सुकमा। CG NEWS: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी आज कुंदनपाल पहुँचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, गांव-क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वर्तमान में चल रहे SIR सर्वे को लेकर भी उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।


हरीश कवासी ने कहा—
“कांग्रेस पार्टी की जड़ें जनता के बीच हैं। हमें मिलकर संगठन को और मज़बूत बनाना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।”
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण – किसानों ने बताई परेशानियाँ
बैठक के पश्चात हरीश कवासी कुंदनपाल के धान उपार्जन केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया—
* केंद्र में अभी तक धान खरीदी की विधिवत शुरुआत नहीं हुई है।
* टोकन कटने की प्रक्रिया बंद है, जिसके कारण किसान भारी परेशानी में हैं।
* कई दिनों से इंतज़ार के बाद भी सरकारी व्यवस्था सक्रिय नहीं दिख रही है, जिससे किसान निराश और हताश हैं।
इन समस्याओं पर हरीश कवासी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—
“किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खरीदी में देरी और टोकन समस्या प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। किसानों को बिना कारण परेशान नहीं किया जा सकता। यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
उन्होंने शासन-प्रशासन से माँग की कि—
* धान खरीदी की शुरुआत तुरंत की जाए।
* टोकन जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र बहाल की जाए।
* किसानों को सभी जरूरी सुविधाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंजली मरकाम, वेको हूंगा, नंदलाल, साधुराम नाग, केसा बारसे, सुकड़ा कुंजाम, देवनाथ मुचाकी, देवीचंद मुचाकी, तुलसीराम, जनपद सदस्य बुधराम मुचाकी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




