Thursday, July 9, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentअक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर मचाएगी

अक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर मचाएगी

Entertainment: सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता अक्षय कुमार की इस मूवी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जो चर्चा का विषय बना है। अब वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि थिएटर्स से उतरने के बाद निर्देशक अहमद खान की वेलकम टू द जंगल को ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म स्ट्रीम किया जाएगा।

ओटीटी पर कब और कहां आएगी वेलकम टू द जंगल
आज के दौर में फिल्मों की थिएटर्स रिलीज से पहले ही ओटीटी रिलीज (Welcome To The Jungle OTT Release) की डील कर ली जाती है। डिजिटल राइट्स की डील डन करने के बाद मेकर्स फिल्म के पोस्टर और प्री क्रेडिट सीन्स में अपने ओटीटी पार्टनर का नाम शामिल रखते हैं। वेलकम टू द जंगल के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। दरअसल डायरेक्टर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के साथ ही है। इस आधार पर सिनेमाघरों में से उतरने के बाद वेलकम टू द जंगल को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में रक्षा बंधन के मौके पर इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 13 दिन के भीतर अब तक अक्षय कुमार की ये मूवी भारत में नेट 123 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है।

वेलकम टू द जंगल की कल्ट कास्ट
आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी सुनील शेट्टी, , जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद इस छोड़ दिया था।

– Advertisement –

Ad image

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments