Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 10

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहलों की समीक्षा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी की उठाई मांग

0

 

नई दिल्ल/रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को संसद की एस्टीमेट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में “उड़ान योजना सहित भारत में हवाई अड्डों के समग्र विकास के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा की गई पहलों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

– Advertisement –

बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एफआईसीसीआई नागरिक उड्डयन प्रभाग, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड तथा अदानी समूह सहित विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों ने अपने साक्ष्य और सुझाव प्रस्तुत किए।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि देश में हवाई अड्डों के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की उड़ान योजना एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है। इससे छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने वहां पर कर को कस्टम वीजा आदि सेवाओं के विस्तार के साथ ही बिलासपुर जगदलपुर स्थित एयरपोर्ट को और अधिक हवाई मार्गो से जोड़ने की मांग की।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक, खनिज और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए रायपुर सहित अन्य शहरों में हवाई सेवाओं का विस्तार, नए रूट्स की शुरुआत और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इससे निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और आने वाले वर्षों में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार की संभावनाएं हैं। ऐसे में आधुनिक और विश्वस्तरीय हवाई अड्डों का विकास, बेहतर बुनियादी ढांचा और निजी भागीदारी देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि संसद की समितियां नीतियों और योजनाओं की प्रभावी समीक्षा के माध्यम से देशहित में ठोस सुझाव देती हैं, जिससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार से देश के साथ-साथ राज्यों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुराचार मामले में

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

CG NEWS : जादू-टोने के शक में गला काटकर बैगा की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

इंडिगो के CEO ने अपने पद से दिया इस्तीफा

0

IndiGo crisis: विवादों में घिरी प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद, एयरलाइन के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को कंपनी की अंतरिम कमान सौंपी गई है। वे तब तक परिचालन और प्रबंधन देखेंगे, जब तक कि नया उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता।

ये इस्तीफा इसलिए अहम है क्योंकि इंडिगो एयरलाइन ने करीब ढाई महीने पहले बड़े स्तर पर उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थी। इस वजह से भारत के एविएशन सेक्टर में बड़ा संकट पैदा हो गया था।

– Advertisement –

इंडिगो ने रद्द कर दी थीं सैकड़ों उड़ानें

– Advertisement –

Ad image

इंडिगो ने दिसंबर महीने के शुरुआती हफ्ते में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं क्योंकि एयरलाइन पायलटों के वास्ते नए उड़ान ड्यूटी मानदंडों को लागू करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थी। उड़ानें रद्द किए जाने से देश भर में हजारों यात्री फंस गए। इंडिगो के परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्राह्मणे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया, ताकि ऐसे व्यवधानों के कारणों की व्यापक समीक्षा और मूल्यांकन किया जा सके। इस समिति ने पिछले साल 27 दिसंबर को डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

इसके बाद विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने पिछले महीने हुई व्यापक उड़ान व्यवधानों के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और कंपनी के प्रमुख पीटर एल्बर्स के साथ-साथ दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की।

 

 

जादू-टोने के शक में गला काटकर बैगा की

0

दंतेवाड़ा। CG NEWS : जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। जिसकी आरोपियों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गीदम थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले अमित लेकामी और दशमु के घर पर पिछले एक साल के अंदर परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों की मौत को लेकर उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था। इसी शक में एक दिन पहले दोनों चचेरे भाई अमित लेकामी और दशमु हत्या की मंशा से मेहरू यादव के घर में घुस गए।

– Advertisement –

दोनों ने धारदार चाकू से मेहरू यादव का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : साड़ी का फंदा बनाकर दो दोस्तों ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

 

T20 World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद अर्शदीप सिंह पर गिरी गाज, फाइनल में की थी यह गलती, ICC ने सुनाई सजा

0

 T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास तो रच दिया है, लेकिन जीत के जश्न के बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने अनुशासनहीनता के मामले में सजा सुनाई है। 

क्या हुआ था मैदान पर? (Arshdeep Daryl Mitchell Fight) 

8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान यह घटना घटी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब डेरिल मिचेल क्रीज पर थे, तब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे।

मिचेल ने एक गेंद को सीधे अर्शदीप की तरफ खेला। उस वक्त मिचेल क्रीज से थोड़ा बाहर लग रहे थे। अर्शदीप ने फुर्ती से गेंद उठाई और सीधे मिचेल की ओर थ्रो कर दिया। गेंद सीधे मिचेल को जाकर लगी, जिससे वे काफी नाराज दिखे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत मामला संभाला और अंपायरों ने अर्शदीप को चेतावनी भी दी।

मैच के बाद मांगी थी माफी (Arshdeep Singh Daryl Mitchell clash video) 

भारतीय टीम ने यह मैच 96 रनों से जीता और विश्व चैंपियन बनी। जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने खेल भावना दिखाते हुए तुरंत डेरिल मिचेल के पास जाकर अपनी गलती के लिए माफी भी मांग ली थी।

आईसीसी ने अर्शदीप सिंह के व्यवहार को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन मानते हुए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। (ICC Penalty on Arshdeep Singh) 

T20 World Cup 2026 : ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?

विराट-बुमराह के क्लब में शामिल हुए Sanju Samson, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें खिलाड़ी 

The post T20 World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद अर्शदीप सिंह पर गिरी गाज, फाइनल में की थी यह गलती, ICC ने सुनाई सजा appeared first on Grand News.

अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ा

0

दुर्ग। CG BREAKING : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। ग्राम समोदा में आज बुलडोजर की गर्जना सुनाई दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का हथौड़ा चला है।

तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य मार्ग पर स्थित करीब 32 डिसमिल जमीन पर संचालित अवैध हार्डवेयर दुकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया था।

– Advertisement –

अफीम कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को बड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध धंधों और अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बस्तर जिले से सुभाष गंजीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू

0

जगदलपुर। CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन कमांक 33/61) एकीकृत नियमावली द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, निम्नानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें बस्तर जिले से एक मात्र साहू समाज के व्यक्ति सुभाष गंजीर साहू को अपने समाज के प्रति समर्पित सक्रिय सेवा भावना कार्यकुशल की छमता की योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्यके पद पर मनोनयन कर नियुक्त किया गया है।

सुभाष गंजीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बस्तर साहू समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज को पूर्ण विश्वास है की आपके इस नवीन दायित्व से सामाजिक प्रतिभा प्रोत्साहन, सामाजिक न्याय व्यवस्था सुदृढ करने, शिक्षा एवं रोजगार जैसे अनेक योजना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में आपका प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।

– Advertisement –

इसके पूर्व भी गंजीर अपने जीवन काल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संचालक मंडल के सदस्य और जिला बस्तर साहू समाज के दो बार अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन सफलता पूर्ण किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू द्वारा पत्र जारी कर कहा कि आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाओं सहित यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए समाजहित में संगठन को सुदृढ़ करेंगे तथा उसे नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे। आपकी कार्यकुशलता, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर यह मनोनयन निरंतर प्रभावशील रहेगा। समाज द्वारा आयोजित बैठकों एवं कार्यकमों में आपकी नियमित एवं सक्रिय उपस्थिति ही आपके पद की निरंतरता का प्रमुख मापदण्ड मानी जायेगी। इस विषय पर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर को सूचना प्रेषित की गई है।

– Advertisement –

Ad image

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर

0

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में जीत दर्ज कर फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका दिया है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पारी लड़खड़ाई और सिर्फ 159 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. मेजबानों ने 96 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इनामी राशि से लगभग 5 गुना ज्यादा है.

BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान
बीसीसीआई की ओर से चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है. जो आईसीसी की तरफ से दी गई 27.5 करोड़ से लगभग 5 गुना ज्यादा है. भारतीय बोर्ड की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के सफल कारवां के लिए 131 करोड़ का कैश रिवार्ड देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने कहा,

– Advertisement –

“भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का टाइटल डिफेंड करने और घर पर टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. साथ ही तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है. बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई, भविष्य में भी यही सिलसिला जारी रहे.”

ICC की इनामी राशि थी 120 करोड़

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानि 120 करोड़ रुपये की संयुक्त प्राइज मनी का ऐलान किया था. जो पिछले संस्करण से 20 प्रतिशत ज्यादा है, इसमें से विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानि 27.5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आईसीसी की ओर से यह राशि पहले बीसीसीआई को दी जाएगी, इसके बाद बोर्ड खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों में इसका वितरण करेगा.

बाकी टीमों पर भी बरसा पैसा
फाइनल हारने वाले न्यूज़ीलैंड को आईसीसी के नियम अनुसार प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा, तय राशि के अनुसार कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानि 14.7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानि 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं सुपर-8 तक पहुंचने वाली जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, और अमेरिका को 2.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी

स्थान टीम प्राइज मनी (USD) लगभग भारतीय रुपये
विजेता भारतीय क्रिकेट टीम $3,000,000 ₹27.48 करोड़
रनर-अप न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम $1,600,000 ₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
सेमीफाइनल इंग्लैंड क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
5वें–12वें स्थान सुपर-8 से बाहर होने वाली टीमें $380,000 ₹3.48 करोड़ (प्रत्येक)
13वें–20वें स्थान ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें $250,000 ₹2.28 करोड़ (प्रत्येक)

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों और स्टाफ में ऐसे बंटी थी 125 करोड़ की इनामी राशि

जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया था। खिलाड़ियों को यह इनाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया था।

इनामी राशि के ऐलान के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि इतनी बड़ी रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा और किसे कितना हिस्सा मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के 15 मुख्य खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं चार रिजर्व खिलाड़ियों—रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद—को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को इस अभियान में उनके अहम योगदान के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच को भी 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

बैक-रूम स्टाफ के सदस्यों को 2-2 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। कुल मिलाकर यह इनामी राशि करीब 36 लोगों के बीच बांटी गई थी।

इसी तरह अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ी इनामी राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे टीम के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

 

नोवा स्पंज आयरन प्लांट मे भीषण हादसा

0

​पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित इस औद्योगिक इकाई में हुए हादसे के वक्त कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने मौके पर मोर्चा संभाला। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

​हादसा देर रात करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। जब पूरा इलाका सो रहा था, तब नोवा स्पंज आयरन प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां कार्यरत श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड की जद में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल ली है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन दोनों ही इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक हुई थी। घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की पैनी नजर बनी हुई है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

– Advertisement –

CG News : सावधान! ई-चालान का लिंक क्लिक करते ही उड़ गए 2.85 लाख, ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार

परसापानी में रेत उत्खनन पर बवाल,

0

अंगेश हिरवानी, नगर। CG News : सिहावा विधान सभा क्षेत्र के नगरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसापानी में रेत उत्खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत आमानाला से रेत निकालकर परिवहन किए जाने के आरोप को लेकर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय नगरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसापानी की राजस्व भूमि के अंतर्गत स्थित आमानाला में सीमित मात्रा में रेत उपलब्ध है। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि उक्त रेत को पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों के निर्माण कार्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस संबंध में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर इसकी सूचना कोटवार के माध्यम से गांव में सार्वजानिक रूप से दी गई थी।

– Advertisement –

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही कुछ व्यक्ति ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत निजी ट्रैक्टर के माध्यम से आमानाला से रेत निकालकर परिवहन कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी तहसील प्रशासन को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से गांव में आक्रोश की स्थिति है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किए जाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा आपत्ति जताने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान सरपंच कांति देवी नेताम, उप सरपंच गिरधर मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

इस संबंध में नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।