। वहीं अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।

ND vs NZ 3rd ODI Live Score: विल यंग का गगनचुंबी छक्का
पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विल यंग ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप प्वाइंट की ओर अपर कट शॉट खेला। उनका ये सिक्स देख हर्षित राणा भी दंग रह गए। इस तरह मैच में विल यंग और डैरिल मिचेल शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने का काम कर रहे हैं।

18 Jan 2026
2:08:41 PM
IND vs NZ Live Score: डैरिल-विल संभाल रहे टीम की पारी
7 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा। विल यंग (16) और डैरिल मिचेल (10) रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों शुरुआती दो झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

18 Jan 2026
1:50:42 PM
India vs New Zealand Live Score: अर्शदीप का मेडन ओवर
तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए। इस ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के बैटर्स को कोई रन नहीं बनाने दिए। डैरिल मिचेल और विल यंग रन बनाने को संघर्ष करते दिखे। इस तरह ये ओवर अर्शदीप ने मेडन डाला।

तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 2026
1:44:22 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। इस बार डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा के हाथ पहली सफलता लगी। गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डेवोन ने डिफेंड करने की कोशिश की। ऐसे में गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में गई और वहां मौजूद फील्डर रोहित शर्मा ने बिना किसी गलती के उनका कैच पकड़ लिया।

दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 2026
1:38:44 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका
पहले ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स को डक पर आउट किया। इस दौरान वह पहली गेंद पर अपना खाता खोले बिना पवेलिन लौटे। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन रहा। अब क्रीज पर विल यंग (0) और डेवोन कॉनवे (5) रन बनाकर नाबाद हैं।

18 Jan 2026
1:27:17 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच कैसी?
पिच के बारे में बात करने आए कमेंटेटर दीप गासगुप्ता ने बताया कि दाएं और बाएं साइड की बाउंड्री 62 से 63 मीटर की है, जबकि सामने 71 मीटर लंबाई है। गुप्ता ने कहा कि भारत में इस तरह की पिच पर अक्सर घांस देखने को नहीं मिलती है। इस पिच पर काफी रन लगने वाले हैं ऐसा मेरा मानना है। शाम को बहुत कम ओस देखने को मिल सकती है।

18 Jan 2026
1:16:17 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने क्या कहा?
टॉस गंवाने के बाद बात करने आए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी इस मैदान पर चेज करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा। विकेट बैटिंग के लिए बेहतर है। ये सीरीज का आखिरी मुकाबला है जहां हम जीत के साथ अपने हार के रिकॉर्ड को बदलाना चाहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

18 Jan 2026
1:14:05 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: कप्तान गिल ने क्या कहा?
टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सामने वाली टीम को हम कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया हैं।

India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जैक फॉक्स, आदित्य अशोक

18 Jan 2026
1:07:37 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

18 Jan 2026
1:05:15 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। गिल ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

18 Jan 2026
12:52:54 PM
India vs New Zealand 3rd ODI Live: 1 बजे होगा टॉस
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे इंदौर के होलकर स्टेडियम में होना है।

18 Jan 2026
12:49:15 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर
तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की नजरें बड़े कीर्तिमान पर होगी। हिटमैन को दो और छक्कों की जरूरत है, अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले हैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 38 वनडे मैच में कीवियों के खिलाफ 50 सिक्स लगाए हैं।रोहित ने 32 वनडे मैच में अभी तक 49 सिक्स लगाए हैं।

18 Jan 2026
12:47:21 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: गिल दोहराएंगे 3 साल पुराना इतिहास?
आज यानी 18 जनवरी का दिन शुभमन गिल के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने तीन साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला दोहरा शतक (208) जड़ा था। इस तरह वह वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे, जिन्होंने ये कमाल 23 साल और 132 दिन की उम्र में किया था। अब आज गिल बतौर भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेंगे। हर किसी को गिल से उम्मीद होगी कि वह पुराना इतिहास दोहराए और टीम को जीत दिलाए।

18 Jan 2026
12:41:32 PM
IND vs NZ Live Score, 3rd ODI: इतिहास रचना चाहेंगे किंग कोहली
इंदौर के होलकर स्टेडियम में अगर आज विराट कोहली शतक लगा लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा (7) शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतकों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। ऐसे में कोहली की नजरें इन दोनों दिग्गजों के 6-6 शतक को तोड़कर नंबर-1 बनने पर होगी।

18 Jan 2026
12:39:19 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे(विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फोलक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जायडेन लिनोक्स

18 Jan 2026
11:58:12 AM
India vs New Zealand Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिचेल हेय, निक कैली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोल्क्स, डेरेल मिचेल, ग्लैन फिलिप, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनाक्स, माइकल रे।

18 Jan 2026
11:57:35 AM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप को मिलेगा मौका?
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम मैनजमेंट मौका दे सकती है। उन्हें हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है, जो अभी तक गेंद और बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मार्केल की निगरानी में शनिवार को सेंटर विकेट पर जमकर अभ्यास किया। चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बडोनी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। नितिश कुमार रेड्डी भी अभी तक इस सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

18 Jan 2026
12:00:52 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज मिलेगा सीरीज विनर
राजकोच में केएल राहुल ने शानदार 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी, लेकिन कीवी टीम की कमाल की गेंदबाजी के बाद डैरिल मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत को 7 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। अब मैच का कारवां इंदौर पहुंच गया है, जहां दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जुलाई में भारत की अगली वनडे सीरीज से पहले आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन में आज नजर आएंगे। बता दें कि भारतीय टीम का इंदौर में शानदार वनडे रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने होलकर स्टेडियम में सभी 7 मैच में जीत हासिल की है।

वहीं, साल 2019 मार्च के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में कीवी टीम की नजरें जीत के साथ इतिहास रचने पर होगी।

18 Jan 2026
11:16:50 AM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही तीसरी वनडे मैच में जब इंदौर के होलकर स्टेडियम में उतरेगी, तो उसके सामने 37 सालों के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती रहेगी। 2006 से 2023 तक होलकर स्टेडियम में 7 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते। भारत-न्यूजीसलैंड के बीच यहां 2023 में एक वनडे मैच खेला जा चुका है, जिसमें भारत ने 90 रन से जीत हासिल की थी।

वहीं, वनडे में भारत-न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 122 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 63 मैच जीते और न्यूजीलैंड को 51 मैच में जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई भी रहा।

 

 



Source link