Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन मुस्तैद: 20

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन मुस्तैद: 20

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के ऐतिहासिक रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं, जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व सुविधाओं का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इस बार श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए अभूतपूर्व बदलाव किए गए हैं, जिसमें पार्किंग की चिरलंबित समस्या को दूर करने हेतु पहली बार 20 एकड़ के विशाल क्षेत्र में लाइटिंग और समतलीकरण के साथ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

एएसपी मधुलिका सिंह के अनुसार, पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, जिसमें पुलिस बल और कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे डिजिटल निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में 24 घंटे चिकित्सा सेवा, एंबुलेंस, निर्बाध बिजली और पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पंखों का विशेष प्रबंध किया गया है।

– Advertisement –

विशेष रूप से सप्तमी की रात मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए पूरी रात खुले रहेंगे और पदयात्रियों की घर वापसी के लिए प्रशासन द्वारा 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भंडारे के सुचारू संचालन हेतु प्रशासन ने 30 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, ताकि व्यवस्थाएं पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments