Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगांजा तेल की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

गांजा तेल की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार


गांजा तेल की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार


24-Nov-2025 2:47 PM

 एक करोड़ से अधिक का तेल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 नवंबर। बोधघाट पुलिस ने गांजा उत्पाद तेल (हशीश ऑयल) की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10.396 किलोग्राम  गांजा तेल जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से केशलूर से गीदम नाका मार्ग होते हुए बोधघाट चौक की ओर आ रहे हैं और उनके पास काले बैग में मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर गीदम नाका-सरगीपाल रोड स्थित रेलवे साइडिंग के पास नाकाबंदी की गई।

कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ  की। उन्होंने अपनी पहचान सीताराम कुलदीप कोरापुट, ओडिशा (वर्तमान पता- कोण्डापुर, रंगारेड्डी, तेलंगाना), रामचंद्र माड़ी मलकानगिरी, ओडिशा  के रूप में बताई।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सीताराम ने स्वीकार किया कि वह हैदराबाद में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है और आर्थिक लाभ के लिए मलकानगिरी से गांजा तेल की तस्करी कर विभिन्न बड़े शहरों—हैदराबाद, मुंबई, पुणे—में बेचने का प्रयास कर रहा था। उसके साथ उसका साथी रामचंद्र माड़ी भी शामिल था।

पुलिस ने आरोपियों के बैगों से 10 प्लास्टिक पैकेट में भरा गांजा उत्पाद तेल बरामद किया। एफएसएल किट से जांच में यह पदार्थ गांजा उत्पाद पाया गया। आरोपियों के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे।

मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बोधघाट पुलिस ने इस कार्रवाई को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments