Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhस्कूल परिसर में पागल कुत्ते का आतंक, छात्र और

स्कूल परिसर में पागल कुत्ते का आतंक, छात्र और

बिलासपुरCG NEWS: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्थित PM श्री स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने स्कूल परिसर में घुसकर हमला कर दिया।

इस हमले में पहली कक्षा का एक मासूम बच्चा और एक शिक्षिका घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाके में यही कुत्ता अब तक करीब 10 लोगों को काट चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

– Advertisement –

हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सरकार ने स्कूलों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि शिक्षक खुद ही आवारा और पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा निगम और कब मिलेगी बच्चों व शिक्षकों को सुरक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments