Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhट्रेन में कोई दिक्कत? कॉल करें 139 पर

ट्रेन में कोई दिक्कत? कॉल करें 139 पर

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Railway Helpline Number : रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी सुरक्षा को लेकर चिंता, कभी कोच में पानी नहीं आना, तो कभी अचानक मेडिकल इमरजेंसी। इन्हीं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारतीय रेल ने यात्रियों को एक खास सुविधा दी है।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139भारतीय रेल ने यह योजना करीब चार साल पहले शुरू की थी, ताकि देशभर में यात्रियों को एक ही नंबर पर हर तरह की मदद मिल सके। इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए बिलासपुर जोन को पूरे भारत में पहला स्थान हासिल हुआ है और रेलवे द्वारा इसे अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर रेलवे जोन की ओर से स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से यात्रियों को बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या में घबराने की जरूरत नहीं है। बस 139 नंबर पर कॉल या मैसेज करें और रेलवे की टीम तुरंत मदद के लिए सक्रिय हो जाएगी।

– Advertisement –

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि बिलासपुर जोन में प्रतिदिन करीब 20 यात्री 139 हेल्पलाइन के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। इसमें सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें, पानी, साफ-सफाई, सीट से संबंधित दिक्कतें और मेडिकल सहायता शामिल हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत पर सवाल भी उठ रहे हैं। कई बार यात्रियों की ओर से यह शिकायत सामने आई है कि हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बावजूद उन्हें समय पर संतोषजनक मदद नहीं मिल पाती। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या यह योजना वास्तव में हर यात्री तक प्रभावी रूप से पहुंच पा रही है, या फिर यह सिर्फ अवार्ड और जागरूकता कार्यक्रमों तक ही सीमित रह जाती है।

– Advertisement –

Ad image

Railway Helpline Number 139 – रेलवे का दावा है कि भविष्य में इस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि हर यात्री को समय पर सहायता मिल सके। अब देखना यह होगा कि रेलवे के दावे कितने मजबूत साबित होते हैं और क्या 139 नंबर सचमुच यात्रियों के लिए भरोसेमंद सहारा बन पाता है या नहीं।

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments