Wednesday, August 26, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentआलोचना के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन

आलोचना के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन

नई दिल्ली। Entertainment News: रक्षाबंधन के मौके पर आया कृति सेनन का एक विज्ञापन अब विवादों में घिर गया है. ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने कृति वाला यह ऐड सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। दरअसल, ऐड में कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं। लोगों के कमेंट्स के बाद मामला इतना बढ़ा कि कंगना रनौत भी इस विवाद में कूद पड़ीं। दिलचस्प बात यह है कि कृति ने एक दिन पहले ही अपने आउटफिट का बचाव करते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया था। लेकिन अब जीवा ने ऐड को ही वापस लेने का फैसला कर लिया। ब्रांड ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

ऐड में कृति ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। ऐड में वह रक्षाबंधन मनाती और राखी बांधती दिखाई देती हैं। इस ऐड में उन्होंने जो कपड़े पहने थे, विवाद वहां से शुरु. कुछ लोगों को लगा कि ये लुक त्योहार के पारंपरिक संदर्भ के हिसाब से सही नहीं लग रहा। वहीं, कुछ लोगों ने ऐड में कृति के अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधने वाले हिस्से पर भी सवाल उठाए।

– Advertisement –

Ad image

कंगना ने साधा था निशाना
विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने भी कृति के ऐड पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोई अपने भाई को ‘बिकिनी’ में राखी क्यों बांधेगा और ऐड को ‘इंटेंशनली क्रीपी’ तक बताया। कंगना की कॉमेंटबाजी के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

कंगना और सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना के बाद कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने लुक और ऐड का बचाव किया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं में होती है। कृति ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति और परंपराएं किसी महिला की नेकलाइन में नहीं, बल्कि उसके दिल में होती हैं।

– Advertisement –

Ad image

GIVA ने क्यों हटाया ऐड?
विवाद के बीच अब जीवा ने अपना फैसला सुनाते हुए ऐड को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस ले लिया है. ब्रांड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति गहरा सम्मान रखता है। कंपनी के मुताबिक, कैंपेन का मकसद त्योहार की खुशी को पूरे परिवार और पालतू जानवरों तक पहुंचाना था। ब्रांड ने यह भी साफ किया कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। हालांकि, अगर ऐड से समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो सम्मान के तौर पर इसे सभी मीडिया से वापस ले लिया गया है। इस फैसले के साथ ही कृति सेनन का यह रक्षाबंधन विज्ञापन अब विवाद के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments