Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentअक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से 'न्यूड फोटो'

अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’

BOLLYWOOD: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से जुड़े साइबर क्राइम मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन हैरासमेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभिनेता ने पहले खुलासा किया था कि उनकी बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलते समय एक शख्स ने आपत्तिजनक तस्वीरों की मांग की थी।

इस मामले की जानकारी महाराष्ट्र साइबर के ADGP यशस्वी यादव ने दी। मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित जागरूकता सत्र में इस घटना का खुलासा किया गया, जहां अक्षय कुमार का वीडियो भी दिखाया गया। यह मामला 2025 में सामने आया था, जब अक्षय कुमार ने ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी नितारा कुमार को ऑनलाइन गेम खेलते समय एक अनजान शख्स ने पहले दोस्ताना बातचीत कर बाद में आपत्तिजनक मांगें करनी शुरू कर दीं।

– Advertisement –

Ad image

अक्षय कुमार ने पहले ही इस घटना का ज्रिक करते हुए बताय था की उस व्यक्ति ने उनकी बेटी से आपत्तिजनक तरीके से न्यूड फोटो की मांग की थी। हालांकि, नितारा ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए गेम बंद कर दिया और इस बारे में अपनी मां ट्विंकल खन्ना को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया की ऑनलाइन गेम में अनजान लोगो से बातचीत करना बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments