डेस्क। IND vs NZ World Cup Final Live : आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष व हरिभूमि एवं INH News के प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi भी स्टेडियम में मौजूद है। डॉ. द्विवेदी इस महामुकाबले का साक्षी बनकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के साथ मैदान पर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के गुरुचरण सिंह होरा और अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ. द्विवेदी को फाइनल मैच में शामिल होने पर बधाई दी है।
अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि यह मुकाबला न केवल भारत के लिए खिताब जीतने का मौका है, बल्कि युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के लिए भी यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही मजबूत टीमें हैं, लेकिन भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और घरेलू मैदान पर खेल रही है, जिसका फायदा टीम को जरूर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को एक और विश्व कप की खुशी देगी।

उन्होंने कहा कि दर्शक एकतरफा मैच देखने नहीं, बल्कि रोमांचक मुकाबला देखने स्टेडियम आते हैं। ऐसे बड़े मुकाबले युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं।
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग तक के लिए जगह नहीं बची है। बड़ी संख्या में नियमित उड़ानों के साथ-साथ चार्टर्ड विमानों से भी लोग फाइनल देखने पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में दर्शक दोपहर तीन बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे।
2023 Cricket World Cup Final की कड़वी यादों को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया के पास अपनी सरजमीं पर विश्व विजेता बनने का सुनहरा मौका है। Suryakumar Yadav की कप्तानी में युवा और जोश से भरी भारतीय टीम खिताब जीतने के साथ कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।
मैच से ठीक पहले प्रसिद्ध गायक रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया और स्टेडियम में माहौल को उत्साह से भर दिया।





