Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeSports IND vs USA T20 World Cup : सूर्या ने अकेले छीनी USA से...

 IND vs USA T20 World Cup : सूर्या ने अकेले छीनी USA से जीत

मुंबई:  IND vs USA T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का आगाज किसी हाई-वोल्टेज थ्रिलर फिल्म से कम नहीं रहा। वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर जब करोड़ों भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने वो आग उगली कि हारी हुई बाजी पलट गई। ताश के पत्तों की तरह बिखरती टीम इंडिया ने आखिरकार USA को 29 रनों से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप में विजयी शंखनाद कर दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या भी सस्ते में आउट हो गए। एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट था। पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसरा था और लग रहा था कि USA बड़ा उलटफेर कर देगा।

इन 3  खिलाड़ियों ने पलटा मैच का पासा

सूर्या का विध्वंसक अवतार

मुसीबत के वक्त कप्तान सूर्या ने 171.43 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर USA के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। सूर्या की इस पारी ने भारत को 161 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

मिया भाई का मैजिक

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने अपनी क्लास दिखाई। पावरप्ले में ही सिराज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से USA के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विपक्षी टीम को कभी संभलने का मौका नहीं दिया।

 अक्षर पटेल का प्रहार

उपकप्तान अक्षर पटेल ने पहले सूर्या के साथ मुश्किल वक्त में 41 रनों की साझेदारी की और फिर गेंदबाजी में आकर लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटककर USA की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ तोड़ दी।

IND U19 vs ENG U19 Final :15 छक्के और 15 चौकें; वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार, इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का लक्ष्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments