Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhतीन पत्नियाँ, तीन दावे… नगर सैनिक की ट्रिपल श

तीन पत्नियाँ, तीन दावे… नगर सैनिक की ट्रिपल श

गरियाबंद/राजीम। CG News : जिले में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों का मामला सामने आया है। राजीम थाना में दर्ज FIR के अनुसार, गोपीराम ने तीन अलग-अलग महिलाओं से अविवाहित होने का झूठ बोलकर शादी, उनके दहेज का सामान हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसे संगीन अपराध किए हैं।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता शुशीला रात्रे, जो खुद तीसरी पत्नी है, ने बताया कि वर्ष 2023 में एक सामाजिक सम्मेलन के दौरान गोपीराम से उसकी मुलाकात हुई। खुद को कुंवारा बताकर उसने शादी कर ली। लेकिन कुछ महीनों बाद खुलासा हुआ कि उसकी दो पत्नियाँ पहले से हैं, जो प्रताड़ना से तंग आकर उसे छोड़कर जा चुकी हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

शुशीला का आरोप है कि जब उसने सवाल उठाए तो गोपीराम और उसके परिजनों ने उसे जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, वह अपनी नौकरी का रोब दिखाकर महिलाओं को धमकाता और उनका सामान हड़प लेता था।

 

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत राजीम थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा, शुशीला रात्रे ने एसपी गरियाबंद से भी न्याय की मांग की है।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments