रायपुर । CG NEWS: रायपुर जिले के बुनकरों की समस्याओं को लेकर आज बैठक हुई । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष ने भोजराम देवांगन ने सभी बुनकरों से नवाचार करने का आह्वान किया ।

देवांगन के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी । जिसमें रायपुर जिले के सभी समितियों के बुनकर उपस्थित थे । इस अवसर पर बुनकरों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिसे देवांगन ने तत्काल सुधारने का भरोसा दिया ।
इस अवसर पर उन्होंने चांपा के एक बुनकर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भिंडी और भाजी के रेशे से धागा बनाकर नवाचार का उदाहरण पेश किया है । इस वजह से उनको भारत सरकार की ओर से लाखों रुपये का अनुदान भी मिल रहा है। ऐसे ही नवीन कार्य आप सब भी कर सकते हैं । जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का देश में सम्मान बढ़ेगा बल्कि आपका जीवन स्तर भी सुधरेगा ।
बैठक में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नरेंद्र देवांगन, गुड़ियारी के पार्षद राजेश देवांगन, राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य दानसिंह देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, टाकेश देवांगन समेत बुनकर समिति के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थे ।




