Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 103

धान, चावल और ट्रक जब्त—

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जिले में चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच एवं छापेमार कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि 17 जनवरी को केरा स्थित राइस मिल से चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर राछा चौक, नवागढ़ में ट्रक क्रमांक CG 11 BK 7802 को रोका गया।

– Advertisement –

जांच के दौरान ट्रक में 580 बोरा चावल (कुल वजन 290 क्विंटल) भरा पाया गया, जिस पर विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज, सेमरा का टैग लगा हुआ था। चालक द्वारा परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के कारण उक्त ट्रक (अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपए) एवं उसमें भरे 290 क्विंटल चावल (अनुमानित मूल्य 8.70 लाख रुपए) को जब्त कर पुलिस थाना नवागढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया।

साथ ही 17 जनवरी को ही सेमरा स्थित विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज में जांच की गई। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता एवं स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर मिल के प्रोपराइटर पंकज देवांगन के कब्जे से 92,607 बोरा धान (वजन 37,042.80 क्विंटल), अनुमानित मूल्य 8.51 करोड़ रुपए, जब्त किया गया।प्रकरण में केरा स्थित स्वस्तिक राइस मिल की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम द्वारा उक्त मिल की भी जांच की गई।

– Advertisement –

Ad image

जांच में घोषित स्टॉक की तुलना में 278 क्विंटल धान कम पाया गया तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मिल के पार्टनर अनुभव देवांगन के कब्जे से 62,325 बोरा धान (वजन 24,930 क्विंटल) अनुमानित मूल्य 5.73 करोड़ रुपए तथा 50 क्विंटल चावल अनुमानित मूल्य 1.50 लाख रुपए जब्त किया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान-चावल उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सतत् उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है।

54 हजार क्विंटल धान जब्त, बिलासपुर में

0

बिलासपुर। CG NEWS: धान उठाव में गंभीर अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट राइस मिल को सील कर दिया है और मौके से 54 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है,

जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए आंकी गई है, वहीं राइस मिल संचालक के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। SDM मनीष साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 और 17 जनवरी को दो दिनों तक राइस मिल की गहन जांच की,

– Advertisement –

जिसमें रिकॉर्ड के अनुसार कस्टम मिलिंग के लिए 58,600 क्विंटल धान का उठाव दर्शाया गया था, लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 54,082.8 क्विंटल धान ही मौजूद मिला, जबकि 4,577.2 क्विंटल धान गायब पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 1,46,650 बोरा धान उठाव दिखाया गया था,

जबकि मौके पर 1,35,207 बोरा ही उपलब्ध था। प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान की हेराफेरी को छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की। इससे पहले 16 जनवरी को भी जिले की दो अन्य राइस मिलों में 6,042 क्विंटल धान गायब पाया गया था, जिसकी कीमत करीब 89.62 लाख रुपए थी,

– Advertisement –

Ad image

और दोनों मिलों से 46,257 क्विंटल धान जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 14.33 करोड़ रुपए आंकी गई थी। खाद्य नियंत्रक के अनुसार, जिले में अब तक 56 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का धान जब्त किया जा चुका है और प्रशासन लगातार राइस मिलों की जांच कर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

17वें अदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम

0

नारायणपुर। CG NEWS: गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्रोत्साहन स्वरूप अदिवासी युवाओं के विकास के लिए नेहरू युवा केन्द्र संगठन, कांकेर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किये जा रहें 17वें अदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के नक्सल प्रभावित गांवों के 18 से 22 वर्ष के 20 युवा छात्र/छात्राओं (12 छात्र एवं 08 छात्राओं) के समूह को दिनांक 18.01.2026 को संजय कुमार, सेनानी 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, द्वारा सामरिक मुख्यालय, 53वी वाहिनी नारायणपुर से केवड़िया (गुजरात) के लिए हरी झंण्डी दिखाकर प्रस्थान किया गया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के शरूआत में संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सभी युवा छात्र/छात्राओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनका स्वागत किया तथा 17वें अदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य जनजातीय लोगों का वह समूह जिनकी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और आर्थिक तथ्यों सामाजिक परिस्थितियों भिन्न-भिन्न होती है तथा से सभी जनजातियाँ भारत के विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में निवास करती है, के युवाओं को उनकी विभिन्न विकासात्मक, कौशल विकास, शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ उन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों की भाषा, संस्कृति एवं जीवनशैली तथा तकनीकी और औद्योगिक उन्नति के बारें में जानकारी प्रदान करवाना है इस प्रकार से छात्राओं और युवाओं को देश के दूसरें भागों में रहने वाले अपने सहकर्मी समूहों के साथ बातचीत करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते है तो उनके बीच व्याप्त अतिवादी गतिविधियों को कम किया जा सकता है तथा आदिवासी युवाओं को सकारात्मक रूप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाने और इनकों भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने में सक्षम बनाया जा सकता है। इसके लिए इस प्रकार के आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम बहुत ही मददगार हो सकते है।

कार्यक्रम के समापन में  संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा युवा छात्र/छात्राओं को जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से केवड़िया (गुजरात) का भ्रमण करने हेतु प्रस्थान करने व सभी के मनोबल को बढ़ाते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस कार्यकम के अवसर पर प्रशान्त सोनी (उप सेनानी) व सामरिक मुख्यालय, 53वी वाहिनी में उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारी, एवं जवान उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

ईशा मालवीय की बोल्ड-ब्यूटीफुल तस्वीरें

0

  • टीवी और डिजिटल वर्ल्ड की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय एक बार फिर अपनी नई बोल्ड और ब्यूटीफुल तस्वीरों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं, जहां उनका स्टाइल, कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने प्रेज़ेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। Bigg Boss 17 Isha Malviya Bold And Sexy Photoshoot In Deep Neck Dress Video Raising The Temperature Of Internet Isha Malviya ने डीपनेक ब्लैक वनपीस ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, यूजर बोले- '

  • हाल ही में सामने आई इन तस्वीरों में ईशा ने मॉडर्न फैशन और एलिगेंस का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड की रफ्तार पकड़ ली है और फैंस लगातार लाइक-कमेंट कर रहे हैं।ये हैं ईशा मालवीय की खूबसूरत साड़ियां

  • ईशा मालवीय का फैशन सेंस हमेशा से यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन रहा है, और इन नई तस्वीरों में भी उनका बोल्ड लेकिन क्लासी अवतार यही साबित करता है कि वह ट्रेंड-सेटर बन चुकी हैं।ये हैं ईशा मालवीय की खूबसूरत साड़ियां

  • इन तस्वीरों में ईशा का कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज और स्ट्रॉन्ग एक्सप्रेशन उनकी पर्सनालिटी को और निखारता नजर आता है, जिससे यह साफ झलकता है कि वह कैमरे के सामने खुद को पूरी तरह सहज महसूस करती हैं। Times Isha Malviya Styled Blazers Like A Queen - Bold & Beautiful Pics

  • फैंस के साथ-साथ फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “स्टाइल आइकन” और “फैशन क्वीन” जैसे टैग दिए जा रहे हैं।नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत विलेन, 'उडारियां' में मचा रही हैं धमाल – TV9 Bharatvarsh

  • सोशल मीडिया पर इन Pics के वायरल होते ही ईशा मालवीय का नाम एक बार फिर टॉप ट्रेंडिंग सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी ग्राफ लगातार ऊपर जाता दिख रहा है। Times Isha Malviya Styled Blazers Like A Queen - Bold & Beautiful Pics

  • ईशा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शार्प फीचर्स और परफेक्ट स्टाइलिंग के साथ कैरी किया है, जो यह दिखाता है कि वह सिर्फ बोल्ड नहीं बल्कि ग्रेसफुल और बैलेंस्ड फैशन को भी बखूबी समझती हैं।Isha Malviya latest photoshoot in white dress with pearl blouse lovely lolla actress look stunning | 21 साल की ये एक्ट्रेस खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को देती है टक्कर! पहाड़ों ...

  • उनके फैंस का कहना है कि ईशा की यही खासियत है कि वह हर लुक में अलग नजर आती हैं—कभी सिंपल, कभी ट्रेडिशनल और कभी पूरी तरह ग्लैमरस, जो उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है।Isha Malviya Looking Absolutely Stunning & Hot In Yellow Dress At Awards Show Event

  • इन तस्वीरों के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशा मालवीय आने वाले समय में बड़े फैशन ब्रांड्स और फोटोशूट्स का हिस्सा बन सकती हैं, क्योंकि उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस लगातार मजबूत होता जा रहा है।Isha Malviya Brings Her A-Game With Audacious Looks, Here's Proof | TV - Times Now

  • कुल मिलाकर, ईशा मालवीय की ये बोल्ड-ब्यूटीफुल तस्वीरें सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, मेहनत और बदलते ट्रेंड्स के साथ खुद को अपडेट रखने की कला को भी दर्शाती हैं, जिसने उन्हें आज यंग फैंस की फेवरेट स्टार बना दिया है।

  • बीजापुर मुठभेड़ बड़ा अपडेट: 6

    0

    बीजापुर। CG NEWS:छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां शनिवार 18 जनवरी 2026 को चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं;

    – Advertisement –

    Ad image

    मारे गए नक्सलियों के पास से एक INSAS राइफल और एक .303 राइफल जब्त की गई है, जिसके साथ ही इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं;

    – Advertisement –

    Ad image

    पुलिस के अनुसार मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन और .303 राइफल सहित कुल 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं, जो माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने की पुष्टि करते हैं; पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि 17 जनवरी 2026 से DRG, COBRA और STF की संयुक्त टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है, इसी दौरान अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर मुठभेड़ की स्थिति बनी;

    पहचान की प्रक्रिया में मृत माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात नक्सली DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM लक्खी मड़काम और पार्टी मेंबर राधा मेट्टा शामिल पाए गए हैं, जबकि दो अन्य माओवादियों की पहचान की कार्रवाई अभी जारी है;

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रहे हैं और सशस्त्र माओवादियों के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, वहीं आसपास के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग लगातार तेज कर दी गई है।

    CRIME NEWS: रास्ता रोककर गाली-गलौज,

    0

    गोबरा, नवापारा,अभनपुर । CRIME NEWS: पुलिस ने रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज,मारपीट और चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    आपको बता दे कि ग्राम कुर्रा में आरोपियों ने एक युवक के साथ उसका रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुवे मारपीट किया तथा उसके साथ चाकूबाजी की घटना को भी अंजाम दिया, जिस पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी सुभाष साहू और अजय यादव को उनके ग्राम कुर्रा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    – Advertisement –

    वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

    श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी तेज, मंत्री टंक

    0

    तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: नगर में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने नेवरा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    – Advertisement –

    Ad image

    बैठक के दौरान आगामी श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु नगरवासियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला डाक्टर खुमान वर्मा,अनिल अग्रवाल,नरेंद्र शर्मा,रानी सौरभ जैन, नरसिंह वर्मा,पार्षदगण,भाजपा कार्यकर्ता भरी संख्या में उपस्थित रहे

    रायपुर DEO कार्यालय में भीषण आग से सब कुछ

    0

    रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई थी, घटना के बाद से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था, वहीं अब डीपीआई (DPI) ने आज तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    बता दें कि डीईओ कार्यालय में घटना के दौरान आग स्टोर रूम में फैल गई और देखते ही देखते कई फाइलें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि यह एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। कार्यालय कर्मचारियों ने धुआं उठता देख तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    – Advertisement –

    घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित रिकॉर्ड, पत्राचार, पुरानी फाइलें और अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इससे विभागीय कामकाज पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है।

    तीन सदस्यीय समिति का गठन

    – Advertisement –

    Ad image

    DPI ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, संभागीय संयुक्त संचालक, होंगे। समिति को पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट DPI को सौंपनी है। जांच का मकसद आग लगने के कारणों, नुकसान और विभागीय लापरवाही का पता लगाना और सुरक्षा में सुधार के लिए सिफारिशें देना है।

    जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग स्टोर रूम में लगी थी, जहां कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे हुए थे। इस गंभीर घटना के मद्देनजर डीपीआई (DPI) ने आज तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

     

     

    फिर विवादों में सोशल मीडिया इन्फ्लु

    0

    रामानुजगंज: Akanksha Toppo FIR: रामानुजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

    मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
    भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल भी बन रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    – Advertisement –

    आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी FIR

    बता दें की इससे पहले भी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ा था। पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अफसर के सामने माफी भी मांग ली थी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के लिखित रिपोर्ट के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। इस दौरान आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अधिकारी के सामने हाजिर होने पर मांफी भी मांगी थी।

    – Advertisement –

    Ad image


    जमानत के बाद आकांक्षा टोप्पो ने बनाया वीडियो

    सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिल गई उसके बाद फिर से आकांक्षा टोप्पो ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में आकांक्षा ने अपनी मौत को लेकर आशंका जाहिर की थी, साथ ही उसने साफ शब्दों में कहा था कि वह सोशल मीडिया से अपना वह वीडियो नहीं हटाएगी जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं है आकांक्षा टोप्पो ने कहा था कि उसे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी भी तरीके से उसकी मौत भी हो सकती है। इ​सलिए उसे मौत से डर तो लग रहा है लेकिन वह न तो डर से वह वीडियो हटाएगी और न ही वह वीडियो बनाना बंद करेगी। आकांक्षा टोप्पो ने कल गिरफ्तार होने की बात की लेकर भी पूरी बातें बताई थी ।

     

     

    23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य

    0

    रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

    साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

    – Advertisement –

    रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

    कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

    – Advertisement –

    Ad image

    रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

    विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

    छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

    रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

    रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

    रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

    उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

    आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।