Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhकॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने

कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 फरवरी की रात केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक रेड कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापा मारा गया। मौके से आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मकान से तीन महिलाएं, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का संचालन करता था और दलाली की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 3, 4 और 5 पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

 

CG Crime : नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार 

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments