Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhमंच पर कपड़े उतारकर अश्लील डांस मामले में

मंच पर कपड़े उतारकर अश्लील डांस मामले में

गरियाबंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अपेरा (आर्केस्ट्रा) कार्यक्रम में सार्वजनिक अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 10 जनवरी तक ग्राम उरमाल में आयोजित किया गया था। ओडिशा से आई बार डांसरों द्वारा अर्धनग्न नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ पाए गए। भारी भीड़ में यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

– Advertisement –

Ad image

जांच में यह भी सामने आया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्व का पालन नहीं कर सके। उन्होंने अवैध गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और न ही कार्यक्रम को नियंत्रित किया। इसे गंभीर कर्तव्यविमुखता माना गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देवभोग थाना के प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि आयोजक समिति की भूमिका, कार्यक्रम की अनुमति और कलाकारों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आयोजकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सामाजिक मर्यादा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा कर दी है और प्रशासनिक स्तर पर भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर : अश्लील डांस मामले में मैनपुर एसडीएम को कारण बताओ नोटिस, प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

 

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments