Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeIndiaआरुणी दानी बने भाजयुमो जिला महामंत्री -

आरुणी दानी बने भाजयुमो जिला महामंत्री –

दुर्ग : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में धमधा निवासी आरुणी दानी को दुर्ग जिला भाजयुमो का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। पूर्व युवा पार्षद एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे दानी संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। और राजनांदगांव प्रभारी के रूप में भी अपनी कार्यकुशलता साबित कर चुके
हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दानी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है और वे युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments