Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 102

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन

0

रायपुर। CG News : राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।

– Advertisement –

Ad image

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जयसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

ज्ञात हो कि नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल सेवानिवृत्त आईएएस हैं तथा शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता से जुड़े हुए है।

रायपुर में बुजुर्ग से 1.28 करोड़ की ठगी

0

Raipur WhatsApp Scam : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को डर और भ्रम में डालकर बड़ी रकम ऐंठ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला विधानसभा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 74 वर्षीय सेवानिवृत्त वेटनरी डॉक्टर को करीब 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1 करोड़ 28 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

पीड़ित स्वप्न कुमार सेन, निवासी सी-129 स्वर्णभूमि, के पास कुछ दिन पहले एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से जारी क्रेडिट कार्ड के जरिए कई लोगों से धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने डर पैदा करने के लिए एफआईआर की कथित कॉपी भी भेज दी और कहा कि जांच चल रही है, गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा और पीड़ित को किसी से बात न करने, घर से बाहर न निकलने और पुलिस या परिजनों से संपर्क न करने की सख्त हिदायत दी। इसी मानसिक दबाव की स्थिति को डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है। ठगों ने जांच में सहयोग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के डर से घिरे स्वप्न कुमार सेन ने करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये उनके बताए खातों में जमा कर दिए।

Raipur Cyber Crime करीब 10 दिन तक डिजिटल कैद में रखने के बाद जब ठगों का संपर्क अचानक बंद हो गया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेंज साइबर थाना की टीम कॉल डिटेल, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कोई भी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। यह साइबर ठगों का नया और खतरनाक तरीका है।

Raipur WhatsApp Scam पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी की धमकी दे या पैसों की मांग करे, तो तुरंत सतर्क हों और साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाना में संपर्क करें।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर

0

रायपुर। CG Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बीजेपी में चुनाव की कोई वास्तविक प्रक्रिया नहीं होती, वहां सीधे मनोनयन होता है। लोकतंत्र बीजेपी में नहीं बल्कि कांग्रेस में है। कांग्रेस में बकायदा चुनाव हुए और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, जबकि बीजेपी में अध्यक्ष “रिमोट कंट्रोल” से तय किए जाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम की चर्चा पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि बीजेपी में वोटिंग से अध्यक्ष नहीं बनते, वहां सब कुछ पहले से तय होता है। जो भी अध्यक्ष बनेगा, वह रिमोट कंट्रोल वाला ही होगा

धान में चूहों से नुकसान को लेकर हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि धान का उठाव क्यों नहीं हुआ। बेमेतरा में करीब 50 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है और यही स्थिति पूरे प्रदेश में है। उठाव न होने की जिम्मेदारी कौन लेगा? यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश को चूहे नहीं, बल्कि सरकार के 14 “चूहे” खा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी और जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

आगे अजय चंद्राकर द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर दीपक बैज ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मनरेगा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे देश के मजदूरों की योजना है। सरकार बताए कि मजदूरों के लिए वे कौन-सी नई योजना ला रहे हैं।

शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर 30 करोड़

0

भरत सिंह चौहान , जांजगीर-चांपा। CG Crime : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रमोद कुमार वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा है। आरोपी पिछले कई वर्षों से लोगों को हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर ठगी कर रहा था।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2022-23 से अपने साथियों के साथ सक्रिय था और बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा समेत आसपास के जिलों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था।

प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए 10 लाख रुपये हड़प लिए। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने HDFC बैंक का चेक और इकरारनामा भी दिया था।

– Advertisement –

Ad image

जांच में सामने आया कि इसी तरह कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख और हीरा लाल कश्यप से 5 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके अलावा 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठे गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो कार और एक बाइक समेत करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। अन्य चल-अचल संपत्तियों की जांच जारी है। आरोपी को धारा 420 भा.दं.सं. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Balrampur bus accident : बलरामपुर बस दुर्घटना में 10 मौते, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान 

 

 

नितिन नबीन के नामांकन को ऐतिहासिक और

0

BJP : बिहार के लिए गर्व का दिन- सम्राट चौधरी
नितिन नबीन के नामांक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह बिहार के लिए खुशी की बात है, और भाजपा के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन है, कि नितिन नबीन सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे, और कल हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन हमें मिलेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा और भी मजबूत होगी। यह बिहार के लिए गर्व का दिन है, और मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा को धन्यवाद देता हूं। भाजपा में एक आम आदमी, आखिरी पंक्ति में बैठा एक कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

विजय सिन्हा ने दी शुभकामानाएं
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, भाजपा, पूरी पारदर्शिता के साथ नए अध्यक्ष को चुनने की अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के ज़रिए, पूरे देश और पूरी पार्टी को यह संदेश दे रही है कि वह युवा भारत के लिए एक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रही है। बिहार के लोगों को गर्व है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार से हैं। नितिन नबीन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

– Advertisement –

बीजेपी में बढ़ेगी युवाओं की सक्रियता- दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि, बिहार के लिए बहुत सौभाग्यशाली दिन है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार की मिट्टी, बिहार के पुत्र 45 वर्षीय युवा बनने जा रहे हैं। इससे युवाओं में बहुत बड़ा संदेश गया है। आने वाले समय में भाजपा में युवाओं की सक्रियता बढ़ेगी।

राजद सांसद ने भी दी शुभकामानाएं
वहीं, RJD नेता मनोज झा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पर कहा कि, यह भाजपा की कार्यशैली है। कई लोग कतार में थे, कतार से कैसे शॉर्ट सर्किट करके वे आए, तो मेरी ओर से शुभकामनाएं।

– Advertisement –

Ad image

Cold wave wreaks havoc in CG : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Cold wave wreaks havoc in CG : न्यायधानी बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। पिछले डेढ़ महीने से उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर की तेज धूप भी ठंड के आगे बेअसर साबित हो रही है, जबकि शाम और रात के समय ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जा रही है।

Chhattisgarh Winter News मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक ठंड का तेवर ऐसे ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि राहत की खबर यह है कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बीते पखवाड़े से बर्फीली हवाओं का असर ज्यादा देखा जा रहा है। हवा के कारण दिन और रात दोनों समय सर्दी महसूस हो रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे ठंड और ज्यादा असर दिखा रही है।

– Advertisement –

18 जनवरी को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग केअनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी ठंड बनी रहेगी, लेकिन कुछ दिनों बाद लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

– Advertisement –

Ad image

Road Accident : राजस्थान सड़क हादसे में टीआई नंदलाल पैकरा की मौत, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर

 

 

मौत का जाल बना निर्माणाधीन पुल, युवक की मौत 

0

साकेत श्रीवास्तव, खैरागढ़। CG Accident : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक होनहार युवक की जान ले ली। खैरागढ़-राजनांदगांव निर्माणाधीन पर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास हुई इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम टेकापार खुर्द निवासी रितिक यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितिक यादव (पिता आत्माराम यादव), देर रात खैरागढ़ से अपने गांव टेकापार खुर्द बाइक क्रमांक सीजी 08 एफ 4590 से लौट रहा था। जब वह माइन स्टोन स्कूल के सामने निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे निर्माणाधीन पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितिक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। सुबह पुल पर काम करने पहुंचे मजदूरों ने युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया।

परिजनों के अनुसार मृतक के माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। रितिक अपने छोटे भाई और बहन के साथ घर पर रहता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : पेट्रोल पंप लूट का खेल खत्म; सीसीटीवी के जाल में फंसे लुटेरे, तीन शातिर गिरफ्तार

 

 

CG News : एक चिंगारी और सब कुछ खाक, मुर्रा फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम

 

अनियंत्रित कार खेत में पलटी, उड़े परखच्चे

0

 

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया है. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. कार में कितने लोग सवार थे यह अभी पता नहीं चला है. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है.

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले का पासिंग नंबर वाली कार घठोली चौक की ओर से चांपा की ओर जा रहा था. तभी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा हुआ था. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गया. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है. कार में कितने सवार थे, यह अभी पता नहीं चला है. फिलहाल, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.

 

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : छत्तीसगढ़ के पांच लोगों की मौत; परिवारिक खुशी में जाने निकले थे, रास्ते में मिली मौत… बस हादसे ने छीनी 5 जिंदगियां

घर के पंखे से लटकता मिला युवक का शव

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर में एक नव युवक द्वारा फांसी लगाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खेलन बघेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रात को सभी लोग एक साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, इसी दौरान खेलन बघेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से फांसी लगा ली। मृतक रायपुर में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और रविवार को ही अपने गांव कुथुर आया था।

– Advertisement –

आज उसका धान मंडी में टोकन भी कटा हुआ था, इसी कारण वह गांव आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

धान, चावल और ट्रक जब्त—

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जिले में चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच एवं छापेमार कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि 17 जनवरी को केरा स्थित राइस मिल से चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर राछा चौक, नवागढ़ में ट्रक क्रमांक CG 11 BK 7802 को रोका गया।

– Advertisement –

जांच के दौरान ट्रक में 580 बोरा चावल (कुल वजन 290 क्विंटल) भरा पाया गया, जिस पर विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज, सेमरा का टैग लगा हुआ था। चालक द्वारा परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के कारण उक्त ट्रक (अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपए) एवं उसमें भरे 290 क्विंटल चावल (अनुमानित मूल्य 8.70 लाख रुपए) को जब्त कर पुलिस थाना नवागढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया।

साथ ही 17 जनवरी को ही सेमरा स्थित विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज में जांच की गई। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता एवं स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर मिल के प्रोपराइटर पंकज देवांगन के कब्जे से 92,607 बोरा धान (वजन 37,042.80 क्विंटल), अनुमानित मूल्य 8.51 करोड़ रुपए, जब्त किया गया।प्रकरण में केरा स्थित स्वस्तिक राइस मिल की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम द्वारा उक्त मिल की भी जांच की गई।

– Advertisement –

Ad image

जांच में घोषित स्टॉक की तुलना में 278 क्विंटल धान कम पाया गया तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मिल के पार्टनर अनुभव देवांगन के कब्जे से 62,325 बोरा धान (वजन 24,930 क्विंटल) अनुमानित मूल्य 5.73 करोड़ रुपए तथा 50 क्विंटल चावल अनुमानित मूल्य 1.50 लाख रुपए जब्त किया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान-चावल उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सतत् उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है।