Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhपढ़ाई की जगह बच्चों से फिकवाया जा रहा कचरा

पढ़ाई की जगह बच्चों से फिकवाया जा रहा कचरा

CG School Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसने विभाग के दावों की पोल खोल दी है। कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में गुरुजी की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता देखने को मिली।

नियमों की उड़ी धज्जियां

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे, जब बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी, तब उनसे स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच मासूम बच्चे बाल्टियों में कचरा भरकर बाहर फेंक रहे हैं, वहीं दो अन्य बच्चे कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं।​नियमों के मुताबिक, स्कूल परिसर में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम या साफ-सफाई कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन यहाँ के शिक्षकों ने इन नियमों को ताक पर रख दिया।

‘शिक्षा का मंदिर’ कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों के साथ हो रहे इस व्यवहार ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया और अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या इन लापरवाह शिक्षकों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

 

Dead Body Found Raipur : रायपुर मर्डर मिस्ट्री? तालाब में मिली लाश ने उड़ाए होश, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

 

CG News : रायपुर में सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक-एक दाने की कीमत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments