Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड,

रायपुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड,

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का औद्योगिक इलाका भनपुरी आज सुबह दहल उठा। यहाँ स्थित एक तार फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में साफ देखा जा सकता है। पूरा इलाका काले धुएं की चादर से ढंक गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

फैक्ट्री बनी आग का गोला

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन आग की तीव्रता को देखकर आसपास की फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया है। लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए हैं।

दमकल की टीमें मोर्चे पर

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं। पुलिस की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयंकर है कि दमकल कर्मियों को पास जाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

तबाही का वीडियो वायरल

इस घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आग की लपटें फैक्ट्री की छतों को फाड़कर बाहर निकलती दिख रही हैं। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अज्ञात है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments