Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhपुलिस बनकर फोन से धमकाने वाला

पुलिस बनकर फोन से धमकाने वाला

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक सनत कुमार कश्यप द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें उसने पंतोरा चौकी पुलिस पर फोन कर गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि कोरबा जिले के ग्रेवरा बस्ती निवासी सचिन खरे ने खुद को पुलिस बताकर मृतक को फोन किया था। सचिन खरे ने अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर से सनत कश्यप को कॉल कर पंतोरा चौकी से बोलने की बात कही और उसे गाली-गलौज करते हुए थाने आने के लिए कहा।

– Advertisement –

दरअसल, सचिन खरे की बहन स्नेहा खरे 12 मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और रात तक घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान सचिन को पता चला कि वह धीरेन्द्र पाटले के साथ गई है। इसी शक में उसने धीरेन्द्र के दोस्त सनत कश्यप को फोन कर पुलिस बनकर धमकाया।

फोन कॉल से घबराकर सनत कश्यप ने उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी में आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल बलौदा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 204 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा में दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments