अभनपुर। Road Accident: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर ट्रक चालक की लापरवाही नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार शाम करीब 7 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




