Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCRIME NEWS: अवैध रिश्ते का खूनी अंत: प्रेमिका मामी की

CRIME NEWS: अवैध रिश्ते का खूनी अंत: प्रेमिका मामी की

सूरजपुर। CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका मामी की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार भैसामुंडा निवासी पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 साल पहले शिवदास से हुई थी और रोजगार की तलाश में दोनों अंबिकापुर में रह रहे थे,

इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत भी काम के सिलसिले में उनके साथ रहने लगा और पति की गैरमौजूदगी में पिंकी व हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो बाद में अवैध संबंध में बदल गईं। पिंकी पति से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी और इस रिश्ते से एक बच्चे को भी जन्म दिया, लेकिन हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर हेमंत के मन में शक और नाराजगी बढ़ती गई,

– Advertisement –

बार-बार मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन हेमंत पिंकी को पहले एक होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी, इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया और जंगल के भीतर ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जयनगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में भी डाल दिया है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments