Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh9 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा

9 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा

  गरियाबंद। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। थाना मैनपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.575 किलो अवैध गांजा और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 9 लाख 28 हजार 750 रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई ग्राम झरियाबाहरा से नगरी मार्ग पर की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध पल्सर बाइक को रोककर जांच की। बाइक में सवार दो आरोपी—सरजन कुमार विश्वकर्मा (20 वर्ष) निवासी राजगढ़ (म.प्र.) और दिलीप बारोड़ (45 वर्ष) निवासी इंदौर (म.प्र.)—के पास से 14.075 किलो गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत लगभग 7 लाख 3 हजार 750 रुपये आंकी गई, वहीं बाइक की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई।

दूसरी कार्रवाई मैनपुरकला मोड़ स्थित बुढ़ा देव मंदिर के पास की गई, जहां पुलिस ने एक अन्य पल्सर बाइक सवार आरोपी अंकुर (22 वर्ष) निवासी राजगढ़ (म.प्र.) को पकड़कर उसके कब्जे से 4.500 किलो गांजा जब्त किया। इस गांजे की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये और बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई।

– Advertisement –

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। पूरे ऑपरेशन में पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गांजा और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments