मप्र के आईएएस वर्मा के विरोध में उतरासर्व ब्राह्मण समाज
26-Nov-2025 8:30 PM
एफआईआर दर्ज करने एसएसपी को ज्ञापन
रायपुर, 26 नवंबर। मध्यप्रदेश अजाक्स पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान का विरोध छत्तीसगढ़ में भी होने लगा है। वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं पर सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान पर रायपुर ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्मा मध्यप्रदेश अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष जो आईएएस भी हैं, ने अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण करते हुए ब्राह्मण समाज की कन्याओं को लेकर गैर जिम्मेदाराना, असंवैधानिक, सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत बहुत ही निंदनीय वक्तव्य दिया है. मध्यप्रदेश शासन जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाले अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करे।
इस पर एफआईआर दर्ज ना होने की स्थिति में सम्पूर्ण प्रदेश में आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। विप्रजनों ने नारी के सम्मान में-ब्राह्मण समाज मैदान में, संतोष वर्मा मुर्दाबाद, एफआईआर दर्ज हो, जय-जय परशुराम, ब्राह्मण एकता जिन्दाबाद जैसे नारे लगाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से श्रीमती विभा तिवारी, भारती शर्मा, प्रीति शुक्ला, मृणालिका ओझा, सुनीता मिश्रा, सरिता शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, अरुण शुक्ला, रज्जन अग्निहोत्री, नटराज शर्मा, शीबू शुक्ला, नितिन कुमार झा, योगेश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, हरीश शर्मा,राजेन्द्र ओझा, बी.के. शुक्ला, राजू शर्मा, राहुल शुक्ला, सुनील पाण्डेय, सौरभ शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन शामिल रहे.



