Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh7 दिसंबर को रायपुर में करणी सेना की महापंचायत

7 दिसंबर को रायपुर में करणी सेना की महापंचायत


7 दिसंबर को रायपुर में करणी सेना की महापंचायत


24-Nov-2025 2:08 PM

पुलिस पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने

छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बिलासपुर, 24 नवंबर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कहा कि उनका आंदोलन किसी आरोपी के समर्थन में नहीं, बल्कि पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के खिलाफ है। तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने रायपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ गलत तरीके से पेश आया गया।

डॉ. शेखावत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तोमर को फटेहाल कपड़ों में बाजार में घुमाया, नंगे पांव चलाया और पानी मांगने पर पानी तक नहीं दिया। उनका कहना है कि यह सिर्फ क्रूरता नहीं, बल्कि मानवाधिकार और संविधान दोनों का उल्लंघन है। उन्होंने दावा किया कि कस्टडी में तोमर के भाई की पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ और थाने में उनके कपड़े उतरवाए गए।

शेखावत ने कहा कि तोमर के खिलाफ अवैध वसूली व मारपीट जैसे मामले दर्ज हैं, लेकिन आरोप अपनी जगह हैं, पुलिस की कथित हिंसा अलग मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका जो भी निर्णय देगी, वह उन्हें स्वीकार है, लेकिन आरोप साबित होने से पहले किसी के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज शेखावत ने घोषणा की कि 7 दिसंबर को रायपुर में बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी, जहां पुलिस, प्रशासन और शासन से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आरोपित पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो करणी सेना राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज करेगी। उनका दावा है कि इस महापंचायत में देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे।

शेखावत ने थाने के प्रभारी योगेश कश्यप पर भी एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगाए और कहा कि हमसे जिस भाषा में बात की जाएगी, उसी भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि 7 दिसंबर करणी सेना के लिए आर-पार की तारीख होगी।

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments