U19 World Cup Final : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और अब खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में रहीं और बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं। इस रोमांचक मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस को बहुत उत्साह है।
भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। यह लगातार छठी बार है जब टीम इंडिया खिताबी मुकाबले तक पहुँची है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने छह बार फाइनल तक पहुंचकर यह कारनामा किया था, लेकिन इस मामले में भारत सबसे आगे है।
इंग्लैंड की टीम भी किसी कम नहीं रही। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो फाइनल में भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकता है।
अगर दोनों टीमों के आमने-सामने आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। अंडर-19 यूथ वनडे में अब तक दोनों टीमें 55 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 41 मैच जीते, इंग्लैंड 13 मैच जीत पाया और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, फाइनल में दबाव की स्थिति में कुछ भी हो सकता है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच का पहला गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंका जाएगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा।
भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा फैंस JioCinema और Hotstar ऐप/वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।
टीम इंडिया: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी




