Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhग्रैंड विजन नेटवर्क का विस्तार, MCB में नए

ग्रैंड विजन नेटवर्क का विस्तार, MCB में नए

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर। GRAND NEWS: छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मनेंद्रगढ़ में ग्रैंड विजन के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केबल ऑपरेटरों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही ऑपरेटरों को उनकी सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया।

चेयरमैन होरा ने कहा कि ग्रैंड विजन के माध्यम से आम जनता को कम दामों में उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन उपलब्ध कराना ग्रैंड ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है, और इस दिशा में कंपनी लगातार कार्य कर रही है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में ग्रैंड विजन नेटवर्क ने छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में ग्रैंड विजन नेटवर्क तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ग्रैंड विजन की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि उपभोक्ताओं को इसकी सेवाएं काफी पसंद आ रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर केबल ऑपरेटरों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के माध्यम से जहां ऑपरेटरों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, वहीं उपभोक्ताओं के हित में नई-नई योजनाएं और स्कीमें भी लॉन्च की जा रही हैं।

इसी कड़ी में चेयरमैन होरा मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले पहुंचे, जहां नए कार्यालय का शुभारंभ कर केबल से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ग्रैंड विजन की नई सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को और बेहतर तथा आधुनिक मनोरंजन का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गरुड़ी, कौशिक दत्ता, बिलासपुर डायरेक्टर ताकिर जाफर (जिन्हें मनेंद्रगढ़–चिरमिरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है), केबल ऑपरेटर एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments