Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeSportsटीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

नई दिल्ली: IND vs NZ 4th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में टीम इंडिया अब तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। पहले तीन टी20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन चौथे मैच में संभावित बदलाव फैंस के लिए चर्चा का मुख्य विषय बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह अंतिम अभ्यास का मौका माना जा रहा है, इसलिए टीम के कुछ खिलाड़ी आराम पा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

संजू सैमसन का फॉर्म चिंता का विषय

– Advertisement –

पहले तीन मैचों में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन संजू सैमसन का बल्ला अभी तक शांत है। उन्होंने इन मैचों में केवल 16 रन बनाए हैं और क्रीज पर टिकने में परेशानी रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या चौथे मैच में संजू को बाहर किया जाएगा या उन्हें टीम का मौका जारी रहेगा, ताकि वह बड़े मैच से पहले फॉर्म में लौट सकें।

Fastest T20I Fifty : युवराज का रिकॉर्ड खतरे में? अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने मचाया तहलका, सिर्फ इतने गेंद में जड़ दिया फिफ्टी

– Advertisement –

Ad image

हार्दिक और अर्शदीप को आराम, नए खिलाड़ियों को मौका

टीम प्रैक्टिस सेशन में संकेत मिले हैं कि हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन (4th T20) भारत:

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

 

 IND vs NZ 2nd T20I LIVE: रायपुर में रन बरसेंगे या गेंदबाज चलेंगे? जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments