Sunday, July 12, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentसाउथ की हीरोइन बनीं रवीना टंडन की बेटी राशा, 'श्रीनिवास

साउथ की हीरोइन बनीं रवीना टंडन की बेटी राशा, ‘श्रीनिवास

मुंबई। Entertainment: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब साउथ सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में राशा थडानी की जोड़ी तेलुगू अभिनेता जय कृष्णा के साथ नजर आ रही है। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक रिवेंज ड्रामा पर आधारित दिखाई देती है, जिसमें प्यार, इमोशन, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। तिरुपति के पवित्र क्षेत्र के आसपास फिल्माए गए कई दृश्य ट्रेलर को भव्य और आकर्षक बनाते हैं।

– Advertisement –

Ad image

कहानी की शुरुआत एकतरफा प्यार से होती है, जहां जय कृष्णा का किरदार राशा से प्रेम करता है, लेकिन शुरुआत में राशा का किरदार उसकी भावनाओं को स्वीकार नहीं करता। समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बड़ा हादसा सब कुछ बदल देता है। इसके बाद कहानी बदले और संघर्ष की ओर मुड़ जाती है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है, जबकि इसे वैजयंती नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से भी जुड़ा रहा है।

राशा थडानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जनवरी 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन राशा पर फिल्माया गया गाना ‘ऊई अम्मा’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसके अलावा राशा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘लाइकी लाइका’ में अभिनेता अभय वर्मा के साथ भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, हालांकि इसकी रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

साउथ सिनेमा में राशा थडानी की एंट्री को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि उनका यह नया सफर बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल साबित होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments