Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 101

तेंदूपत्ता संग्राहकों में खुशियों की लहर, छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर

0

रायपुर : CG News : तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलती है, जिसमें संग्रहण लाभ का 80% हिस्सा, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सहायता, बीमा कवर (दुर्घटना मृत्यु या विकलांगता पर), और विभिन्न वनोपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य शामिल हैं, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार होता है l छत्तीसगढ़ में 5500 सौ रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक और राजमोहिनी देवी योजना के तहत लाभ दिए जा रहे हैं।

 

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ सरकार ने वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए चरणपादुका योजना को पुनः शुरू किया है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई यह जनहितैषी योजना अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उनकी संवेदनशीलता के कारण फिर से शुरू की गई है। यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “गारंटी” के अनुरूप गरीब हितैषी शासन की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग ने इस योजना को तेज गति और पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

12.40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को लाभ

वितरित हुई उच्च गुणवत्ता की चरणपादुकाएं

वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 12.40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिला मुखिया को उच्च गुणवत्ता वाली चरणपादुकाएं प्रदान की गईं। इसके लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये व्यय किए। इस कदम से जंगलों में कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाली महिलाओं को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिली हैं।

 

वर्ष 2026 में पुरुष संग्राहकों को भी मिलेगा लाभ

वन मंत्री कश्यप के विशेष प्रयासों से सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए वर्ष 2026 में पुरुष संग्राहकों को भी चरणपादुका प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह निर्णय संग्राहक परिवारों के लिए ऐतिहासिक और लाभकारी सिद्ध होगा।

 

पारदर्शी प्रक्रिया — खरीदी जेम पोर्टल से

सरकार ने चरणपादुकाओं की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से की है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त रहे। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को वितरित की जा रही चरणपादुकाएं उच्च गुणवत्ता पूर्ण हैं और उन पर एक वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है। यह सरकार की गुणवत्ता और लाभार्थी हितों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

 

वनांचल क्षेत्रों में उमंग, सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत मुख्यमंत्री साय और वन मंत्री कश्यप के इस निर्णय से वनांचल क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। चरणपादुका योजना सीधे उन मेहनतकश तेंदूपत्ता संग्राहकों तक राहत पहुँचा रही है, जो कठिन परिस्थितियों में जंगलों में कार्य करते हैं और अपनी आजीविका जुटाते हैं।

 

यह योजना न केवल सुरक्षा और सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि वनवासियों को सम्मान और आत्मविश्वास भी दे रही है जो सुशासन और अंत्योदय की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बन गई है।

1971 की जंग का फुल स्केल, पाकिस्तान

0

बॉलीवुड। Border 2 Story: बॉलीवुड भारत की सबसे आइकॉनिक वॉर फिल्मों में शुमार 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ के बाद अब उसका बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ बड़े पैमाने पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पूरी कहानी लेकर आ रहा है, जहां इस बार सिर्फ लोंगेवाला नहीं बल्कि ऑपरेशन चंगेज खान, बांग्लादेश की आज़ादी और भारत के निर्णायक पलटवार को आर्मी, एयरफोर्स और नेवी—तीनों मोर्चों से दिखाया जाएगा।

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और सनी देओल के दमदार फौजी अवतार ने एक बार फिर फैन्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image

जहां पहली ‘बॉर्डर’ सिर्फ राजस्थान के लोंगेवाला सेक्टर की लड़ाई पर केंद्रित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ पूरे 1971 युद्ध के बैकग्राउंड को छूती है, जिसमें पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली राष्ट्रवाद, शरणार्थी संकट, पाकिस्तान की ओर से 3 दिसंबर 1971 को किए गए ऑपरेशन चंगेज खान के तहत भारतीय एयरबेसों पर हमले और उसके बाद भारत का करारा जवाब शामिल है।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी जेट्स को खदेड़ा, नौसेना ने कराची को घेरा और थलसेना ने पूर्वी पाकिस्तान में दुश्मन की कमर तोड़ते हुए 16 दिसंबर 1971 को करीब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर बांग्लादेश के निर्माण का रास्ता साफ किया।

– Advertisement –

Ad image

‘बॉर्डर 2’ का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है—इस बार कहानी सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं, बल्कि आसमान और समुद्र में लड़ी गई जंग भी पर्दे पर दिखेगी। देशभक्ति, बलिदान और शौर्य के उसी जज्बे के साथ 23 जनवरी को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ से उम्मीद की जा रही है कि वह बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी वही इतिहास रचेगी, जो कभी ‘बॉर्डर’ ने किया था।

CG NEWS: भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच को

0

रायपुर। CG NEWS: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 23 जनवरी को होने वाले राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेेट स्टेडियम में भारत – न्यूजीलैण्ड टी-20 मैच के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक ली।

कलेक्टर ने कहा यह छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। अतः मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे आयोजन हमारे क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे हैं इसलिए प्रशासन की ओर से एसओपी का अवश्य पालन किया जाए।

– Advertisement –

यह तैयारी रखें कि आपदा के समय क्या किया जाए इसकी कार्ययोजना बनाएं। आम जनता से आयोजकों द्वारा बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करें एवं विशेष रूप से सोशल मीडिया में रील इत्यादि के माध्यम से किया जाए।

– Advertisement –

Ad image

डॉ. सिंह ने कहा कि आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए जिला सेनानी से समन्वय स्थापित कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए।

सभी गेट पर आयोजन समिति के वालन्टीयर रहें, दर्शकों की सुविधाजनक आवाजाही को सुनिश्चित करें। मेडिकल सुविधा का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए। साथ ही सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्टेडियम और स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के एक्सीक्यूटिव कमेटी मेंबर मुकुल तिवारी तथा सीईओ हरी गोंडापल्ली तथा अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

व्यापारिक सेतु मजबूत, CCCI और GCCCI के बीच

0

छत्तीसगढ़–गोवा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और गोवा के औद्योगिक एवं व्यापारिक परिदृश्य में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI)और गोवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCCI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

– Advertisement –

समझौते की मुख्य विशेषताएं:-
ऽ व्यापारिक नेटवर्क का विस्तार:- दोनों राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों के बीच सीधे संपर्क और सहयोग के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया जाएगा।
ऽ सूचनाओं का आदान-प्रदान:-दोनों संस्थाएं निवेश के अवसरों, व्यापारिक नीतियों और विधायी परिवर्तनों के बारे में नियमित रूप से जानकारी साझा करेंगी।
ऽ उद्यमिता विकास:- उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र, बिजनेस डेलिगेशन और सेमिनारों का आयोजन साझा रूप से किया जाएगा।
ऽ प्रदर्शनी और मेलों में सहयोग:-दोनों राज्यों में आयोजित होने वाले व्यापारिक मेलों और प्रदर्शनियों में एक-दूसरे के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
ऽ संयुक्त उपक्रम (Joint Ventures)ः- तकनीकी हस्तांतरण, औद्योगिक सहयोग और संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं को तलाशने के लिए दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर गोवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्षा प्रतिमा ढोंड ने कहा,”यह समझौता गोवा के व्यापारिक समुदाय के लिए छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन संपन्न राज्य के साथ जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है। हम मिलकर नई आर्थिक संभावनाओं को जन्म देंगे।”

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चेम्बर हमेशा से छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हितों और उनके विस्तार के लिए कार्यरत रहा है। गोवा चेम्बर के साथ यह तालमेल हमारे प्रदेश के उत्पादों और सेवाओं को एक नई पहचान और बाजार दिलाने में सहायक होगा।

यह समझौता (एम ओ यू) के हस्ताक्षर होने के साथ ही प्रभावी हो गया है और दोनों संस्थाएं भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमत हुई हैं।

सात माह से वेतन नहीं, हड़ताल पर उतरे

0

राजनांदगांव। CG NEWS: राजनांदगांव नगर निगम में बम्बे ठेकेदार के अधीन कार्यरत 92 सफाई कर्मचारियों ने 7 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी जताते हुए हड़ताल शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों का ठेकेदार द्वारा लगभग तीन वर्ष की इपीएफ राशि भी जमा नहीं की गई है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों में अक्रोश है।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने बताया कि ठेके पर कार्यरत सफाई-कर्मचारियों को ठेकेदार के द्वारा सात माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है।

– Advertisement –

वही 3 साल से इपीटफ भी जमा नहीं किया गया है। इधर कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किए जाने की सूचना मिलने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले भी निगम पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि कलेक्टर दर से कम रेट में निगम के ठेका कर्मचारियों को कम दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सात माह से इन कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। ट्रिपल इंजन की सरकार कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर पा रही है, यह दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने कहा कि हमने आयुक्त से बात की है। आयुक्त ने तीन माह का वेतन डालने का आश्वासन दिया है।

– Advertisement –

Ad image

सफाई कर्मचारियों को 7 में से 3 माह का वेतन डालने और मार्च माह तक इपीएफ की राशि जमा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपना हड़ताल समाप्त किया।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि हड़ताल पर चले जाना व्यावहारिक नहीं। समस्या को लेकर पहले बातचीत किया जाना था। वही उन्होंने कहा कि हमने ठेकेदार को 17 महीने का भुगतान किया है फिर भी ठेकेदार के द्वारा ईपीएफ जमा नहीं किया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म का ₹10,000 ईनामी आरोपी

0

अंतागढ़, कांकेर । CRIME NEWS: आरोपी की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार आशीष बंचोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन में एवं शुभम तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया।

थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं सायबर सेल की सहायता से आरोपी गुलशन निषाद (उम्र 30 वर्ष, निवासी संजयपारा, अंतागढ़) को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को दिनांक 19.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

0

रिपोर्टर रवि विदानी, महासमुंद। CG Crime : महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 950 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है।

गांजा तस्करी में प्रयुक्त आईचर ट्रक भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। इसके साथ मोबाइल फोन और नकद रकम भी बरामद की गई है।
कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

– Advertisement –

पुलिस के अनुसार, आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल थे। मामले में End to End इन्वेस्टिगेशन के तहत फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में ही जिले में 1831 किलो से अधिक गांजा, जिसकी कीमत 9 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा है, जब्त किया जा चुका है।

– Advertisement –

Ad image

CG Murder : रेलवे ट्रैक पर धड़, 10KM दूर गड्ढे में सिर… सुपारी किलर से पति को तलवार से कटवाया, बोली- अननेचुरल संबंध के लिए करता था टॉर्चर

 

CG Crime : महासमुंद में रिश्तेदार ही बन गया परिवार के लिए खतरा, करोड़ों के सोने-चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ… 5 गिरफ्तार

 

रिश्तेदार ही बन गया परिवार के लिए खतरा

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Crime : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवार के ही सदस्यों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गिरोह ने 2025 में दो बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें : CG Murder : रेलवे ट्रैक पर धड़, 10KM दूर गड्ढे में सिर… सुपारी किलर से पति को तलवार से कटवाया, बोली- अननेचुरल संबंध के लिए करता था टॉर्चर

– Advertisement –

पहली घटना 4-5 दिसंबर 2025 की रात ग्राम बल्दीडीह, थाना सांकरा में हुई, जहां योगेश अग्रवाल के घर से लाखों रुपये का सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली गई। इससे पहले मई 2025 में ग्राम चरौदा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद में सगी बहन के ससुराल से भी लाखों रुपये का माल चोरी हुआ था। दोनों ही मामलों का मास्टरमाइंड अपने ही परिवार का सदस्य हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा (25 वर्ष) निकला।

CG Crime पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हेमंत अग्रवाल, शुभम साहू, रौनक उर्फ भूपेंद्र सलूजा, योगेश कुमार साहू और दीपक चंद्रवंशी शामिल हैं। गिरोह के दो सदस्य प्रफुल्ल चंद्रवंशी और टाईगर उर्फ मुकुंद सेठ अभी फरार हैं। आरोपियों के पास से लगभग 93 लाख 33 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 471 ग्राम सोने के आभूषण, 1.42 किलो चांदी के आभूषण, तीन वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

जांच में पता चला कि गिरोह रेकी करके योजनाबद्ध तरीके से चोरी और डकैती की वारदातें करता था। कुछ आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और टीम की मेहनत से मामले को सुलझाया। आईजी अमरेश मिश्रा ने कार्रवाई की सराहना की और संबंधित टीम को इनाम देने की घोषणा की।

 

 

सुपारी किलर से पति को तलवार से कटवाया

0

बलौदाबाजार। CG Murder : बलौदाबाजार से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर 40 हजार रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने युवक की पहचान छिपाने के लिए पहले तलवार से सिर कटा, फिर धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और सिर को 10 किलोमीटर दूर जमीन में गाड़ दिया।

ये भी पढ़ें : Raipur WhatsApp Scam : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का जाल, रायपुर में बुजुर्ग से 1.28 करोड़ की ठगी

– Advertisement –

अननेचुरल सेक्स का दबाव बना रहा था पति

पुलिस ने बताया कि, मृतक गैस कुमार जोशी (39) अपनी पत्नी कुसुम जोशी (35) को लंबे समय से अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था। वह पत्नी के साथ मारपीट करता था और दूसरे पुरुषों से भी संबंध बनाने का दबाव डालता था। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की ये खौफनाक साजिश रची।

– Advertisement –

Ad image

मामा और 2 सुपारी किलर्स ने की हत्या 

कुसुम ने अपनी आपबीती मामा राजेश भारती को बताई। इसके बाद दारासिंह अनंत और करन अनंत नाम के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से संपर्क किया गया। चारों के बीच 40 हजार रुपए में हत्या की डील तय हुई। मामा के घर बुलाया, शराब पिलाई, जमकर पीटा साजिश के तहत पत्नी पति को दरचुरा गांव स्थित मामा के घर ले गई।

पहले जमकर शराब पिलाई गई, फिर नशे की हालत में चारों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवक बेहोश हो गया। 20 KM दूर ले जाकर सिर कलम कर हादसा दिखाने 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक ले जाया गया।

हत्या के बाद धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला एक्सीडेंट लगे। 10 KM दूर सिर गाड़ दिया, पहचान मिटाने की साजिश हत्या के बाद आरोपी युवक का सिर 10 किलोमीटर दूर ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा आए, ताकि पहचान न हो सके और सबूत मिट जाएं।

कलाई पर लिखे नाम से हुई पहचान

11 जनवरी 2026 की सुबह रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की कलाई पर अंग्रेजी में ‘G.K. JOSHI’ लिखा हुआ था, जो पहचान का सबसे बड़ा सुराग बना।

पत्नी समेत 4 आरोपी जेल में 

पूछताछ में पत्नी ने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने पत्नी, मामा और दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Raipur WhatsApp Scam : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का जाल, रायपुर में बुजुर्ग से 1.28 करोड़ की ठगी

 

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन

0

रायपुर। CG News : राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।

– Advertisement –

Ad image

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जयसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

ज्ञात हो कि नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल सेवानिवृत्त आईएएस हैं तथा शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता से जुड़े हुए है।