Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायगढ़–कोतरलिया सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा

रायगढ़–कोतरलिया सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा


रायगढ़–कोतरलिया सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा


24-Nov-2025 1:22 PM

चक्रधर नगर स्टेशन भी हुआ चालू, रेल संचालन होगा और सुरक्षित

छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बिलासपुर, 24 नवंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायगढ़–कोतरलिया रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही चक्रधर नगर स्टेशन का कमीशनिंग कार्य भी पूरा हो गया है, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित व सुचारु हो जाएगी।

रायगढ़–कोतरलिया सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के लिए रविवार को निर्धारित चार घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग ऑपरेशन किया गया। इस दौरान दोनों स्टेशनों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में आवश्यक तकनीकी बदलाव किए गए।

रायगढ़ स्टेशन पर कार्य सुबह 11:15 बजे और कोतरलिया स्टेशन में 11:25 बजे शुरू हुआ। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण होने के बाद रायगढ़ स्टेशन का संचालन दोबारा 14:25 बजे और कोतरलिया स्टेशन का 14:20 बजे सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया गया।

इस तकनीकी सुधार के साथ नए चक्रधर नगर स्टेशन को भी औपचारिक रूप से चालू कर दिया गया है। इससे इस सेक्शन की क्षमता, सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

रेलवे के अनुसार सभी कार्य समय पर, सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरे किए गए, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन और व्यवस्थित होगा। इसका लाभ यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों को भी मिलेगा।

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments