Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे

दुर्ग। CG Ration Card : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में राशन कार्डों की जांच के बाद करीब 16 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए हैं। एक लाख से अधिक राशन कार्डों में खामियों की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सत्यापन अभियान चलाया था।

CG Ration Cardनाम कटने के बाद इन दिनों खाद्य विभाग के कार्यालयों में हितग्राही अपने नाम दोबारा जुड़वाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, जिन्हें पिछले माह राशन नहीं मिल पाया। लोगों का कहना है कि परिवार के किसी एक सदस्य की भी आधार और ई-केवाईसी अपडेट न होने पर पूरे परिवार का राशन बंद कर दिया गया है।

– Advertisement –

खाद्य विभाग के अनुसार नाम हटने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इनमें ई-केवाईसी अपडेट न होना, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, पलायन कर अन्य शहरों में बस जाना, अथवा पात्रता की शर्तें पूरी न होना प्रमुख हैं।

CG Ration Card इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई भी फर्जी राशन कार्ड नहीं पाया गया है। नाम उन्हीं के काटे गए हैं जो योजना की पात्रता में नहीं आते। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है या जिनका जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से ऊपर है, वे भी अपात्र की श्रेणी में आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी हितग्राही को लगता है कि वह पात्र है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी अपडेट कराकर फिर से खाद्यान्न योजना का लाभ ले सकता है। फिलहाल विभाग पात्र हितग्राहियों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

 

CG NEWS : बुजुर्ग ने कहा – संभलकर चलाओ बाइक, तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments