Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeSportsटी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का जीत से आगाज

टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का जीत से आगाज

SCO vs ITA: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को स्कॉटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इटली को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टॉस जीतकर इटली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसके जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवरों में 134 रन पर ढेर हो गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की पारी का शानदार आगाज हुआ। सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से ने 84 रनों की पारी खेली। इटली को 14वें ओवर में जाकर पहली सफलता मिली। इसके बाद माइकल जोन्स 37 रन बनाकर आउट हो गए। इटली की टीम सिर्फ 4 विकेट चटका सकी।

स्कॉटलैंड के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इटली की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 40 रन के भीतर 3 विकेट खो दिए। इसके बाद हैरी मनेंटी और बेन मनेंटी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इस साझेदारी के टूटते ही इटली की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई और 17वें ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन मनेंटी ने 31 गेंदों पर 52 रन बनाए।

– Advertisement –

NZ vs AFG T20 World Cup 2026 : बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

 

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments