Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhजिले में स्कूल खुला, लेकिन शिक्षक नदारद

जिले में स्कूल खुला, लेकिन शिक्षक नदारद

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के जांजगीर-चांपा से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। ग्राम भवंतरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीते दिन स्कूल दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिया गया और आज सुबह 10:45 बजे तक एक भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं था। अब सवाल ये है कि आखिर बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?

पूरा मामला जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ ब्लॉक के ग्राम भवंतरा प्राइमरी स्कूल का है, जहाँ आए दिन शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

– Advertisement –

ग्रामीणों के अनुसार, कल 15 जनवरी 2026 को स्कूल दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिया गया था। वहीं आज शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे तक कोई भी शिक्षक स्कूल में नजर नहीं आया। जब इस संबंध में प्रधान पाठक से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे और शिक्षिका उमा वर्मा प्रशिक्षण में हैं। हालांकि स्कूल में तैनात शिक्षक दीपक कुमार कश्यप और निशा दुबे भी अनुपस्थित पाए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की इस लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Accident : एनएच-53 पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन की मौत

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments